7 March 2026 Current affairs in Hindi | 07 मार्च 2026 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "7 March 2026 Current affairs in Hindi | 07 मार्च 2026 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 7 March के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

7 March 2026 Current affairs in Hindi

7 March 2026 Current affairs, 7 March 2026 Current affairs in Hindi, 7 March 2026 Current affairs mcq, 7 मार्च 2026 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug current affairs, Daily Current affairs in Hindi

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोचन पोखरेल के नाम पर रखा गया हैं?
a) डिब्रूगढ़ हवाई अड्डा
b) पाक्योंग हवाई अड्डा
c) तेजपुर हवाई अड्डा
d) लीलाबारी हवाई अड्डा
Ans :- पाक्योंग हवाई अड्डा

  • सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पाकयोंग हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोचन पोखरेल के नाम पर रखा गया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हवाई अड्डे का उद्घाटन सितंबर 2018 में  किया था।
  • इस निर्णय की घोषणा रंगपो में अखिल सिक्किम खास क्षत्री बाहुन कल्याण संघ के 31वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान की गई।

Q. हाल ही में किस प्रदेश में लड़कियों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' शुरू की गई?
a) दिल्ली
b) हरियाणा
c) राजस्थान
d) मध्यप्रदेश
Ans :- दिल्ली

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिल्ली में लड़कियों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' शुरू की गई।
  • यह योजना राष्ट्रीय राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों की आर्थिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शुरू की गई है।
  • दिल्ली लखपति बिटिया योजना में बालिका के नाम पर कुल ₹56,000 की राशि किस्तों में जमा की जाएगी, और अर्जित ब्याज सहित, 21 वर्ष की आयु तक परिपक्वता राशि ₹1 लाख से अधिक होने की उम्मीद है।

Q. हाल ही में नीति आयोग द्वारा अटल नवाचार मिशन के तहत किस राज्य में पहला राज्य नवाचार मिशन शुरू किया गया है?
a) त्रिपुरा
b) असम
c) केरल
d) सिक्किम
Ans :- त्रिपुरा

  • त्रिपुरा में नीति आयोग द्वारा अटल नवाचार मिशन के तहत पहला राज्य नवाचार मिशन शुरू किया गया है।
  • इस मिशन का मुख्य उद्देश्य राज्य की दीर्घकालिक विकास रणनीति में नवाचार और उद्यमिता को एकीकृत करना है।

Q. हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस शहर में एक घंटे में 2.51 लाख से अधिक पेड़ लगाकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
a) लखनऊ
b) आगरा
c) वाराणसी
d) गोरखपुर
Ans :- वाराणसी

  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक घंटे में 2.51 लाख से अधिक पेड़ लगाकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  • उत्तर प्रदेश में वाराणसी में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान एक घंटे के भीतर 251,446 पेड़ लगाए गए।

Q. हाल ही में केन्द्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल द्वारा किस नदी पर तीन अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया हैं?
a) गंगा
b) ब्रह्मपुत्र
c) कृष्णा
d) गोदावरी
Ans :- ब्रह्मपुत्र

  • केन्द्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी पर तीन अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया हैं।
  • बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा पूर्वोत्तर में नदी परिवहन को सुदृढ़ करने के लिए यह पहल की गई हैं।

Q. हाल ही में अखिल भारतीय रेडियो के अतिरिक्त महानिदेशक धीरज काकड़िया द्वारा लिखी गई पुस्तक "महात्मा: एक महान संचारक" का विमोचन किसने किया?
a) नरेन्द्र मोदी
b) अमित शाह
c) राजनाथ सिंह
d) मनसुख मांडविया
Ans :- मनसुख मांडविया

  • केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने अखिल भारतीय रेडियो के अतिरिक्त महानिदेशक धीरज काकड़िया द्वारा लिखी गई पुस्तक "महात्मा: एक महान संचारक" का विमोचन किया।
  • धीरज काकड़िया द्वारा लिखी गई पुस्तक यह पुस्तक गांधी के जीवन और उनके संचार कौशल पर प्रकाश डालती है। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर उनके प्रभाव का विश्लेषण करती है।

Q. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ आवश्यक खनिज सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक सहयोग पर केंद्रित विभिन्न क्षेत्रों में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) रूस
b) कनाडा
c) अमेरिका
d) ऑस्ट्रेलिया
Ans :- कनाडा

  • भारत ने कनाडा के साथ आवश्यक खनिज सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक सहयोग पर केंद्रित विभिन्न क्षेत्रों में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • भारत और कनाडा ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा तथा साथ ही दोनों देशों ने रक्षा उद्योग सहयोग को बढ़ाने का निर्णय लिया।

Q. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ अपने द्विपक्षीय स्वैप समझौते (BSA) का नवीनीकरण किया है?
a) जापान
b) जर्मनी
c) फ्रांस
d) इटली
Ans :- जापान

  • भारत ने जापान के साथ अपने द्विपक्षीय स्वैप समझौते (BSA) का नवीनीकरण किया है।
  • स्वैप सुविधा का कुल आकार 75 अरब अमेरिकी डॉलर पर बना हुआ है।
  • यह समझौता दोनों देशों को अपनी स्थानीय मुद्राओं का आदान-प्रदान करने की अनुमति देता है। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें अमेरिकी डॉलर में बदल सकते हैं।

Q. हाल ही में किस टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता हैं?
a) कर्नाटक
b) हरियाणा
c) राजस्थान
d) जम्मू और कश्मीर
Ans :- जम्मू और कश्मीर

  • जम्मू और कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम को हराकर पहली बार अपने नाम किया।
  • जम्मू और कश्मीर ने 1960 के बाद से 346वें रणजी मैच में यह उनकी केवल 47वीं जीत थी।

Q. प्रतिवर्ष विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 3 मार्च
b) 4 मार्च
c) 5 मार्च
d) 6 मार्च
Ans :- 3 मार्च

  • वन्यजीवों और पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 20 दिसंबर 2013 को 3 मार्च को संयुक्त राष्ट्र विश्व वन्यजीव दिवस घोषित किया।
  • विश्व वन्यजीव दिवस 2026 की थीम :- "औषधीय और सुगंधित पौधे: स्वास्थ्य, विरासत और आजीविका का संरक्षण"

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 7 March 2026 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....

Previous Post Next Post