4 August 2022 Current affairs in Hindi | 04 अगस्त 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "4 August 2022 Current affairs in Hindi | 04 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 4 August  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

04 August 2022 Current affairs in Hindi

4 August 2022 Current affairs in Hindi,04 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,4 August 2022 hindi Current affair,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. निम्नलिखित में से 7 अगस्त 2022 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एसएसएलवी-डी1/ईओएस-02 मिशन किसके द्वारा लॉन्च किया जाएगा?
a) HAL 
b) BARC 
c) DRDO 
d) ISRO
Ans :- ISRO 

Explanation:-
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 7 अगस्त को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एसएसएलवी-डी1/ईओएस-02 मिशन लॉन्च करेगा।
  • यह नए लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के लिए पहली उड़ान होगी।
  • पहली उड़ान में, एसएसएलवी भारत के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-2 को ले जाएगा।
  • यह प्रक्षेपण वाणिज्यिक प्रक्षेपणों के बोझ को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) पर स्थानांतरित कर देगा। इसका उपयोग एक छोटे उपग्रह को लॉन्च करने के लिए किया जाएगा।
  • एसएसएलवी ‘आजादीसैट’ को भी ले जाएगा जो कि स्पेसकिड्ज इंडिया द्वारा समन्वित 750 ग्रामीण छात्रों द्वारा विकसित एक उपग्रह है।

Q. हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किस शहर में चौथे ओ. एन. जी. सी. पैरा खेलों का उद्घाटन किया है?
a) जयपुर
b) नई दिल्ली
c) पुणे
d) रोहतक
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चौथे ओ. एन. जी. सी. पैरा खेलों का उद्घाटन किया।
  • चौथे ओ. एन. जी. सी. पैरा खेलों का आयोजन ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। 
  • खेलों में लगभग 275 पैरा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये सभी आठ केंद्रीय तेल और गैस सार्वजनिक उद्यमों के कर्मचारी हैं। 

Q. हाल ही में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा हर घर तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ किस शहर में किया गया है?
a) इंदौर
b) अहमदाबाद 
c) ग्वालियर
d) नई दिल्ली
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लालकिले से विजय चौक तक 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • तिरंगा बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री व सांसद शामिल हुए। 
  • तिरंगा बाइक रैली का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया है।
  • सभी ने अपने दो पहिया वाहनों पर तिरंगा लगाया और रैली का हिस्सा बने।


Q. भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लॉन बॉल स्पर्धा के फाइनल में किस देश को हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है?
a) इंग्लैंड
b) आस्ट्रेलिया 
c) न्यूजीलैंड
d) दक्षिण अफ्रीका 
Ans :- दक्षिण अफ्रीका 

Explanation:-
  • 2 अगस्त 2022 को भारत ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में वीमेन फ़ोर्स के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर लॉन बॉल में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की की चौकड़ी ने भारत को इस खेल में अपना पहला पदक दिलाया।
  • फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से पराजित किया।  
  • 1930 से कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल खेला जा रहा है, लेकिन आज तक टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) आशीष कुमार चौहान
b) श्वेता सिंह 
c) अमित सिंह
d) कपिल जैन
Ans :- श्वेता सिंह 

Explanation:-
  • भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी श्वेता सिंह को 2 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
  • श्वेता सिंह 2008 बैच की IFS अधिकारी हैं।
  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने श्वेता सिंह की नियुक्ति की तारीख से तीन साल के लिए उनके कार्यकाल को मंजूरी दी।

Q. हाल ही में भारत के लिए विश्व बैंक ने कंट्री निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) ज्योफ एलार्डिस 
b) पी. थंबीदुरै 
c) आगस्त तानो कुआमे 
d) जुनैद कमाल अहमद
Ans :- आगस्त तानो कुआमे 

Explanation:-
  • विश्व बैंक ने आगस्त तानो कुआमे को भारत का कंट्री निदेशक नियुक्त किया है।
  • वह जुनैद कमाल अहमद की जगह लेंगे जिन्होंने हाल ही में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है।
  • कोटे डी आइवर के नागरिक आगस्त तानो कुआमे ने हाल ही में तुर्की गणराज्य के लिए विश्व बैंक के कंट्री निदेशक के रूप में कार्य किया।


Q. हाल ही में गूगल द्वारा यातायात डेटा सार्वजनिक किया जाने वाला भारत का पहला शहर कौन सा बना है?
a) मुंबई
b) सूरत
c) औरंगाबाद 
d) जयपुर
Ans :- औरंगाबाद 

