5 July 2022 Current affairs in Hindi | 05 जुलाई 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स

इस पोस्ट में "05 July 2022 Current affairs in Hindi | 05 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 0July  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

05 July 2022 Current affairs in Hindi

5 July 2022 Current affairs in Hindi,05 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,5 July 2022 Current affair quiz,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया है?
a) गुजरात
b) नई दिल्ली
c) उत्तर प्रदेश
d) तमिलनाडु
Ans :- गुजरात

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई 2022 को गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया।
  • कार्यक्रम के दौरान प्रौद्योगिकी की पहुंच बढ़ाने, जीवन को आसान बनाने के लिए सेवा वितरण को सुव्यवस्थित करने और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई डिजिटल पहल शुरू की गई।
  • डिजिटल भारत सप्‍ताह का विषय है - नव भारत प्रौद्योगिकी प्रेरणा।

Q. हाल ही में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कितने वर्षों की अवधि के लिए यूपी सरकार के स्वामित्व वाले हवाई अड्डों के संचालन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) 5 वर्ष
b) 10 वर्ष
c) 20 वर्ष
d) 30 वर्ष
Ans :- 30 वर्ष

Explanation:-
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने 30 वर्षों की अवधि के लिए यूपी सरकार के स्वामित्व वाले पांच हवाई अड्डों के संचालन के लिए एक संचालन और प्रबंधन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • ये पांच हवाई अड्डे अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, मीरपुर और श्रावस्ती हैं।
  • संचार नेविगेशन निगरानी सेवाएं भी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाएंगी, जिसके लिए राज्य सरकार एक अलग समझौता करेगी। 

Q. हाल ही में 'फेमिना मिस इंडिया 2022' का खिताब किसने जीता है?
a) रूबल शेखावत 
b) सिनी शेट्टी
c) शिनाता चौहान 
d) मानसा वाराणसी
Ans :- सिनी शेट्टी

Explanation:-
  • कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। 
  • यह इवेंट जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ।
  • इसमे राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं।
  • मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया।
  • टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे।


Q. हाल ही में केंद्र सरकार ने किसके स्थान पर वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
a) भारतीय स्टेट बैंक
b) बैंक बोर्ड ब्यूरो
c) वोट बैंक
d) रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया
Ans :- बैंक बोर्ड ब्यूरो

Explanation:-
  • केंद्र सरकार ने बैंक बोर्ड ब्यूरो के स्थान पर वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
  • वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रमुखों का चयन करेगा।
  • बैंक बोर्ड ब्यूरो के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप शर्मा को 2 साल की अवधि के लिए वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो के प्रारंभिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • बैंक बोर्ड ब्यूरो मूल रूप से 2016 में स्थापित किया गया था।

Q. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम में संशोधन किया है। संशोधित नियम अब रिश्तेदारों को सरकार को सूचित किए बिना कितने रुपये भेजने की अनुमति देता है?
a) 1 करोड़
b) 8 लाख
c) 10 लाख
d) 50 लाख
Ans :- 10 लाख

Explanation:-
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम में संशोधन किया है।
  • संशोधित नियम अब रिश्तेदारों को सरकार को बताए बिना 10 लाख रुपये भेजने की अनुमति देता है।
  • यदि राशि 10 लाख रुपये से अधिक हो जाती है तो 30 दिन की बजाय 90 दिन पहले सूचना देनी होगी। 


Q. हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग रोधी निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
a) मार्कस प्लीयर
b) टी. राजा कुमार
c) एलिसा डी आंदा मद्राज़ो
d) मार्शल बिलिंग्सली
Ans :- टी. राजा कुमार

Explanation:-
  • सिंगापुर के टी. राजा कुमार को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
  • टी. राजा कुमार ने मार्कस प्लीयर का स्थान लिया है।
  • टी. राजा कुमार अगले दो वर्षों के लिए अपनी सेवा का निर्वहन करेंगे।
  • FATF का मुख्यालय - पेरिस, फ्रांस
  • FATF की स्थापना – 1989

Q. प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस कब मनाया जाता है?
a) 1 जुलाई
b) 2 जुलाई
c) 3 जुलाई 
d) 4 जुलाई
Ans :- 3 जुलाई 

Explanation:-
  • अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस दुनिया भर में 3 जुलाई को मनाया जाता है। 
  • 2022 समारोह का 13वां संस्करण है। 
  • पहला अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस 3 जुलाई 2008 को मनाया गया था।
  • इसके उद्घाटन वर्ष में यह दिन केवल कैटेलोनिया में मनाया गया था। एक साल बाद, ZWE ने यूरोपीय संघ में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस की शुरुआत की। 

Q. हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा के ‘स्पीकर’ के रूप में किसे चुना गया है?
a) राहुल नार्वेकर
b) राजन साल्वी
c) रामराजे नाइक निंबालकर
d) नाना पटोले 
Ans :- राहुल नार्वेकर

Explanation:-
  • राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा के सबसे कम उम्र के ‘स्पीकर’ के रूप में चुना गया है।
  • वह भारत में इस संवैधानिक पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी बन गए हैं। उन्हें 45 साल की उम्र में ‘स्पीकर’ (अध्यक्ष) के रूप में चुना गया है।
  • नाना पटोले के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र विधानसभा ‘स्पीकर’ (अध्यक्ष) का पद खाली था।
  • राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना उम्मीदवार राजन साल्वी को 107 वोट मिले।
  • राहुल नार्वेकर मुंबई में कोलाबा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 


Q. दुनिया के सबसे नवोन्मेषी थिएटर निर्देशकों में से एक जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a) अंबिका राव
b) चौवालूर कृष्णनकुट्टी
c) पीटर ब्रुक
d) वरिंदर सिंह
Ans :- पीटर ब्रुक

Explanation:-
  • दुनिया के सबसे नवोन्मेषी थिएटर निर्देशकों में से एक दूरदर्शी ब्रिटिश थिएटर निर्देशक पीटर ब्रुक का निधन हो गया।
  • उन्हें उनकी 1985 की उत्कृष्ट कृति ”द महाभारत” के लिए जाना जाता था।
  • कला के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें 2021 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने 1970 में शेक्सपियर के ”ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम” के निर्माण के लिए टोनी पुरस्कार भी जीता।

Q. हाल ही में किसने फॉर्मूला वन ब्रिटिश F1 ग्रांड प्रिक्स का ख़िताब अपने नाम किया है?
a) मैक्स वेरस्टापेन
b) लुईस हैमिल्टन
c) सर्जियो पेरेज़
d) कार्लोस सैन्ज़
Ans :- कार्लोस सैन्ज़

Explanation:-
  • फेरारी के कार्लोस सैन्ज़ ने ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स में जीत के साथ अपने करियर की पहली फॉर्मूला वन रेस जीती।
  • रेड बुल के सर्जियो पेरेज़ दूसरे और मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे।
  • सैन्ज़ 2022 ड्राइवर स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 05 जुलाई 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 05 July 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....