Physics : Light (प्रकाश)
भौतिक विज्ञान, समान्य ज्ञान के लिए बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है। भौतिक विज्ञान में हम प्रकृति का अध्ययन करना, बल और गति के नियम, कार्य एंव ऊर्जा, ऊष्मा एंव ताप, प्रकाश आदि का अध्ययन करते हैं। आजकल कॉम्पिटिशन एग्जाम (SSC, BANK, RAILWAY,NDA, CDS, AIRFORCE, NAVY परीक्षाओं एवम अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं ) में बहुत से प्रश्न भौतिक विज्ञान से सम्बधित पूछे जाते हैं।
इसलिए भौतिक विज्ञान की जानकारी हमारे समान्य ज्ञान के साथ-साथ हमारी परीक्षाओं के लिए भी बहुत आवश्यक है। यहां हमने भौतिक विज्ञान से सम्बधित प्रश्न-उत्तर नीचे दिए है, ये प्रश्न परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते है।
Physics quiz In Hindi - Physics GK Question
भौतिक विज्ञान क्विज - भौतिक विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
Topic: Light (प्रकाश)
Part: 2
Q31. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगो का बनना किस परिघटना का परिणाम है ?
A. भूलीं परावर्तन और व्यतिकरण
B. बहुलित अपवर्तन और परिक्षेपण
C. अपवर्तन और परिक्षेपण
D. ध्रुवण और व्यक्तिकरण
Ans:- भूलीं परावर्तन और व्यतिकरण
Q32. वाहन पीछे से आने वाली वस्तुओं को देखने के लिए किसका प्रयोग करते हैं ?
A. उत्तल लेंस
B. अवतल लेंस
C. उत्तल दर्पण
D. अवतल दर्पण
Ans:- उत्तल दर्पण
Q33. निम्न में से क्या वायुमण्डलीय अपवर्तन का परिणाम नही है :-
A. सूर्य का अपने वास्तविक उदय से दो या तीन मिनट पहले दिखाई पड़ना
B. सूर्य का सूर्यास्त के समय लाल दिखाई देना
C. रात के समय तारों का टिमटिमाना
D. सूर्य का आकाश में अपनी वास्तविक ऊंचाई से ज्यादा ऊंचाई पर दिखाना
Ans:- सूर्य का सूर्यास्त के समय लाल दिखाई देना
Q34. रोगियों के दांत देखने में दन्त चिकित्सकों द्वारा प्रयुक्त दर्पण होता है :-
A. उत्तल
B. अवतल
C. समतल
D. इनमे से कोई नहीं
Ans:- अवतल
Q35. वाहनों के अग्रदीपों में किस प्रकार का दर्पण का इस्तेमाल होता है ?
A. समतल दर्पण
B. उतल दर्पण
C. अवतल दर्पण
D. परवलयिक दर्पण
Ans:- परवलयिक दर्पण
Physics GK Question And Answer In Hindi
Q36. दाढ़ी बनाने के लिए काम में लेते है :-
A. अवतल दर्पण
B. समतल दर्पण
C. उतल दर्पण
D. इनमे से कोई नही
Ans:- अवतल दर्पण
Q37. इनमे से कौन सही है ?
A. 1/f = 1/u - 1/v
B. f= D/2
C. 1/f = 1/u +1/v
D. f= u+v
Ans:- 1/f = 1/u +1/v
Q38. किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब मनुष्य की आँख में कहाँ बनता है ?
A. कॉर्निया
B. आइरिस
C. प्यूपिल
D. रेटिना
Ans:- रेटिना
Q39. रेटिना का नेत्र द्वारा निर्मित प्रतिबिम्ब होता है :-
A. वास्तविक, उल्टा, छोटा
B. वास्तविक, सीधा, बड़ा
C. वास्तविक, सीधा, छोटा
D. अवास्तविक, उल्टा, छोटा
Ans:- वास्तविक, उल्टा, छोटा
Q40. किस व्यक्ति का पूरा प्रतिबिम्ब देखने के लिए एक समतल दर्पण की न्यूनतम ऊंचाई होती है ?
A. व्यक्ति की ऊंचाई के बराबर
B. व्यक्ति की ऊंचाई की आधी
C. व्यक्ति की ऊंचाई की एक चौथाई
D. व्यक्ति की ऊंचाई की दोगुनी
Ans: व्यक्ति की ऊंचाई की आधी
***ये भी पढ़ें***
Daily Current Affairs पढने के लिए यहाँ Click करें
Award 2020-21 पढने के लिए यहाँ Click करें
Q41. प्रकाश का वेग है :-
A. 3 x 10⁸ cm/sec
B. 3 x 10⁸ m/sec
C. 3 x 10⁸ km/sec
D. 3 x 10 mile/sec
Ans:- 3 x 10⁸ m/sec
Q42. सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कोनसा भाग दिखाई देता है ?
A. वर्णमंडल
B. किरीट(कोरोना)
C. प्रभाव मंडल
D. कोई भाग नही
Ans:- किरीट(कोरोना)
Q43. पूर्ण सूर्य ग्रहण का अधिकतम समय होता है ?
