इस पोस्ट में "21 January 2025 Current affairs in Hindi | 21 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।
इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 21 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
21 January 2025 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
Q. हाल ही में किसने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ ली हैं?
a) जेडी वेंस
b) डोनाल्ड ट्रंप
c) जो बाइडन
d) कमला हैरिस
Ans :- डोनाल्ड ट्रंप
- डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ ली हैं।
- डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर-2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को हराया था।
- इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।
Q. हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा अंतरिक्ष में पौधों की वृद्धि का अध्ययन करने के लिए क्रॉप्स परीक्षण किया गया हैं?
a) इसरो
b) नासा
c) उक्सा
d) रॉसकॉसमॉस
Ans :- इसरो
- इसरो द्वारा अंतरिक्ष में पौधों की वृद्धि का अध्ययन करने के लिए क्रॉप्स परीक्षण किया गया हैं।
- ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज (क्रॉप्स) परीक्षण के लिए कॉम्पैक्ट रिसर्च मॉड्यूल के हिस्से के रूप में लोबिया के बीज के एक बैच को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक अंकुरित किया गया है।
- इस क्रॉप प्रयोग के तहत 4 दिन में ग्वारपाठे के बीज अंकुरित हो गए।
- यह क्रॉप (CROPS) पेलोड को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) द्वारा विकसित किया गया है।
Q. हाल ही में वर्ष 2025 के लिए गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया हैं?
a) उर्वशी सिन्हा
b) रितु करढाल
c) मीनल संपथ
d) नंदिनी हरिनाथ
Ans :- उर्वशी सिन्हा
- भारत की प्रोफेसर उर्वशी सिन्हा को क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2025 के गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।
- यह गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से दिया जाता है।
- इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तियों को सम्मानित करना है जिन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, या सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के नौवें संस्करण के लिए टूलकिट लॉन्च किया गया हैं?
a) अमित शाह
b) पीयूष गोयल
c) चिराग पासवान
d) मनोहर लाल खट्टर
Ans :- मनोहर लाल खट्टर
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के नौवें संस्करण के लिए टूलकिट लॉन्च किया गया हैं।
- यह स्वच्छ सर्वेक्षण 2016 में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
- पहली बार, शहरों को 5 जनसंख्या श्रेणियों में बहुत छोटा, छोटा, मध्यम, बड़ा और दस लाख से अधिक में वर्गीकृत किया गया है।
Q. हाल ही में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) वितुल कुमार बल
b) कुलदीप सिंह
c) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
d) अनीश दयाल सिंह
Ans :- ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
- असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के IPS अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया हैं।
- ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने असम पुलिस के साथ-साथ एसपीजी और एनआईए सहित केंद्रीय पुलिस संगठनों में भी काम किया है।
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना :- 27 जुलाई, 1939
- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का मुख्यालय :- नई दिल्ली
Q. हाल ही में भारत और किस देश के बीच साइबर अपराध जांच पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
a) रूस
b) जापान
c) कनाडा
d) अमेरिका
Ans :- अमेरिका
- भारत और अमेरिका के बीच आपराधिक जांच में साइबर खतरे की खुफिया जानकारी और डिजिटल फोरेंसिक पर सहयोग और सूचना साझा करने को बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं
- इस समझौता ज्ञापन पर संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत श्री विनय क्वात्रा और संयुक्त राज्य अमेरिका की कार्यवाहक उप सचिव होमलैंड सुरक्षा सुश्री क्रिस्टी कैनेगैलो ने हस्ताक्षर किए।
Q. हाल ही में किस देश की पुरुष और महिला टीम ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित पहले खो-खो विश्व कप 2025 का खिताब जीता हैं?
a) भारत
b) नेपाल
c) श्रीलंका
d) ऑस्ट्रेलिया
Ans :- भारत
- भारत की पुरुष और महिला टीम ने 13 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित पहले खो-खो विश्व कप 2025 का खिताब जीता हैं।
- भारतीय पुरुष और महिला टीम ने रोमांचक फाइनल में मुकाबले में नेपाल को हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की।
- भारतीय पुरुष खो-खो टीम ने फाइनल में नेपाल को 54-36 से हराया, जबकि महिला टीम ने उसी टीम के खिलाफ 78-40 से जीत हासिल की।
Q. हाल ही में विश्व आर्थिक फोरम 2025 की वार्षिक बैठक कहाँ शुरू हुई हैं?
a) मास्को
b) दावोस
c) दुबई
d) नई दिल्ली
Ans :- दावोस
- विश्व आर्थिक फोरम 2025 की वार्षिक बैठक 20 से 24 जनवरी 2025 तक स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हुई हैं।
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे।
- विश्व आर्थिक फोरम की वार्षिक बैठक में जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान बैठक में भाग लेंगे।
Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पहली एआई नीति का मसौदा तैयार करने के लिए 16 सदस्यीय समिति का गठन किया हैं?
a) पंजाब
b) गुजरात
c) महाराष्ट्र
d) राजस्थान
Ans :- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र राज्य सरकार ने पहली एआई नीति का मसौदा तैयार करने के लिए 16 सदस्यीय समिति का गठन किया हैं।
- इसके साथ ही महाराष्ट्र समर्पित एआई नीति विकसित करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।
- महाराष्ट्र सरकार की एआई नीति भारत की एआई मिशन नीति के ढांचे पर आधारित होगी।
Q. प्रतिवर्ष भारत के लोकपाल का स्थापना दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 14 जनवरी
b) 16 जनवरी
c) 18 जनवरी
d) 20 जनवरी
Ans :- 16 जनवरी
- प्रतिवर्ष 16 जनवरी को भारत के लोकपाल का स्थापना दिवस मनाया जाता हैं।
- 16 जनवरी 2014 को, लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 की धारा 3 के कार्यान्वयन के साथ भारत के लोकपाल की स्थापना की गई थी।
- भारत के लोकपाल का स्थापना दिवस समारोह 2025 के मुख्य अतिथि भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना थे।
- भारत के लोकपाल के वर्तमान अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर हैं।
आप डेली करंट अफेयर्स 21 January 2025 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 21 January 2025 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद....