13 January 2023 Current Affairs in Hindi | 13 जनवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "13 January 2023 Current affairs in Hindi | 13 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 13 January  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

13 January 2023 Current affairs in Hindi

13 January 2023 Current affair,13 January 2023 Current affairs in Hindi,13 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी ने किसके सहयोग से दिल्ली के इंडिया गेट पर एस्ट्रो टूरिज्म – ए स्काई गेजिंग इवेंट का आयोजन किया?
a) नैशनल इंस्टिट्यूट फॉर इम्प्लीमेंटेशन रिसर्च 
b) राष्ट्रीय पोषण संस्थान  
c) राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद
d) मरुस्थलीय आयुर्विज्ञान अनुसन्धान केन्द्र 
Ans :- राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद

Explanation:-
  • राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय के सहयोग से 6 जनवरी 2023 को दिल्ली के इंडिया गेट पर एस्ट्रो टूरिज्म – ए स्काई गेजिंग इवेंट का आयोजन किया।
  • इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया।
  • इस आयोजन में विशेषज्ञ खगोलविदों द्वारा खगोल वार्ता, खगोल विज्ञान पर प्रदर्शनी और खगोल फोटोग्राफी जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

Q. हाल ही में किसने डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 में नागरिकों के डिजिटल सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार जीता है?
a) k-NAM       
b) v-NAM 
c) z-NAM   
d) e-NAM 
Ans :- e-NAM

Explanation:-
  • कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की पहल e-NAM ने डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 में नागरिकों के डिजिटल सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार जीता है।
  • भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल इंडिया अवार्ड्स, 2022 प्रदान किए।
  • e-NAM कृषि जिंसों के ऑनलाइन व्यापार की सुविधा के लिए 22 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में 1260 मंडियों को एकीकृत करने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है।


Q. हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर के रूप में किसे चुना गया है? 
a) केविन मैक्कार्थी       
b) नैन्सी पेलोसी 
c) जिम जॉर्डन   
d) स्टीव स्कैलिस  
Ans :- केविन मैक्कार्थी

Explanation:-
  • रिपब्लिकन नेता केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर के रूप में चुना गया है।
  • वह सदन में हाउस माइनॉरिटी लीडर के तौर पर काम कर रहे थे।
  • केविन मैक्कार्थी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 55वें स्पीकर हैं।
  • उन्होंने प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता नैन्सी पेलोसी का स्थान लिया है।
  • वह 9 बार अमेरिकी संसद के सदस्य के रूप में चुने गए हैं।


Q. केंद्र सरकार ने लद्दाख की अनूठी संस्कृति, भाषा और रोजगार की रक्षा के उपायों पर चर्चा करने के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाएगी?
a) अजय कुमार मिश्रा   
b) नित्यानंद राय  
c) निशिथ प्रामाणिक    
d) अमित शाह 
Ans :- नित्यानंद राय 

Explanation:-
  • केंद्र सरकार ने लद्दाख की अनूठी संस्कृति, भाषा और रोजगार की रक्षा के उपायों पर चर्चा के लिए एक समिति का गठन किया है।
  • गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में 17 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
  • समिति लद्दाख के भौगोलिक और सामरिक महत्व को देखते हुए संस्कृति और भाषा के संरक्षण पर चर्चा करेगी।

Q. हाल ही में किसने अपनी नई पुस्तक, "रेवोल्यूशनरीज़ : द अदर स्टोरी ऑफ़ हाउ इंडिया वोन इट्स फ्रीडम" का विमोचन किया?
a) विमल जालान  
b) संजीव सान्याल   
c) उर्जित पटेल
d) शक्तिकांत दास 
Ans :- संजीव सान्याल

Explanation:-
  • प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और लोकप्रिय इतिहासकार संजीव सान्याल ने जनवरी 2023 में अपनी नई पुस्तक, "रेवोल्यूशनरीज़ : द अदर स्टोरी ऑफ़ हाउ इंडिया वोन इट्स फ्रीडम" का विमोचन किया।
  • यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े क्रांतिकारी आंदोलनों पर आधारित है।
  • सान्याल की कुछ पुस्तकों में 'लैंड ऑफ़ द सेवेन रिवर्स', 'द ओसियन ऑफ़ चर्न्स', 'इंडिया इन द एज ऑफ़ आइडियाज' और 'द इंडियन रेनेसांस' शामिल हैं।