A. 250 सेकेण्ड
B. 460 सेकेण्ड
C. 500 सेकेण्ड
D. 600 सेकेण्ड
Ans:- 460 सेकेण्ड
Q44. सूर्य ग्रहण तब होता है,जब :-
A. चंद्रमा बीच में होता है
B. पृथ्वी बीच में हो
C. सूर्य बीच में हो
D. सूर्य चंद्रमा तथा पृथ्वी एक रेखा में हो तथा बृहस्पति उस रेखा में न हो
Ans:- चंद्रमा बीच में होता है
Q45. चन्द्र ग्रहण घटित होता है ?
A. अमावस्या के दिन
B. पूर्णिमा के दिन
C. अर्द्धचन्द्र के दिन
D. अमावस्या एवं पूर्णिमा के दिन
Ans:- पूर्णिमा के दिन
Physics Question Answer पढने के लिए यहाँ क्लिक करे
Q46. सूर्य ग्रहण कब होता है ?
A. अमावस्या
B. पूर्णिमा के दिन
C. किसी भी दिन
D. चतुर्थांश चन्द्रमा के दिन
Ans:- अमावस्या
Q47. एक काटा हुआ हीरा क्यों जगमगाता है ?
A. इसकी आणविक संरचना के कारण
B. प्रकाश के शोषण के कारण
C. पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण
D. कुछ अन्य निहित गुण के कारण
Ans:- पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण
Q48. पानी से भरे किसी बर्तन में पड़ा हुआ सिक्का किस कारण थोडा उठा हुआ प्रतीत होता है :-
A. प्रकाश के परावर्तन के कारण
B. प्रकाश के अपवर्तन के कारण
C. प्रकाश के विवर्तन के कारण
D. प्रकाश के परिक्षेपण के कारण
Ans:- प्रकाश के अपवर्तन के कारण
Q49. पानी से लटकाकर बैठे हुए व्यक्ति को उसका पैर उठा हुआ और छोटा दिखाई पड़ता है ?
A. अपवर्तन के कारण
B. परावर्तन के कारण
C. विवर्तन के कारण
D. परिक्षेपण के कारण
Ans:- अपवर्तन के कारण
Static GK पढने के लिए यहाँ क्लिक करे
Q50. जब कोई काम्पेक्ट डिस्क सूर्य के प्रकाश में देखी जाती है तो इंद्र धनुष के समान रंग दिखाई देते है इसकी व्याख्या की जा सकती है
A. परावर्तन एवं विवर्तन की परिघटना के आधार पर
B. परावर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर
C. विवर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर
D. अपवर्तन विवर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर
Ans:- अपवर्तन विवर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर
Q51. धुप के चश्मे की क्षमता होती है :-
A. 0 डायोप्टर
B. 1डायोप्टर
C. 2डायोप्टर
D. 4डायोप्टर
Ans:- 0 डायोप्टर
Q52. एक लेंस का फोक्सांतर 25 सेमी. है उसकी क्षमता होगी :-
A. +2D
B. +4D
C. -2D
D. -4D
Ans:- +4D
Q53. एक उत्तल लेंस की फोकस दूरी 0.2 मीटर है इसकी क्षमता होगी ?
A. +2D
B. -2D
C. -4D
D. +5D
Ans:- +5D
Q54. यदि किस ऐनक के लेंस का पावर +2 डायोप्टर हो, तो इसके फोकस की दूरी होगी :-
A. 200सेमी.
B. 100सेमी.
C. 50सेमी.
D. 2 सेमी.
Ans:- 50सेमी.
Q55. एक उत्तल लेंस को जब पानी में डुबाया जाता है तो उसकी क्षमता :-
A. घट जाती है
B. बढ़ जाती है
C. अपरिवर्तित रहती है
D. इनमे से कोई नही
Ans:- घट जाती है
Topic Wise Physics Question Answer In Hindi
Q56. प्रिज्म में प्रकाश के विभिन्न रंगों का विभाजन कहलाता है ?
A. प्रकाश का परावर्तन
B. प्रकाश का अपवर्तन
C. प्रकाश का विवर्तन
D. प्रकाश का वर्ण विक्षेपण
Ans:- प्रकाश का वर्ण विक्षेपण
Q57. प्रिज्म से गुजरने पर सूर्य के प्रकाश की किरणें विभिन्न रंगों में विभक्त हो जाती है क्यूंकि :-
A. प्रकाश किरणें विद्युत चुम्बकीय तरंगे है
B. प्रिज्म की दो सतहों पर किरणों का विचलन होता है
C. प्रिज्म की दो सतहों पर किरणों का अपवर्तन होता है
D. विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न भिन्न होता है
Ans:- विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न भिन्न होता है
Q58. श्वेत प्रकाश कितने रंगों के मेल से बना होता है ?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 7
Ans:- 7
Physics Question Answer PDF In Hindi
Q59. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से होकर गुजरता है तो जो वर्ण सबसे अधिक विचलित होता है वह है :-
A. लाल
B. बैंगनी
C. पीला
D. आसमानी
Ans:- बैंगनी
Q60. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से होकर गुजरता है तो जो वर्ण कम विचलित होता है वह है :-
A. लाल
B. हरा
C. बैंगनी
D. पीला
Ans:- लाल