गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2021 घोषित | Gloden Globe Award 2021 Declared

 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2021 घोषित 

Gloden Globe Award 2021 Declared

 

   गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2021 अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय तथा अमेरिकी टेलीविजन दोनों में फिल्म की उत्कृष्टता के सम्मान में आयोजित किया जाता है | इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1944 में की गई |


   इस वर्ष गोल्डन ग्लोब अवार्ड कार्यक्रम का 78वां संस्करण है | इस वार्षिक समारोह में 'हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन' द्वारा चुनी गई अमेरिकी टेलीविजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ-साथ 2020 और 2021 की शुरुआत की फिल्मों को भी सम्मानित किया गया |

 

   गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2021 में प्रसिद्ध अमेरिकी टीवी श्रृंखला "द क्राउन" ने सर्वाधिक चार पुरस्कार अपने नाम किए | प्रसिद्ध दिवंगत अमेरिकी अभिनेता चैडविक बॉसमैन ( Chadwick Boseman ) ने "मा वेनिस ब्लैक बॉटम" मैं 'लेवे ग्रीन' के अपने किरदार के लिए मरणोपरांत ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता | 

golden globe award winner list 2021,golden globe award 2021 winner,golden globe award 2021 winner list,गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2021,गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2021 लिस्ट,गोल्डन ग्लोब अवार्ड विजेताओं की सामान्य जानकारी और सूची,golden globe award 2021 announced,गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2021 घोषित,gkgurug,static gk,award


गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2021 के विजेताओं की सूची :- 


फिल्म श्रेणी में विजेता :--


बेस्ट फिल्म :–  ड्रामा: नोमैडलैंड ( Nomadland )

बेस्ट फिल्म :–  म्यूजिकल / कॉमेडी: बोरट सब्सीक्वन्ट मूवी फिल्म ( Borat Subsequent Movie film )

गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2021


बेस्ट डायरेक्टर :-  नोमैडलैंड के लिए च्लोए झाओ ( Chloe Zhao )

बेस्ट एक्ट्रेस ( ड्रामा ) :-  द यूनाइटेड स्टेट्स वर्सस बिली हॉलिडे ( The United States vs. Billie Holiday ) के लिए एंड्रा डे ( Andra Day ) 

बेस्ट एक्टर ( ड्रामा ) :-  मा रेनीस ब्लैक बॉटम ( Ma Rainey’s Black Bottom ) के लिए चाडविक बोसमैन ( Chadwick Boseman )

बेस्ट एक्ट्रेस ( म्यूजिकल / कॉमेडी ) :-  आई केयर ए लॉट ( I Care A Lot ) के लिए रोसमंड पाइक ( Rosamund Pike )  

बेस्ट एक्टर ( म्यूजिकल / कॉमेडी ) :-  बोरट सब्सीक्वन्ट मूवी फिल्म के लिए साचा बैरन कोहेन ( Sacha Baron Cohen )

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस :-  द मॉरिटानियन (The Mauritanian) के लिए जॉडी फोस्टर ( Jodie Foster )




बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर :-  जुदास और द ब्लैक मसीहा ( Judas And The Black Messiah ) के लिए डेनियल कालूया ( Daniel Kaluuya )

बेस्ट स्क्रीनप्ले :-  द ट्रायल ऑफ़ द शिकागो 7 ( The Trial of the Chicago 7 ) के लिए आरोन सोरकिन ( Aaron Sorkin )

बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म :-  मिनारी ( Minari )

बेस्ट एनिमेटेड फीचर :-  सोल ( Soul )

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर :-  सोल ( Soul )

बेस्ट ओरिजिनल सोंग :-  द लाइफ अहेड ( The Life Ahead ) से ‘Io Si ( Seen )’ 

गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2021


टेलीविज़न श्रेणी में विजेता :--


बेस्ट टीवी सीरीज ( ड्रामा ) :-  द क्राउन ( The Crown )

बेस्ट टीवी सीरीज ( म्यूजिकल / कॉमेडी ) :-  स्किट्स क्रीक ( Schitt’s Creek )






बेस्ट लिमिटेड सीरीज, अन्थोलोजी या टीवी फिल्म :-  द क्विन्स गमबिट ( The Queen’s Gambit )

बेस्ट एक्ट्रेस ( ड्रामा ) :-  द क्राउन ( The Crown ) के लिए एमा कोरिन ( Emma Corrin )

बेस्ट एक्टर ( ड्रामा ) :-  द क्राउन ( The Crown ) के लिए जोश ओकोनोर ( Josh O’Connor ) 

बेस्ट एक्ट्रेस ( म्यूजिकल / कॉमेडी ) :-  स्किट्स क्रीक ( Schitt’s Creek ) के लिए कैथरीन ओ'हारा ( Catherine O’Hara )

बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल / कॉमेडी ) :-  टेड लास्सो ( Ted Lasso ) के लिए जेसन सुदेकिस ( Jason Sudeikis ) 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस :-  द क्राउन ( The Crown ) के लिए गिलियन एंडरसन ( Gillian Anderson )




बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर :-  स्माल ऐक्स ( Small Axe ) के लिए जॉन बोयेगा ( John Boyega )

बेस्ट एक्ट्रेस (लिमिटेड सीरीज, अन्थोलोजी या टीवी फिल्म) :-  द क्विन्स गमबिट ( The Queen’s Gambit ) के लिए अन्या टेलर-जॉय ( Anya Taylor-Joy ) 

बेस्ट एक्टर (लिमिटेड सीरीज, अन्थोलोजी या टीवी फिल्म) :-  आई नो थिस मच इस ट्रू ( I Know This Much Is True ) के लिए मार्क रुफ्फालो ( Mark Ruffalo )