TIME Magazine Person of the Year 2022 - Volodymyr Zelenskyy | TIME मैगजीन पर्सन ऑफ द ईयर 2022 - वलोडिमिर जेलेंस्की

TIME मैगजीन पर्सन ऑफ द ईयर 2022 - वलोडिमिर जेलेंस्की

टाइम मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति "वलोडिमिर जेलेंस्की" के साथ-साथ "द स्प्रिट ऑफ यूक्रेन" को साल 2022 का पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया है। टाइम मैगजीन अवॉर्ड उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने पिछले 12 महीनों में वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव डाला हो। इस पुरस्कार के लिए अन्य फाइनलिस्ट में ईरान के प्रदर्शनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और यूएस सुप्रीम कोर्ट शामिल रहे।

TIME Magazine Person of the Year 2022,TIME मैगजीन पर्सन ऑफ द ईयर 2022,TIME Magazine Person of the Year,TIME Magazine Person of the Year 2022 Volodymyr Zelenskyy,Person of the Year 2022,TIME Person of the Year 2022,Ukrainian President Volodymyr Zelensky,time magazine person of the year list,time magazine person of the year hindi

TIME Magazine Person of the Year 2022

वलोडिमिर जेलेंस्की यूक्रेन के नागरिकों को प्रेरित किया और रूस के विनाशकारी आक्रमण का विरोध करने में उनके साहस के लिए वैश्विक प्रशंसा हासिल की। टाइम मैगजीन ने ताजा अंक में जेलेंस्की को कवर पेज पर जगह दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की पिछले 10 महीनों से मजबूती के साथ अपने देश और देशवासियों के साथ खड़े रहे हैं।

वलोडिमिर जेलेंस्की को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर क्यों चुना गया? 

टाइम मैगजीन में बताया गया है कि कैसे ज़ेलेंस्की ने रूस जैसी बड़ी ताकत के सामने हार नहीं मानी और इस मुश्किल घड़ी में यूक्रेन का नेतृत्व कर रहे है। साथ ही यह भी कहा गया है कि कैसे ज़ेलेंस्की ने रूस के सामने दुनिया को एकजुट किया।   


44 वर्षीय ज़ेलेंस्की ने खुद को लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में स्थापित किया और साथ ही यूक्रेन-रूस के दौरान राष्ट्र का नेतृत्व करना जारी रखा है। वर्ष 2019 में ज़ेलेंस्की के यूक्रेन के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही यूक्रेन के डी-रूसिफिकेशन की नीति का पालन कर रहे है।

पिछले दस वर्षों में चुने गये टाइम पर्सन ऑफ द ईयर :-


वर्ष

विजेता

2021

एलोन मस्क

2020

जो बाइडन और कमला हैरिस

2019

ग्रेटा थनबर्ग

2018

"द गार्जियन्स", जमाल खशोगी सहित पत्रकारों का एक समूह

2017

"द साइलेंस ब्रेकर्स", वो महिलाएं जिन्होंने #MeToo मुवेमेंट शुरू किया था

2016

डोनाल्ड ट्रम्प

2015

एंजेला मर्केल

2014

"इबोला फाइटर्स", मेडिक्स जिन्होंने अफ्रीका में प्रकोप को रोकने के लिए कार्य किया

2013

पोप फ्रांसिस

2012

बराक ओबामा


गौरतलब है कि भारत की ओर से महात्मा गांधी पहले व एकमात्र व्यक्ति रहे जिन्हें 'टाइम पत्रिका' द्वारा वर्ष 1930 में 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' चुना गया था।

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर की शुरुआत वर्ष 1927 में हुई थी। उस वर्ष चार्ल्स लिंडबर्ग को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था। वर्ष 1982 में पहली बार किसी ऑब्जेक्ट (कम्प्यूटर) को चुना गया था। वर्ष 2007 में रूस के प्रेसिडेंट ब्लादिमीर पुतिन को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था।

 ये भी पढ़ें :- 

‘टाइम’ पत्रिका द्वारा वर्ष 1927 से प्रतिवर्ष ऐसे व्यक्तियों, समूहों, विचारों अथवा घटनाओं का चुनाव अपने पाठकों के मतदान के आधार पर किया जाता है जिन्होंने विश्व समुदाय को सबसे अधिक (सकारात्मक अथवा नकारात्मक रूप से) प्रभावित किया हो। 


वर्ष 1999 में एल्बर्ट आइंस्टाइन को टाइम ने 'मैन ऑफ द सेंचुरी' चुना गया था। 

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण प्रश्न :-

Q. टाइम पर्सन ऑफ द ईयर की शुरुआत कब हुई थी?
Ans :- 1927 में

Q. सर्वप्रथम टाइम पर्सन ऑफ द ईयर किसे चुना गया था?
Ans :- चार्ल्स लिंडबर्ग 

Q. किस वर्ष पहली बार किसी ऑब्जेक्ट (कम्प्यूटर) को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था?
Ans :- 1982 में

Q. टाइम पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड किसके द्वारा प्रदान किया जाता हैं?
Ans :- अमेरिकी समाचार पत्रिका, टाइम

Q. टाइम पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड को पहले किस नाम से जाना जाता था?
Ans :- मैन ऑफ द ईयर

Q. एकमात्र भारतीय जिसे टाइम पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है?
Ans :- महात्मा गांधी 

Q. रूस के प्रेसिडेंट ब्लादिमीर पुतिन को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर किस वर्ष चुना गया था?
Ans :- 2007 में

Q. हाल ही में टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2022 किसे चुना गया हैं?
Ans :- वलोडिमिर जेलेंस्की 


Q. जर्मनी के शासकएडोल्फ हिटलर को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर किस वर्ष चुना गया था?
Ans :- 1938 में

Q. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर किस वर्ष चुना गया था?
Ans  :- 1953 में 

Q. दुनिया की सबसे युवा पर्यावरणविद् ग्रेटा थनबर्ग को टाइम मैगजीन की पर्सन ऑफ द ईयर किस वर्ष चुना गया था? 
Ans  :- 2019 में 

Q. सोवियत रूस के कम्युनिस्ट नेता जोसेफ स्टालिन को पर्सन ऑफ द ईयर किस वर्ष चुना गया था?
Ans  :- 1939 में


  ***ये भी पढ़ें***     


मैं उम्मीद करता हूँ कि आज का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs, GK, GS पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....