Explanation:-
  • गूगल ने एनवायरमेंटल इनसाइट्स एक्सप्लोरर डेटा में औरंगाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
  • नई दिल्ली में संपन्न हुए कार्यक्रम में औरंगाबाद का यातायात डेटा सार्वजनिक रुप से लॉन्च किया गया। 
  • डेटा लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में संजय गुप्ता (कंट्री हेड, गूगल, इंडिया) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 
  • भारत में गूगल की पर्यावरण अंतर्दृष्टि एक्सप्लोर सुविधा केवल बैंगलोर, चेन्नई, पुणे और औरंगाबाद के लिए उपलब्ध है। 
  • गूगल ने देश के इन चार शहरों में से औरंगाबाद को भारत के पहले शहर के रूप में चुना है। 

Q. हाल ही में किसके बढ़ते मामलों की निगरानी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है?
a) कोराना 
b) मंकीपॉक्स 
c) प्लेग 
d) डेंगू
Ans :- मंकीपॉक्स 

Explanation:-
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स के मामलों की निगरानी के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है।
  • नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी और प्रमुख चिकित्सा और अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे।
  • देश में मंकीपॉक्स के संक्रमण के बेहतर प्रबंधन के लिए इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह राज्यों के साथ समन्वय भी करेगा और उन्हें विशेषज्ञता भी प्रदान करेगा।
  • सरकार ने 'मंकीपॉक्स रोग के प्रबंधन पर दिशानिर्देश' भी जारी किए हैं।
  • मंकीपॉक्स संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थ या घावों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क से फैलता है। 

Q. हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार किसने संभाला हैं? 
a) पंकज कुमार सिंह 
b) संजय अरोड़ा 
c) सुजॉय लाल थाओसेन 
d) रामजी श्रीवास्तव 
Ans :- सुजॉय लाल थाओसेन 

Explanation:-
  • सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक डॉ. सुजॉय लाल थाओसेन ने 1 अगस्त 2022 को नई दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला।
  • डॉ. सुजॉय लाल थाओसेन 1988 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं।
  • IPS संजय अरोड़ा ने डॉ. थाओसेन को कार्यभार और प्रथागत बैटन सौंपा।
  • 1962 में स्थापित हुई ITBP भारत-चीन सीमाओं की रक्षा करती है। 


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला वेटलिफ्टिंग के 71 किग्रा श्रेणी के फाइनल में किसने कांस्य पदक जीता ?
a) मीराबाई चानू
b) हरजिंदर कौर
c) बिंदियारानी देवी
d) अचिंता शेउली
Ans :- हरजिंदर कौर

Explanation:-
  • हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं के 71 किग्रा फाइनल में कांस्य पदक जीता ।
  • उन्होंने भारत का सातवां भारोत्तोलन पदक और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुल नौवां पदक जीता ।
  • हरजिंदर का कुल 212 किलोग्राम ( स्नैच में 93 और क्लीन एंड जर्क में 119 ) वजन उठाया।
  • महिला वेटलिफ्टिंग में अपने-अपने भारवर्ग में मीराबाई चानू ने स्वर्ण, बिंदियारानी देवी ने रजत और हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, पुरुषों में अपने-अपने भारवर्ग में अचिंता शेउली और जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

Q. हाल ही में नॉइज ने किसे अपनी आगामी X-Fit 2 सीरीज स्मार्टवॉच के एंबेसडर के रूप में चुना है?
a) वाणी कपूर 
b) विक्की कौशल
c) आलिया भट्ट
d) ऋतिक रोशन 
Ans :- वाणी कपूर 

Explanation:-
  • नॉइज ने अभिनेत्री वाणी कपूर को अपनी आगामी X-Fit 2 सीरीज स्मार्टवॉच के एंबेसडर के रूप में चुना।
  • कंपनी ने पिछले साल ऋतिक रोशन और एक्सीड एंटरटेनमेंट के संयुक्त स्वामित्व वाले फिटनेस ब्रांड HRX के साथ साझेदारी में X-Fit श्रृंखला की घोषणा की थी।
  • कंपनी अपने ‘कीप गोइंग‘ अभियान को अपनी डिजिटल संपत्तियों में प्रदर्शित करेगी। 

Q. हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने अपनी प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने के लिए ब्लॉकचेन नेटवर्क , 5ire के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ?
a) गोवा
b) केरल
c) असम
d) सिक्किम
Ans :- गोवा

Explanation:-
  • गोवा पुलिस ने 2 अगस्त 2022 को अपनी प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने के लिए ब्लॉकचेन नेटवर्क , 5ire के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ।
  • इस समझौता ज्ञापन के साथ , गोवा पूरी तरह से पेपरलेस होने वाला भारत का पहला पुलिस राज्य बन जाएगा ।
  • 5ire के साथ यह समझौता गोवा पुलिस को पुलिसिंग में पारदर्शिता और दक्षता में सुधार के लिए एक स्मार्ट पुलिसिंग समाधान लागू करने में मदद करेगा ।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 04 अगस्त 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 04 August 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....