3 November 2022 Current Affairs in Hindi | 03 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "03 November 2022 Current affairs in Hindi | 03 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 3 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

3 November 2022 Current affairs in Hindi

3 November 2022 Current affair,03 November 2022 Current affairs in Hindi,3 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. 1 नवंबर 2022 को निम्नलिखित में से किसके द्वारा थोक खंड (e ₹ -W) में डिजिटल रुपये की पायलट परियोजना शुरू की गई?
a) भारतीय स्टेट बैंक
b) भारतीय रिजर्व बैंक
c) बैंक ऑफ इंडिया
d) बैंक ऑफ बडौदा
Ans :-  भारतीय रिजर्व बैंक

Explanation:-
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 नवंबर 2022 को थोक खंड (e ₹ -W) में डिजिटल रुपये की पायलट परियोजना को शुरू किया।
  • सरकारी प्रतिभूतियों में द्वितीयक बाजार लेनदेन के निपटान के लिए डिजिटल रुपये का उपयोग किया जाएगा।
  • इस पायलट परियोजना में भाग लेने के लिए 9 बैंकों को चिन्हित किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 31 अक्टूबर को भारत के लिए सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) पर एक कॉन्सेप्ट नोट भी जारी किया।

Q. हाल ही में किस बीमा कंपनी ने किसानों के लिए प्रौद्योगिकी समर्थित कृषि उपज बीमा पॉलिसी शुरू करने की घोषणा की है?
a) नैशनल इंश्योरेंस
b) न्यू इंडिया एश्योरेंस
c) HDFC ERGO
d) यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस
Ans :-  HDFC ERGO

Explanation:-
  • HDFC ERGO ने 31 अक्टूबर 2022 को किसानों के लिए प्रौद्योगिकी समर्थित कृषि उपज बीमा पॉलिसी शुरू करने की घोषणा की।
  • यह अपनी तरह का पहला बीमा समाधान है, जहां स्थानीयकृत कृषि-स्तरीय कवरेज प्रदान करने के लिए उपग्रह आधारित सूचकांक का उपयोग किया जाएगा।
  • यह फसल के जीवन चक्र में बुवाई से लेकर कटाई तक, उपग्रह आधारित डेटा के आधार पर व्यापक कवर प्रदान करेगा।


Q. हाल ही में किस संस्थान ने ‘Commodity Markets Outlook report for October 2022’ जारी की है? 
a) विश्व बैंक 
b) रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया 
c) नाबार्ड
d) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
Ans :- विश्व बैंक 

Explanation:-
  • विश्व बैंक ने ‘Commodity Markets Outlook report for October 2022’ जारी की है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ वर्षों में वैश्विक ऊर्जा की कीमतें कम होंगी लेकिन ऐतिहासिक औसत से अधिक बनी रहेंगी। 
  • वर्ष 2023 में ऊर्जा की कीमतों में 11% और 2024 में 12% की गिरावट की उम्मीद है। 

Q. हाल ही में किस देश ने यूरोपीय संघ के साथ High-Level Dialogue on Migration and Mobility की सह-अध्यक्षता की?
a) म्यांमार 
b) भारत 
c) श्रीलंका
d) रूस
Ans :- भारत

Explanation:-
  • भारत और यूरोपीय संघ ने ब्रुसेल्स में High-Level Dialogue on Migration and Mobility की सह-अध्यक्षता की। 
  • इस दौरान सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवास को बढ़ावा देने से संबंधित मुद्दों पर बातचीत हुई। 
  • High-Level Dialogue on Migration and Mobility में ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिन्हें पर्यवेक्षकों के रूप में आमंत्रित किया गया था।

Q. निम्नलिखित में से ‘India Space Congress 2022’ की मेजबानी किस शहर ने की है?
a) भोपाल 
b) शिमला 
c) नई दिल्ली 
d) जयपुर
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • SatCom Industry Association (SIA India) ने नई दिल्ली में तीन दिवसीय ‘India Space Congress 2022’ का आयोजन किया है। 
  • India Space Congress 2022 की थीम ‘Leveraging Space to Power Next-Gen Communication & Businesses’ है। 
  • इस कार्यक्रम में 30 देशों के वक्ताओं ने भाग लिया, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), रक्षा मंत्रालय, नीति आयोग, न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड और दूरसंचार विभाग का समर्थन प्राप्त है।


