ICC Awards 2021 Announced । आईसीसी पुरस्कार 2021 घोषित

ICC Awards 2021 Announced । आईसीसी पुरस्कार 2021 घोषित


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ष 2021 के लिए ICC पुरस्कारों के अपने 17वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा की है। 2021 में पुरुष एवम् महिला क्रिकेट के सभी प्रारूपों में मैदान पर कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। जिसके आधार पर पिछले 1 वर्ष (01 जनवरी, 2021 और 31 दिसंबर, 2021) में ICC ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया हैं। 

ICC Women's Cricketer of the Year,ICC Awards 2021,Smriti Mandhana,Babar Azam,joe root,shaheen afridi,fatima sana,mohammad rizwan,आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर,ICC Awards 2021 Winners List In Hindi,ICC Men's Cricketer of the Year,cricket award 2021,icc,ICC Awards 2021 Announced,आईसीसी पुरस्कार 2021 घोषित,आईसीसी पुरस्कार 2021 की सूची,ICC Awards 2021 Winners list in hindi


आईसीसी पुरस्कार 2021 की सूची :-


आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर (राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी) :- स्मृति मंधाना (भारत)

ICC Women's Cricketer of the Year,ICC Awards 2021,Smriti Mandhana,ICC Women's Cricketer of the Year (Rachel Hayhoe Flint Trophy),आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर,ICC Award 2021,ICC Awards 2021 Winners List In Hindi,आईसीसी पुरस्कार 2021 घोषित

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना को साल 2021 का सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है। उन्हें राचेल हेहो-फ़्लिंट ट्रॉफ़ी से सम्मानित किया गया हैं। एलीस पेरी के बाद स्मृति मंधाना दो बार यह ट्रॉफ़ी जीतने वाली वह विश्व की सिर्फ़ दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। समृति का नाम आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 खिलाड़ियों की सूची में भी था, लेकिन यह पुरस्कार इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज़ टैमी बोमॉन्ट ने जीता। 

स्मृति मंधाना ने इससे पहले 2018 में सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ वनडे महिला क्रिकेटर का ख़िताब भी जीता था। इसके अलावा झूलन गोस्वामी ने यह ख़िताब 2007 में जीता था। इस तरह स्मृति मंधाना यह पुरस्कार जीतने वाली सिर्फ़ दूसरी भारतीय महिला हैं। साल 2021 में उन्होंने 22 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में एक शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 38.86 की औसत से 855 रन बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ गोल्ड कोस्ट डे-नाइट टेस्ट में 127 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। 

ICC Awards 2021 Winners list in hindi 

आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी) :- शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)

ICC Men's Cricketer of the Year,ICC Awards 2021,Shaheen Afridi,ICC Men's Cricketer of the Year (Sir Garfield Sobers Trophy),आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर, ICC Award 2021,ICC Awards 2021 Winners List In Hindi,आईसीसी पुरस्कार 2021 घोषित


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने 2021 के लिए आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनने के साथ-साथ सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया है। इसके साथ ही वह आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। इसके अलावा शाहीन अफरीदी सबसे कम उम्र के प्लेयर ऑफ दी ईयर से सम्मानित होने वाले ख़िलाड़ी हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में यह सम्मान हासिल किया हैं।

आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर :- मराइस इरासमस (दक्षिणी अफ्रीका)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अंपायर ऑफ द ईयर 2021 के लिए दक्षिणी अफ्रीका के दिग्गज अंपायर मराइस इरासमस को चुना है। इरास्मस ने यह पुरस्कार तीसरी बार अपने नाम किया है। हाल ही में इरासमस ने 100 वनडे मैचों में अंपायरिंग करने की उपलब्धि भी अपने नाम की है। उन्होंने भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 19 जनवरी को बौलेंड पार्क, पार्ल में खेले गए पहले वनडे मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की थी।

ICC Awards 2021 Winners List In Hindi


आईसीसी मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर :- मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)  ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए 2021 के आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना हैं। रिजवान ने साल 2021 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने के साथ शानदार प्रदर्शन भी किया था।

आईसीसी महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर :- टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)  ने इंग्लैंड की ओपनर बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए 2021 के आईसीसी महिला टी20 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के रूप में चुना हैं। टैमी ने अपने टीम की साथी नट साइवर, भारत की स्मृति मंधाना और आयरलैंड की गैबी लुईस को प्रतियोगिता में हराकर यह पुरस्कार जीता है।टैमी टी20 में वर्ष 2021 में इंग्लैंड की सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं।

आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर :- बाबर आजम (पाकिस्तान)

ICC Men's Oneday Cricketer of the Year,ICC Awards 2021,babar azam,ICC Men's Cricketer of the Year,आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर, ICC Award 2021,ICC Awards 2021 Winners List In Hindi,आईसीसी पुरस्कार 2021 घोषित


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए साल 2021 का वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। बाबर आजम ने शाकिब अल हसन, जानेमन मलान और पॉल स्टर्लिंग को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की हैं। बाबर आजम ने 2021 में 6 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 67.50 की औसत से 405 रन बनाए। 

आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर :- लिज़ेल ली (दक्षिण अफ्रीका)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लिजेल ली को वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए साल 2021 का 'महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया। लिजेल ने इंग्लैंड के टैमी ब्यूमोंट, वेस्टइंडीज के हेले मैथ्यूज और पाकिस्तान की फातिमा सना को हराकर यह पुरस्कार जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका की पहली खिलाड़ी बनीं।

आईसीसी मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर :- जो रूट (इंग्लैंड)

ICC Men's test Cricketer of the Year,ICC Awards 2021,Joe Root,ICC Men's Cricketer of the Year,आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर, ICC Award 2021,ICC Awards 2021 Winners List In Hindi,आईसीसी पुरस्कार 2021 घोषित


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए साल 2021 का "टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर" चुना। रूट ने न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और भारत के रविचंद्रन अश्विन को हराकर ये पुरस्कार जीता हैं।

आईसीसी इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर :- जनमन मालन (दक्षिण अफ्रीका)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज यानेमन मलान को 2021 में किए गए शानदार प्रदर्शन के बदौलत साल का उभरता हुआ खिलाड़ी (इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर) चुना हैं।

आईसीसी इमर्जिंग विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर :- फातिमा सना (पाकिस्तान)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज फातिमा सना को 2021 में किए गए शानदार प्रदर्शन के बदौलत साल की उभरटी हुई खिलाड़ी (आईसीसी इमर्जिंग विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर) चुना गया हैं।

आईसीसी मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर :- ज़ीशान मक़सूद (ओमान)

आईसीसी महिला एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर :- एंड्रिया मे ज़ेपेडा (ऑस्ट्रिया)


  ***ये भी पढ़ें***     


मैं उम्मीद करता हूँ कि आज का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs, GK, GS पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....