1 June 2024 Current affairs in Hindi | 01 जून 2024 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "1 June 2024 Current affairs in Hindi | 01 जून 2024 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 1 June के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

1 June 2024 Current affairs in Hindi

1 June 2024 Current affairs, 1 June 2024 Current affairs in Hindi, 1 June 2024 Current affairs mcq, 01 जून 2024 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में लोकपाल के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) अमित चौधरी
b) रविशंकर वर्मा
c) प्रदीप कुमार त्रिपाठी
d) संजय कुमार स्वामी
Ans :- प्रदीप कुमार त्रिपाठी

  • आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी को लोकपाल के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • लोकपाल एक बहु-सदस्यीय निकाय है। इसमें एक अध्यक्ष और अधिकतम 8 सदस्य होते हैं। इन सदस्यों में से 50% न्यायिक सदस्य होने चाहिए।
  • लोकपाल के सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक चयन समिति की सिफारिश पर की जाती है।

अन्य नियुक्तियां
  • कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष - आईएएस राकेश रंजन 
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में विशेष कार्य अधिकारी - अमित यादव 
  • सीमा प्रबंधन विभाग में सचिव - आईएएस राजेंद्र कुमार 

Q. हाल ही में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) में समिति ए के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) अपूर्व चंद्रा
b) नीलम शर्मा
c) अनिल सिंघवी
d) प्रवीण कुमार
Ans :- अपूर्व चंद्रा

  • अपूर्व चंद्रा को 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) में समिति ए के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • विश्व स्वास्थ्य सभा की समिति ए की अध्यक्षता भारत करता है। इसका आयोजन 27 मई से 1 जून तक जिनेवा में किया जा रहा है।


Q. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय बाल भवन में समर फिएस्टा 2024 का उद्घाटन किया गया है?
a) शिक्षा मंत्रालय
b) गृह मंत्रालय
c) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
d) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
Ans :- शिक्षा मंत्रालय

  • शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय बाल भवन में समर फिएस्टा 2024 का उद्घाटन किया गया है।
  • समर फिएस्टा 2024 का उद्घाटन संजय कुमार ने किया।
  • समर फिएस्टा 2024 का आयोजन 29 मई से 28 जून, 2024 तक किया जा रहा हैं।
  • समर फिएस्टा एक महीने तक चलने वाला कैंप है जिसमें 5 से 16 साल के बच्चों के लिए 30 से अधिक प्रकार की विभिन्न गतिविधियाँ शामिल हैं।
  • समर फिएस्टा की स्थापना 1956 में बच्चों में सोच, कल्पना, रचनात्मकता और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सीखने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।

Q. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने किस देश में प्रवासी अभिलेखों का पहला विदेशी डिजिटलीकरण किया हैं?
a) कतर
b) ईरान
c) ओमान
d) सऊदी अरब
Ans :- ओमान

  • भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने ओमान में प्रवासी अभिलेखों का पहला विदेशी डिजिटलीकरण किया हैं।
  • इस परियोजना का शीर्षक "ओमान संग्रह - ओमान में भारतीय समुदाय की अभिलेखीय विरासत" है।
  • यह प्रवासी भारतीयों के दस्तावेजों को डिजिटल बनाने में भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार का पहला विदेशी उपक्रम था।
  • इस परियोजना के तहत हिंदी, गुजराती, अंग्रेजी और अरबी में लगभग 7,000 दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया गया।
  • डिजिटाइज्ड संग्रह को एनएआई के ऑनलाइन पोर्टल "अभिलेख पटल" पर अपलोड किया जाएगा।

Q. हाल ही में रुद्रम-II हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किसके द्वारा किया गया हैं?
a) ISRO
b) DRDO
c) BARC
d) इनमे से कोई नही
Ans :- DRDO

  • DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) द्वारा रुद्रम-II हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया गया हैं।
  • रुद्रम-II एक ठोस प्रणोदक हवा से प्रक्षेपित मिसाइल है। इसे हवा से सतह पर मार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • DRDO द्वारा रुद्रम-II एंटी-रेडिएशन सुपरसोनिक मिसाइल विकसित की गई है। रुद्रम मिसाइल पहली स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-रेडिएशन मिसाइल है।


Q. हाल ही में किस स्थान पर फिक्की द्वारा में कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया हैं?
a) जयपुर
b) कानपूर
c) नई दिल्ली 
d) अहमदाबाद
Ans :- नई दिल्ली 

  • फिक्की द्वारा नई दिल्ली में कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया हैं।
  • इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत के नाशवान वस्तुओं के उद्योग के लिए एक एकीकृत, टिकाऊ और कुशल कोल्ड चेन पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है।

Q. हाल ही में किस देश ने 2024-26 के लिए “कोलंबो प्रोसेस” की अध्यक्षता ग्रहण की हैं?
a) चीन
b) भारत
c) जापान
d) मलेशिया
Ans :- भारत

  • भारत ने 2024-26 के लिए “कोलंबो प्रोसेस” की अध्यक्षता ग्रहण की हैं।
  • कोलंबो प्रोसेस दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में प्रवासी श्रमिक मूल देशों की एक क्षेत्रीय परामर्श प्रक्रिया है।
  • यह विदेशों में रोजगार के संबंध में सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

Q. हाल ही में यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 किसे सम्मानित किया गया हैं?
a) सुमन सेन
b) कंचन शर्मा 
c) राधिका सेन
d) निर्मला चौधरी
Ans :- राधिका सेन

  • भारतीय महिला शांति सैनिक मेजर राधिका सेन को प्रतिष्ठित मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं।
  • मेजर राधिका सेन को 30 मई को अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के दिवस के अवसर पर यह सम्मान दिया गया।
  • मेजर सुमन गवानी के बाद, वह यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली दूसरी भारतीय शांति सैनिक हैं।

Q. हाल ही में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप 2024 में भारतीय आर्म रेसलरों ने कितने पदक जीते हैं?
a) तीन
b) चार
c) पांच
d) सात
Ans :- सात

  • उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप 2024 में भारतीय आर्म रेसलरों ने सात पदक जीते हैं।
  • भारतीय टीम ने एक स्वर्ण और छह कांस्य सहित सात पदक जीते हैं।

Q. प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 28 मई
b) 29 मई
c) 30 मई
d) 31 मई
Ans :- 29 मई

  • प्रतिवर्ष 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस शांति स्थापना में वर्दीधारी और नागरिक दोनों तरह के लोगों के योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2024 की थीम :- "भविष्य के लिए फिट: एक साथ बेहतर निर्माण"।

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 01 June 2024 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....