इस पोस्ट में "12 July 2022 Current affairs in Hindi | 12 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।
इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 12 July के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
12 July 2022 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
Q. हाल ही में गुजराती में ‘स्वाधीनता संग्राम ना सुरविरो’ नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया?
a) अनुप्रिया पटेल
b) मीनाक्षी लेखी
c) एस. जयशंकर
d) स्मृति ईरानी
Ans :- मीनाक्षी लेखी
Explanation:-
- केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुजराती में एक पुस्तक ‘स्वाधीनता संग्राम ना सुरविरो’ का विमोचन किया।
- पुस्तक 75 स्वतंत्रता सेनानियों का जश्न मनाती है और देश के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदानों की कहानियों को साझा करती है।
- यह पुस्तक देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए ‘स्वाधीनता का अमृत महोत्सव का एक हिस्सा है।
Q. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस शहर में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की है?
a) जयपुर
b) नई दिल्ली
c) चंडीगढ
d) जोधपुर
Ans :- जयपुर
Explanation:-
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर, राजस्थान में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् की 30 वीं बैठक की अध्यक्षता की।
- उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् में राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली और चंडीगढ शामिल हैं।
- बैठक में आंतरिक सुरक्षा और साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा की गई।
- बैठक 25 साल बाद जयपुर में हुई।
Q. निम्नलिखित में से 13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य कौन सा बना है?
a) उत्तर प्रदेश
b) आध्र प्रदेश
c) मध्य प्रदेश
d) अरूणाचल प्रदेश
Ans :- उत्तर प्रदेश
Explanation:-
- उत्तर प्रदेश 13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
- कुल 13 एक्सप्रेसवे में से सात निर्माणाधीन हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई, 2022 को 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे जो बुंदेलखंड को दिल्ली से जोड़ेगा।
Q. हाल ही में उप चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) टी. श्रीकांत
b) सिंधु गंगाधरण
c) आर. के. गुप्ता
d) वेंकट नागेश्वर चलसानी
Ans :- आर. के. गुप्ता
Explanation:-
- वरिष्ठ अधिकारी आर. के. गुप्ता को उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- वह टी. श्रीकांत का स्थान लेंगे।
- आर. के. गुप्ता केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारी हैं, जो अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख से 28 फरवरी 2023 तक उप चुनाव आयुक्त (संयुक्त सचिव स्तर) के रूप में काम करेंगे।
Q. प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस कब मनाया जाता है?
a) 13 जुलाई
b) 12 जुलाई
c) 11 जुलाई
d) 10 जुलाई
Ans :- 10 जुलाई
Explanation:-
- राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड के सहयोग से मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग द्वारा हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है।
- यह दिन मत्स्य किसानों, जलीय उद्यमियों, मछुआरों, हितधारकों और मत्स्य पालन में उनके योगदान के लिए मत्स्य पालन से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
- यह दिन डॉ. के. एच. अलीकुन्ही और डॉ. एच. एल. चौधरी की याद में प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिन्होंने 10 जुलाई 1957 को भारतीय प्रमुख कार्पों की प्रेरित प्रजनन तकनीक का आविष्कार किया था।
Q. हाल ही में विंबलडन महिला एकल खिताब-2022 किसने जीता है?
a) एलिना रिबाकिना
b) सिमोना हालेप
c) जेसिका पेगुला
d) औंस जब्योर
Ans :- एलिना रिबाकिना
Explanation:-
- कजाकिस्तान की एलिना रिबाकिना ने ट्यूनीशिया के औंस जब्योर को हरा कर विंबलडन एकल खिताब जीता।
- एलेना ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।
- सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता 2022 का पुरूष सिंगल्स खिताब जीत लिया है।
- यह जोकोविच का कुल मिलाकर 21वां ग्रैंड स्लैम टाईटल है। अब वे राफेल नडाल के रिकॉर्ड से बस एक खिताब पीछे हैं।
Q. प्रतिवर्ष 11 जुलाई को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
a) राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
b) विश्व जनसंख्या दिवस
c) राष्ट्रीय किसान दिवस
d) विश्व पर्यावरण दिवस
Ans :- विश्व जनसंख्या दिवस
Explanation:-
- हर वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य दुनिया भर में आबादी से जुड़े मुद्दों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाना है।
- विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालन परिषद ने किया था।
- विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम हैः "आठ अरब का संसार- सबके लिये समायोजी भविष्य की ओर- अवसरों का लाभ उठाना और सबके अधिकार सुनिश्चित करना"।
**ये भी पढ़ें**
Q. हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक प्राकृतिक खेती सम्मेलन को संबोधित किया?
a) भावनगर
b) राजकोट
c) सूरत
d) वडोदरा
Ans :- सूरत
Explanation:-
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जुलाई 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक प्राकृतिक खेती सम्मेलन को संबोधित किया।
- सम्मेलन का आयोजन गुजरात के सूरत में किया गया था।
- इसमें हजारों किसानों और अन्य सभी हितधारकों की भागीदारी देखी गई , जिन्होंने सूरत में प्राकृतिक खेती को अपनाया है , जो एक सफल कहानी है।
Q. हाल ही में रानिल विक्रमसिंघे ने किस देश के प्रधान मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है?
a) तिब्बत
b) पाकिस्तान
c) ब्रिटेन
d) श्रीलंका
Ans :- श्रीलंका
Explanation:-
- रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
- वह यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) से संसद सदस्य हैं।
- वह 1994 से यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता हैं।
- इससे पहले उन्होंने 1993 से 1994 , 2001 से 2004 , 2015 से 2018 और 2018 से 2019 तक श्रीलंका के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया है ।
- उन्होंने 1994 से 2001 और 2004 से 2015 तक विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया।
Q. हाल ही में दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत की पहली ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस‘ संगोष्ठी और प्रदर्शनी का शुभारंभ किसने किया?
a) अमित शाह
b) राजनाथ सिंह
c) नरेन्द्र मोदी
d) एस. जयशंकर
Ans :- राजनाथ सिंह
Explanation:-
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 जुलाई, 2022 को दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत की पहली ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस‘ संगोष्ठी और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
- इसका आयोजन रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया।
- इस आयोजन के दौरान 75 नव विकसित AI उत्पादों और प्रौद्योगिकियों, रक्षा में अनुप्रयोगों को लॉन्च किया गया।
आप डेली करंट अफेयर्स 12 जुलाई 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 12 July 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....
Tags:
Current Affairs