Bankers Bank of the Year Award 2022 | बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2022

बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 - केनरा बैंक

केनरा बैंक को लंदन में आयोजित ग्लोबल बैंकिंग समिट में भारत सेगमेंट के लिए ‘बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2022’ प्रदान किया गया। यह समिट 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। केनरा बैंक के एमडी और सीईओ एल वी प्रभाकर ने आयोजकों से पुरस्कार हासिल किया।

Bankers Bank of the Year Award 2022,Bankers Bank of the Year Award 2022 Canara Bank, Canara Bank Bankers Bank of the Year Award 2022, Banking Awards,Bankers Awards,बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2022


बैंकिंग सेक्टर के लिए ऑस्कर अवार्ड्स

विजेताओं को पिछले 12 महीनों में उनके संबंधित भौगोलिक क्षेत्रों में रिटर्न, स्ट्रेटेजी, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट और सर्विसेज को डिलीवर करने की उनकी क्षमता पर फैसला लिया गया था। बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड बैंकिंग सेक्टर के लिए ऑस्कर अवार्ड्स की तरह हैं।

बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड क्या हैं?

बैंकर्स मैगजीन दुनिया भर में 180 से अधिक देशों के लिए दुनिया का प्रमुख बैंकिंग और फाइनेंस रिसोर्स है। बैंकर्स मैगजीन फाइनेंशियल टाइम्स (FT) ग्रुप का है, जो ब्रिटिश बेस्ड ग्लोबल फाइनेंशियल दैनिक समाचार पत्र है। इसकी स्थापना साल 1888 में हुई थी और यह दुनिया का अग्रणी बिजनेस/फाइनेंशियल समाचार पत्र है।


केनरा बैंक के बारे में :-

केनरा बैंक मुख्यालय :- बेंगलुरु
केनरा बैंक के संस्थापक :- अम्मेम्बल सुब्बा राव पई
केनरा बैंक की स्थापना :- 1 जुलाई 1906 

केनरा बैंक भारत की एक प्रमुख वाणिज्यिक बैंक है। यह भारत के सबसे पुराने भारतीय बैंकों में से एक है। 2013 तक केनरा बैंक की भारत और अन्य देशों में 3600 से अधिक शाखायें थीं। 

 ये भी पढ़ें :- 

केनरा बैंक, विदेशी मुद्रा व्यापार करने के लिए आवश्यक बल देने के विशेष रूप से निर्यात और अनिवासी भारतीयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसके विभिन्न विदेशी विभागों के कामकाज की निगरानी के लिए, 1976 में अपने अंतर्राष्ट्रीय प्रभाग की स्थापना की। बैंक की अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति, लंदन, हांगकांग, मास्को, शंघाई, दोहा और दुबई जैसे केन्द्रों मे है। व्यापार के संदर्भ में यह एक भारत के सबसे बडे़ राष्ट्रीयकृत बैंको में से एक है, जिसका कुल कारोबार 598,033 करोड़ रुपयों का है।

महत्वपूर्ण प्रश्न :-

Q. केनरा बैंक की स्थापना कब हुई थी?
Ans :- 1 जुलाई 1906, मंगलोर

Q. केनरा बैंक के संस्थापक कौन थे?
Ans :- अम्मेम्बल सुब्बा राव पई

Q. केनरा बैंक का मुख्यालय कहाँ पर स्थित हैं?
Ans :- बेंगलुरु

Q. केनरा बैंक के वर्तमान एमडी और सीईओ कौन हैं?
Ans :- एल वी प्रभाकर


Q. केनरा बैंक को किस वर्ष का 'बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड' प्रदान किया गया हैं?
Ans :- वर्ष 2022

  ***ये भी पढ़ें***     


मैं उम्मीद करता हूँ कि आज का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs, GK, GS पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....