इस पोस्ट में "29 July 2022 Current affairs in Hindi | 29 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।
इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 29 July के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
29 July 2022 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में 'बाल रक्षा' मोबाइल एप्प लॉन्च किया है?
a) सर्बानंद सोनोवाल
b) सदानंद गौड़ा
c) रवि शंकर प्रसाद
d) महेन्द्र नाथ पाण्डेय
Ans :- सर्बानंद सोनोवाल
Explanation:-
- केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में बाल रक्षा मोबाइल एप्प लॉन्च किया है।
- एप्प का उद्देश्य आयुर्वेदिक हस्तक्षेप के माध्यम से बाल रोग निवारक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में माता-पिता की जागरूकता बढ़ाना है।
- सर्बानंद सोनोवाल ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में बच्चों के लिए टीकाकरण केंद्र का भी उद्धाटन किया।
- अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना – 2015
- अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक – डॉ. तनुजा नेसारी
Q. राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में निम्नलिखित में से भारतीय दल का ध्वजवाहक किसे बनाया गया?
a) नीरज चोपड़ा
b) पीवी सिंधु
c) बजरंग पूनिया
d) रवि कुमार
Ans :- पीवी सिंधु
Explanation:-
- बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया।
- ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा को ध्वजवाहक बनाने की उम्मीद थी लेकिन विश्व चैम्पियनशिप में लगी 'ग्रोइन' चोट के कारण उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों से हटना पड़ा।
- पूर्व विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु बर्मिंघम में महिला एकल स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक हैं। उन्होंने गोल्ड कोस्ट और ग्लास्गो में पिछले दो चरण में क्रमश: रजत पदक और कांस्य पदक जीते थे।
- पीवी सिंधु ने गोल्ड कोस्ट में साल 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी ध्वजवाहक थीं।
- इसमें पहली बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है।
Q. हाल ही में किस देश ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र को छोड़ने का फैसला किया है?
a) रूस
b) अमेरिका
c) जापान
d) कनाडा
Ans :- रूस
Explanation:-
- रूस ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र छोड़ने का फैसला किया है।
- रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमोस के नवनियुक्त अध्यक्ष यूरी बोरि सोफ ने इस निर्णय की घोषणा की।
- यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई और उसके खिलाफ लगाए गए कई दौर के अभूतपूर्व प्रतिबंधों से रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घोषणा की गई।
- रूस और अमरीका पृथ्वी की कक्षा में 1998 में स्थापित अंतरिक्ष केन्द्र के लिए मिलकर काम करते रहे हैं।
- रूस 2024 से पहले खुद का अंतरिक्ष केन्द्र बनाना शुरू कर देगा।
- अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र एक बहुराष्ट्रीय सहयोगी परियोजना है जिसमें पांच प्रतिभागी अंतरिक्ष एजेंसियां शामिल हैं।
- NASA (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- रॉसकॉसमोस (रूस)
- JAXA (जापान)
- ESA (यूरोप)
- CSA (कनाडा)
Q. हाल ही में भारतीय मूल के किस प्रोफेसर ने "वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार" जीता है?
a) अजय सिंह
b) इंदिरा नूयी
c) संदीप सिंह
d) कौशिक राजशेखर
Ans :- कौशिक राजशेखर
Explanation:-
- भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने "वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार" जीता है। राजशेखर ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं।
- उनको ये पुरस्कार बिजली उत्पादन उत्सर्जन को कम करते हुए परिवहन विद्युतीकरण और ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
Q. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कितने देशों को एसोसिएट सदस्य का दर्जा दिया है?
a) 4 देश
b) 3 देश
c) 2 देश
d) 1 देश
Ans :- 3 देश
Explanation:-
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तीन देशों को एसोसिएट सदस्य का दर्जा दिया है।
- उज्बेकिस्तान, कंबोडिया और आइवरी कोस्ट आईसीसी के नए सदस्य बने हैं।
- बर्मिंघम में आईसीसी की वार्षिक बैठक के दौरान इस बात का निर्णय लिया गया।
- आईसीसी के सदस्य देशों की कुल संख्या 108 हो गई है जिसमें 96 एसोसिएट सदस्य हैं।
- उज्बेकिस्तान और कंबोडिया को मिलाकर अब आईसीसी में एशियाई देशों की संख्या 25 हो गई है, वहीं आइवरी कोस्ट 21वां अफ्रीकी देश है जिसे आईसीसी की मेम्बरशिप मिली है।
- आईसीसी सदस्यता के लिए यूक्रेन का आवेदन तब तक के लिए टाल दिया गया है जब तक कि देश के भीतर क्रिकेट गतिविधि सुरक्षित रूप से फिर से शुरू न हो जाए, लेकिन आईसीसी इस प्रक्रिया के माध्यम से यूक्रेन क्रिकेट महासंघ का समर्थन करना जारी रखेगा।
Q. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस सार्वजनिक उद्यम कंपनी के पुनरुद्धार के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज को मंजूरी दी है?
