4 November 2022 Current Affairs in Hindi | 04 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "04 November 2022 Current affairs in Hindi | 04 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 4 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

4 November 2022 Current affairs in Hindi

4 November 2022 Current affair,04 November 2022 Current affairs in Hindi,4 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में आईसीएआर-गन्ना प्रजनन संस्थान की पहली महिला निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया हैं?
a) इंदिरा हिंदुजा 
b) नीलम क्लेर 
c) शशि वाधवा 
d) डॉ. जी हेमाप्रभा
Ans :- डॉ. जी हेमाप्रभा 

Explanation:-
  • आईसीएआर-गन्ना प्रजनन संस्थान को संस्थान के अस्तित्व की एक सदी से भी अधिक समय में अपनी पहली महिला निदेशक मिली है।
  • डॉ. जी हेमाप्रभा को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के अधीन कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड, नई दिल्ली की सिफारिश पर 2024 तक भाकृअनुप-गन्ना प्रजनन संस्थान के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

Q. केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 की थीम क्‍या है?
a) स्वतंत्र भारत @ 75: अखंडता के साथ आत्मनिर्भरता 
b) करप्शन फ्री इंडिया फॉर अ डेवलप्ड नेशन 
c) सतर्क भारत-समृद्ध भारत
d) ईमानदारी - एक जीवन शैली
Ans :- करप्शन फ्री इंडिया फॉर अ डेवलप्ड नेशन 

Explanation:-
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग 2022 में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक मना रहा है।
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग 2022 की थीम - ”करप्शन फ्री इंडिया फॉर अ डेवलप्ड नेशन”।
  • यह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।


Q. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को हर साल किस दिन को ‘भारतीय भाषा दिवस‘ मनाने का निर्देश दिया है?
a) 11 दिसंबर 
b) 12 दिसंबर
c) 13 दिसंबर
d) 14 दिसंबर 
Ans :- 11 दिसंबर 

Explanation:-
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को हर साल 11 दिसंबर को ‘भारतीय भाषा दिवस‘ मनाने का निर्देश दिया है।
  • एक नोटिस में, UGC ने कहा कि यह दिन ”भाषा सद्भाव” और भारतीय भाषाओं को सीखने के लिए अनुकूल माहौल विकसित करने के लिए मनाया जाएगा।
  • 11 दिसंबर को आधुनिक तमिल कविता के अग्रदूत कवि सुब्रमण्यम भारती की भी जयंती है।

Q. हाल ही में ‘India Chem 2022’ सम्मेलन की मेजबानी कौन सा शहर कर रहा है?
a) उज्जैन
b) शिलांग
c) नई दिल्ली 
d) अगरतला
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ‘Vision 2030: Chemicals and Petrochemicals Build India’ थीम के साथ प्रगति मैदान, नई दिल्ली में इंडिया केम 2022 का उद्घाटन किया। 
  • INDIA CHEM के 12वें संस्करण का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से किया गया था। 
  • 2021-22 के लिए भारत के रसायनों का निर्यात 29,296 मिलियन अमरीकी डालर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को ‘स्कॉच’ पुरस्कार दिया गया हैं?
a) उत्तर प्रदेश
b) पश्चिम बंगाल
c) छत्तीसगढ़
d) तमिलनाडु
Ans :- पश्चिम बंगाल

Explanation:-
  • पश्चिम बंगाल को ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के लिए महिला एवं बाल विकास श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘स्कॉच’पुरस्कार दिया गया है।
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह सम्मान उनकी सरकार और राज्य की लगभग दो करोड़ महिलाओं के लिए है जिन्हें इस योजना द्वारा सशक्त बनाया गया है।
  • महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना‘लक्ष्मी भंडार’को महिला एवं बाल विकास श्रेणी में‘स्कॉच’पुरस्कार मिला है।