Q. 23 और 24 जनवरी 2023 को एक सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य उत्सव ‘आदि शौर्य – पर्व पराक्रम का‘ किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
a) नई दिल्ली        
b) राजस्थान 
c) छत्तीसगढ़   
d) नागालैंड  
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • 23 और 24 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में एक सैन्य टैटू और आदिवासी नृत्य उत्सव 'आदि शौर्य – पर्व पराक्रम का' आयोजित किया जाएगा।
  • यह गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के हिस्से के रूप में और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
  • रक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

Q. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि पहला सॉवरेन ग्रीन (SGrB) 25 जनवरी और 9 फरवरी को कितने करोड़ रुपये की दो बॉन्ड किश्तों में जारी किया जाएगा?
a) 5,000 करोड़ रुपये  
b) 8,000 करोड़ रुपये   
c) 13,000 करोड़ रुपये 
d) 15,000 करोड़ रुपये  
Ans :- 8,000 करोड़ रुपये  

Explanation:-
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि पहला सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड (SGrB) 25 जनवरी और 9 फरवरी, 2023 को प्रत्येक 8,000 करोड़ रुपये की दो किश्तों में जारी किया जाएगा।
  • ये बॉन्ड ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए जारी किए जा रहे हैं।
  • केंद्र सरकार ने नवंबर 2022 में सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड की रूपरेखा जारी की थी।
  • इसे इसके कुल बाजार उधार के हिस्से के रूप में जारी किया जाता है।

Q. हाल ही में केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हुआ। उन्होंने किस राज्य की विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था?
a) अरूणाचल प्रदेश   
b) हिमाचल प्रदेश  
c) उत्तर प्रदेश     
d) मध्य प्रदेश
Ans :- उत्तर प्रदेश

Explanation:-
  • बिहार के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 8 जनवरी 2023 को निधन हो गया।
  • केशरी नाथ त्रिपाठी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया था।
  • वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे।
  • उन्होंने 1991 से 1993 , 1997 से 2002 और मई 2002 से मार्च 2004 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • केशरी नाथ त्रिपाठी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्य किया।


Q. हाल ही में प्रवासी भारतीय दिवस का कौन सा संस्करण शुरू हुआ है?
a) 14वां संस्करण       
b) 15वां संस्करण 
c) 16वां संस्करण   
d) 17वां संस्करण  
Ans :- 17वां संस्करण

Explanation:-
  • 8 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘प्रवासी भारतीय दिवस‘ सम्मेलन का 17वां संस्करण शुरू हुआ।
  • प्रवासी भारतीय दिवस 2023 की थीम - ‘डायस्पोरा : रिलाएबल पार्टनर्स फॉर इंडियाज प्रोग्रेस इन अमृत काल‘ है।
  • गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली मुख्य अतिथि हैं और सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हैं।

Q. हाल ही में जियानलुका वियाली का निधन हो गया। इनका संबंध किस खेल से था? 
a) फुटबॉल 
b) क्रिकेट 
c) हॉकी   
d) वॉलीबाल 
Ans :- फुटबॉल

Explanation:-
  • इटली और चेल्सी के पूर्व स्ट्राइकर जियानलुका वियाली का जनवरी 2023 में निधन हो गया।
  • जियानलुका वियाली एक इतालवी फुटबॉल खिलाड़ी और प्रबंधक थे जो स्ट्राइकर के रूप में खेलते थे।
  • वियाली ने अपने क्लब करियर की शुरुआत 1980 में क्रेमोनेस में अपने देश इटली में की, जहाँ उन्होंने 23 गोल करते हुए 105 लीग प्रदर्शन किए।
  • उन्होंने 85 लीग गोल किए, तीन इतालवी कप, सीरी ए और यूरोपीय कप विनर्स कप जीते।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 13 जनवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 13 January 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....