Q. ‘DRDO Industry Academia-Centre of Excellence’ (DIA-CoE) निम्नलिखित में से किस संस्थान में स्थापित किया गया है?
a) IIT गुवाहाटी 
b) IIT जोधपुर
c) IIT कानपुर 
d) IIT रुड़की 
Ans :- IIT रुड़की 

Explanation:-
  • रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में ‘DRDO Industry Academia-Centre of Excellence’ (DIA-CoE) स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। 
  • यह सुविधा DRDO, भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करेगी।

Q. केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय 1 से 5 नवंबर 2022 तक भारत जल सप्ताह के 7वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन का उद्घाटन किसने किया है?
a) द्रौपदी मुर्मू 
b) नरेन्द्र मोदी 
c) अमित शाह
d) राजनाथ सिंह
Ans :- द्रौपदी मुर्मू

Explanation:-
  • एक एकीकृत तरीके से जल संसाधनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, संरक्षण और उपयोग करने के प्रयास में, केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय 1 से 5 नवंबर 2022 तक भारत जल सप्ताह के 7वें संस्करण का आयोजन कर रहा है।
  • 7वें संस्करण की थीम ”वाटर सिक्योरिटी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड इक्विटी” है।
  • इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 1 नवंबर 2022 को ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया गया।

Q. हाल ही में किस फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर ने 2022 मैक्सिकन फॉर्मूला 1 ग्रैंड प्रिक्स जीता?
a) लुईस हैमिल्टन
b) मैक्स वर्टापेन
c) सर्जियो पेरेज़
d) बर्नी एक्लेस्टोन
Ans :- मैक्स वर्टापेन

Explanation:-
  • 2022 फॉर्मूला 1 चैंपियनशिप विजेता मैक्स वर्टापेन ने 30 अक्टूबर को मैक्सिकन फॉर्मूला 1 ग्रैंड प्रिक्स जीता।
  • मैक्स वर्टापेन अब मैक्सिकन ग्रैंड प्रिक्स के इतिहास में सबसे सफल ड्राइवर है, जिसने अपना चौथा खिताब हासिल किया है।
  • मैक्स वर्टापेन के करियर की 34वीं रेस जीत और 2022 सीज़न की 14वीं जीत है। मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन दूसरे और रेड बुल के सर्जियो पेरेज़ तीसरे स्थान पर रहे।


Q. हाल ही में किस देश ने कोलंबिया को हराकर 2022 FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप जीता है?
a) जापान
b) भारत
c) जर्मनी
d) स्पेन
Ans :- स्पेन

Explanation:-
  • गत चैंपियन स्पेन ने 30 अक्टूबर को मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार फाइनल में पहुंची कोलंबिया को 1-0 से हराकर 2022 FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप जीता है।
  • स्पेन ने 2018 में अपना पहला खिताब जीता था। स्पेन के विक्की लोपेज को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
  • मेजबान भारत अपने तीनों मैच हारकर ग्रुप स्टेज में जगह बनाने में नाकाम रहा। यह टूर्नामेंट का 7वां संस्करण था।

Q. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र, यूक्रेन और किस देश ने रूस के समझौते से हटने के बावजूद काला सागर अनाज सौदे को लागू करने पर सहमति व्यक्त की?
a) चीन
b) तुर्की
c) भारत
d) अमेरिका
Ans :-  तुर्की

Explanation:-
  • 31 अक्टूबर 2022 को संयुक्त राष्ट्र, तुर्की और यूक्रेन ने रूस के समझौते से हटने के बावजूद काला सागर अनाज सौदा लागू करने पर सहमति व्यक्त की।
  • काला सागर अनाज पहल 22 जुलाई 2022 को रूस, तुर्की, यूक्रेन और संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू की गई थी।
  • यह पहल यूक्रेन से दुनिया के बाकी हिस्सों में महत्वपूर्ण खाद्य और उर्वरक निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए स्थापित की गई है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 03 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 03 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....