Q. हाल ही में किस देश ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए ‘मेंगटियन’ नामक लैब मॉड्यूल लॉन्च किया?
a) अमेरिका
b) रूस
c) ब्रिटेन 
d) चीन
Ans :- चीन

Explanation:-
  • चीन ने हाल ही में निर्माणाधीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मेंगटियन नामक एक लैब मॉड्यूल लॉन्च किया। 
  • दूसरा लैब घटक लॉन्ग मार्च-5बी वाई4 द्वारा लॉन्च किया गया था और इसका उपयोग माइक्रोग्रैविटी का अध्ययन करने और द्रव भौतिकी, सामग्री विज्ञान, दहन विज्ञान और मौलिक भौतिकी में प्रयोग करने के लिए किया जाएगा।

Q. हाल ही में किस लेखक ने जिनेवा में अपनी नवीनतम पुस्तक ‘न्यूक्लियराइजेशन ऑफ एशिया‘ का विमोचन किया है?
a) अभिनव चंद्रचूड़ 
b) रेने नाबा 
c) रस्किन बॉन्ड 
d) बिल गेट्स 
Ans :- रेने नाबा

Explanation:-
  • फ्रांसीसी लेखक रेने नाबा ने जिनेवा में अपनी नवीनतम पुस्तक ‘न्यूक्लियराइजेशन ऑफ एशिया‘ का विमोचन किया।
  • पुस्तक में परमाणु आपातकाल और दक्षिण एशिया में पाकिस्तान और चीन के गठजोड़ से उत्पन्न खतरे पर चर्चा की गई है।
  • रेने नाबा इंटरनेशनल सेंटर फॉर द फाइट अगेंस्ट टेररिज्म के उपाध्यक्ष हैं।
  • इससे पहले, उन्होंने ‘पाकिस्तान, फेसिंग द चैलेंज ऑफ़ द पोस्ट-वेस्टर्न वर्ल्ड‘ नामक एक पुस्तक लिखी थी।

Q. हाल ही में रक्षा सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) अमृत लाल मीणा 
b) संजय मिश्रा
c) गिरिधर अरमाने 
d) सुनिल कुमार
Ans :- गिरिधर अरमाने

Explanation:-
  • आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के IAS अधिकारी गिरिधर अरमाने ने रक्षा सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • गिरिधर अरमाने पहले कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव थे।
  • रक्षा सचिव रक्षा मंत्रालय का प्रशासनिक प्रमुख होता है।
  • इसके अलावा, 1989-बिहार कैडर के IAS अधिकारी अमृत लाल मीणा ने 1 नवंबर को कोयला मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण किया।


Q. हाल ही में किस देश ने पूर्व अमेरिकी सीनेटर एडवर्ड एम. कैनेडी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित ‘फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर‘ सम्मान से सम्मानित किया है?
a) पाकिस्तान
b) भारत
c) अफगानिस्तान 
d) बांग्लादेश 
Ans :- बांग्लादेश

Explanation:-
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में मरणोपरांत पूर्व अमेरिकी सीनेटर एडवर्ड एम. कैनेडी को प्रतिष्ठित ‘फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर‘ सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें बांग्लादेश की मुक्ति में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
  • एडवर्ड एम. कैनेडी ने युद्ध के अंत तक पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य और आर्थिक सहायता को रोकने के लिए कई कदम उठाए।

Q. हाल ही में किस राज्य में जनजातीय नृत्य महोत्सव और ‘राज्योत्सव’ आयोजित किया गया है? 
a) छत्तीसगढ़ 
b) महाराष्ट्र 
c) हरियाणा 
d) केरल 
Ans :- छत्तीसगढ़

Explanation:-
  • छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव’ और ‘राज्योत्सव 2022’ का आयोजन किया गया। 
  • राज्य के 42 जनजातीय समुदायों का संगठन छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने कांग्रेस सरकार पर जनजातीयों के आरक्षण अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए नृत्य महोत्सव का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 04 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 04 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....