a) BSNL
b) IOCL
c) BPCL
d) HPCL
Ans :- BSNL
Explanation:-
- 27 जुलाई 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी।
- इसमें 43,964 करोड़ रुपये की नकद सहायता और 1.20 लाख करोड़ रुपये की गैर-नकद सहायता शामिल है।
- पैकेज का उद्देश्य BSNL को एक स्थायी इकाई और जीवंत दूरसंचार भागीदार बनाना है।
- पुनरुद्धार कार्यक्रम 4 साल की अवधि के लिए है।
Q. प्रतिवर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है?
a) 26 जुलाई
b) 27 जुलाई
c) 28 जुलाई
d) 29 जुलाई
Ans :- 28 जुलाई
Explanation:-
- प्रतिवर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।
- इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है।
- साल 2022 में वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे की थीम - 'आई कांट वेट'।
- इस थीम के पीछे का मकसद यही है कि अब बैठ कर इंतजार नहीं करना है बल्कि साल 2030 तक इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकना है।
- वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे 28 जुलाई को नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग के जन्मदिन पर उन्हें सम्मानित करने हेतु मनाया जाता है।
- उन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज की।
- डॉ. बारूक ने ही हेप-बी वायरस के इलाज के लिए एक डायगोनस्टिक टेस्ट और वैक्सीन को डेवलप किया था।
- पहली बार वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे साल 2008 में मनाया गया था।
**ये भी पढ़ें**
Q. हाल ही में आदित्य बिडला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने किस बैंक के साथ एक बैंकाश्योरेंस साझेदारी की घोषणा की?
a) पंजाब नेशनल बैंक
b) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
c) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
d) सिटी यूनियन बैंक
Ans :- सिटी यूनियन बैंक
Explanation:-
- आदित्य बिडला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने सिटी यूनियन बैंक (CUB) के साथ एक बैंकाश्योरेंस साझेदारी की घोषणा की।
- यह भारत में बैंक की शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के वितरण के लिए किया गया।
- स्टार हेल्थ एंड एलायंस इंश्योरेंस (जिसे पहले रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के नाम से जाना जाता था) के साथ बैंकाश्योरेंस समझौते के बाद सिटी यूनियन बैंक के लिए यह तीसरा स्वास्थ्य बीमा समझौता है।
Q. हाल ही में असम के किस प्रसिद्ध साहित्यकार का निधन हो गया है?
a) सत्यनाथ बोड़ा
b) अजय कुमार परिदा
c) अनंत यशवंत खरे
d) अतुलानंद गोस्वामी
Ans :- अतुलानंद गोस्वामी
Explanation:-
- असम के प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता अतुलानंद गोस्वामी का गुवाहाटी में निधन हो गया।
- अतुलानंद गोस्वामी को एक लघु कथाकार, एक साहित्यकार और एक उत्कृष्ट उपन्यासकार के रूप में जाना जाता था।
- 2006 में उन्हे लघु संग्रह कहानी ‘सेने जरीर गांथी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया।
- उन्हें अम्बिका गिरी राय चौधरी साहित्य पुरस्कार, कुमार किशोर मेमोरियल पुरस्कार, कथा पुरस्कार और स्नेहा भारती साहित्य सम्मान पुरस्कार भी मिला।
- अतुलानंद गोस्वामी ने अंग्रेजी, बंगाली और ओडिया ग्रंथों का असमिया में और असमिया ग्रंथों का अंग्रेजी में अनुवाद किया।
Q. हाल ही में किस देश में 300 वर्षों बाद "लूलो रोज़" नाम का सबसे बड़ा गुलाबी हीरा मिला है?
a) कांगो
b) कोटे डी आइवर
c) अंगोला
d) दक्षिण अफ्रीका
Ans :- अंगोला
Explanation:-
- मध्य अफ्रीका के एक देश अंगोला में एक दुर्लभ शुद्ध गुलाबी हीरा मिला है, जो कि 300 वर्षों बाद पाया गया सबसे बड़ा हीरा माना जा रहा है।
- यह 170 कैरेट का गुलाबी हीरा है और इसे ‘द लूलो रोज‘ नाम दिया गया है।
- इसका वजन 34 ग्राम है।
- इसे अंगोला के हीरे-समृद्ध उत्तर-पूर्व के लूलो खदान में खोजा है।
- लूलो रोज एक टाइप 2a हीरा है, जिसका अर्थ है कि इसमें बहुत कम या कोई अशुद्धता नहीं है।
Q. हाल ही में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने एक स्वदेशी रूप से विकसित क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल-मीडियम किसे प्रदान किया है?
a) इसरो
b) भारतीय सेना
c) BARC
d) DRDO
Ans :- भारतीय सेना
Explanation:-
- एयरोस्पेस और रक्षा के लिए टाटा समूह की शाखा टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) ने भारतीय सेना को एक स्वदेशी रूप से विकसित क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल-मीडियम (QRFV) दिया।
- यह वाहन भविष्य में होने वाली लड़ाइयों और युद्ध जैसी स्थितियों में भारतीय सेना की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएगा।
आप डेली करंट अफेयर्स 29 जुलाई 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।