13 July 2022 Current affairs in Hindi | 13 जुलाई 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स

इस पोस्ट में "13 July 2022 Current affairs in Hindi | 13 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 13 July  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

13 July 2022 Current affairs in Hindi

13 July 2022 Current affairs in Hindi,13 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,13 July 2022 Current affair quiz,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में देश के लोक सेवा प्रसारक ‘प्रसार भारती‘ के नए लोगो का अनावरण किसने किया?
a) मयंक अग्रवाल
b) अपूर्व चंद्रा
c) अश्वनी वैष्णव
d) नरेन्द्र मोदी
Ans :- अपूर्व चंद्रा

Explanation:-
  • सूचना और प्रसारण (I&B) मंत्रालय सचिव अपूर्व चंद्रा ने 11 जुलाई 2022 को देश के लोक सेवा प्रसारक ‘प्रसार भारती‘ के नए लोगो का अनावरण किया।
  • नए लोगो में, भारत का नक्शा राष्ट्र के प्रति विश्वास, सुरक्षा और पूर्णता की सेवा का प्रतीक है।
  • इसका नीला रंग आकाश और समुद्र दोनों का प्रतिनिधित्व करता है जो स्वतंत्रता और प्रेरणा से जुड़ा है।
  • प्रसार भारती के CEO – मयंक अग्रवाल।

Q. हाल ही में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) दीपक मनोहर पटवर्धन
b) रोली महेंद्र वर्मा 
c) ब्रजेश कुमार उपाध्याय
d) टी. एन. सुधाकर 
Ans :- ब्रजेश कुमार उपाध्याय

Explanation:-
  • सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड ने ब्रजेश कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
  • वर्तमान में ब्रजेश कुमार उपाध्याय गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में निदेशक (संचालन) के रूप में कार्यरत हैं।
  • वह 1991 में एक प्रशिक्षु प्रबंधक के रूप में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में शामिल हुए। 

Q. हाल ही में केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा IS4OM का उद्घाटन किस शहर में किया गया? 
a) चेन्नई
b) कानपुर
c) बेंगलुरु 
d) जयपुर
Ans :- बेंगलुरु 

Explanation:-
  • केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 11 जुलाई 2022 को बेंगलुरु में ’इसरो सुरक्षित एवं सतत अंतरिक्ष परिचालन प्रणाली और प्रबंधन’ (IS4OM) का उद्घाटन किया। 
  • IS4OM का अर्थ ISRO सिस्टम फॉर सेफ एंड सस्टेनेबल स्पेस ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट है। 
  • इसके अलावा, IS4OM के हिस्से के रूप में, अंतरिक्ष मलबे के शमन और उपचार, UN/अंतर-एजेंसी अंतरिक्ष मलबा समन्वय समिति (IADC) के अनुपालन सत्यापन आदि के लिए समर्पित प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं।


Q. हाल ही में फिनलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक किसने जीता है?
a) भगवानी देवी
b) भगवती देवी  
c) बृजेंद्र के. सिंघल 
d) जितेंद्र सिंह
Ans :- भगवानी देवी

Explanation:-
  • 94 वर्षीय भगवानी देवी ने फिनलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 100 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता।
  • उन्होंने 100 मीटर की दूरी 24.74 सेकेंड में पूरी की।
  • उन्होंने शॉटपुट स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक भी जीता।
  • वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 35 साल और उससे अधिक उम्र के एथलीटों के लिए एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) के लिए एक आयोजन है। 

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा किस राज्य में देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया?
a) हरियाणा 
b) असम
c) राजस्थान
d) झारखण्‍ड
Ans :- झारखण्‍ड

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखण्‍ड में देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। 
  • उन्‍होंने पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत जीर्णोद्धार किये गये बाबा बैद्यनाथ मंदिर का भी उद्घाटन किया। 
  • नरेन्‍द्र मोदी ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 16 हजार करोड रूपये लागत की 12 विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। 
  • ये हवाई अड्डा श्रावणी मेले से पहले शुरू हो जाएगा। 
  • झारखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री - हेमन्‍त सोरेन 
  • झारखंड की राजधानी – रांची


Q. वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2022 के अनुसार भारत कब तक सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा?
a) 2023 
b) 2024 
c) 2025 
d) 2026
Ans :- 2023

Explanation:-
  • वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2022 के अनुसार भारत 2023 में सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ देगा।
  • UN के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, जनसंख्या प्रभाग द्वारा जारी वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2022 के अनुसार, वैश्विक जनसंख्या के नवंबर 2022 तक 8 बिलियन, 2030 में लगभग 8.5 बिलियन और 2050 में 9.7 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। 

Q. हाल ही में खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया है?
a) श्रीनगर
b) नई दिल्ली 
c) मनाली
d) अंबाला
Ans :- नई दिल्ली 

Explanation:-
  • नई दिल्ली में खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 
  • इस सम्मेलन में खनन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार, खनन गृह प्रणाली के तीन मॉड्यूल का शुभारंभ, वर्ष 2020-21 के लिए 5-स्टार रेटेड खानों के लिए पुरस्कार और राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कार-2019 प्रदान किये जाएंगे। 
  • केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों, उद्योग और उद्योग संघों जैसे विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 2016 में राष्ट्रीय खनन सम्मेलन की शुरूआत की थी। 

Q. हाल ही में डॉ. इनामुल हक का निधन हुआ। उन्हें किस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित किया गया था?
a) 2016 
b) 2018 
c) 2014 
d) 2020
Ans :- 2020 

Explanation:-
  • प्रख्यात पुरातत्वविद्, इतिहासकार और बांग्लादेश राष्ट्रीय संग्रहालय के पूर्व महानिदेशक डॉ. इनामुल हक का निधन हो गया।
  • बंगाल की प्रतिमा और टेराकोटा कला पर उनके कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2020 के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें बांग्लादेश में विभिन्न पुरातात्विक स्थलों से कई अमूल्य मूर्तियों को खोजने और उनकी रक्षा करने का श्रेय दिया जाता है। 


Q. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ विश्व कप चरण में स्वर्ण पदक किसने जीता है?
a) अर्जुन बाबुता
b) लुकास कोज़ेनिस्की  
c) सर्गेई रिक्टर
d) पार्थ मखीजा
Ans :- अर्जुन बाबुता

Explanation:-
  • भारत के अर्जुन बाबुता ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ विश्व कप चरण में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है। 
  • उन्‍होंने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित फाइनल मुकाबले में अमरीका के लुकास कोज़ेनिस्की को 17-9 से पराजित किया।
  • अर्जुन ने रैंकिंग राउंड में 261.1 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि लुकास 260.4 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 
  • इज़राइल के सर्गेई रिक्टर ने कांस्य पदक जीता और भारत के ही पार्थ मखीजा चौथे स्थान पर रहे। 

Q. हाल ही में अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व खेल-2022 में ज्योति सुरेखा और अभिषेक वर्मा ने कौन सा पदक जीता है?
a) स्वर्ण पदक
b) रजत पदक
c) कांस्य पदक
d) इनमे से कोई नही
Ans :- कांस्य पदक

Explanation:-
  • ज्योति सुरेखा और अभिषेक वर्मा ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व खेल-2022 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।
  • उन्होंने मेक्सिको के मिगुएल बेसेरा और एंड्रिया बेसेरा से हराकर कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में पदक जीता।
  • यह भारत के लिए विश्व खेलों का पहला तीरंदाजी पदक है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 13 जुलाई 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 13 July 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....