1 October 2022 Current Affairs in Hindi | 01 अक्टूबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "01 October 2022 Current affairs in Hindi | 01 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं । 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 01 October  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

01 October 2022 Current affairs in Hindi

1 October 2022 Current affair,1 October 2022 Current affairs in Hindi,01 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में देश के अगले चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) लेफ्टिनेंट जनरल विकाश खन्ना 
b) लेफ्टिनेंट जनरल तेजेन्द्र मिश्रा 
c) लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान
d) लेफ्टिनेंट जनरल तमिश शर्मा
Ans :- लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान

Explanation:-
  • सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सरकार ने अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया।
  • लगभग चालीस वर्षों के अपने करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने सेना में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
  • उन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद रोधी अभियानों का भी व्यापक अनुभव है।
  • पिछले साल 8 दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से सेनाध्यक्ष का पद खाली था।

Q. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, किस राज्य में 2021 में विदेशी पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक थी?
a) मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
(2) राजस्थान और तमिलनाडु
(3) महाराष्ट्र और राजस्थान
(4) महाराष्ट्र और तमिलनाडु
Ans :-  महाराष्ट्र और तमिलनाडु

Explanation:-
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में क्रमशः 1.26 मिलियन और 1.23 मिलियन के साथ, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में विदेशी पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही। 
  • 27 सितंबर 2022 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा नई दिल्ली में‘इंडिया टूरिज्म स्टैटिस्टिक्स 2022 ‘शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की गई। 
  • रिपोर्ट के अनुसार ताजमहल घरेलू पर्यटकों के लिए सबसे के अधिक देखी जाने वाली ASI साइट थी।

Q. हाल ही में भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) मुकुल रोहतगी
b) आर वेंकटरमणि 
c) केके वेणुगोपाल
d) जे एस खेहर
Ans :- आर वेंकटरमणि 

Explanation:-
  • भारत के राष्ट्रपति ने 28 सितंबर 2022 को वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि को तीन साल की अवधि के लिए भारत का नया अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया।
  • श्री वेंकटरमणि वर्तमान अटॉर्नी जनरल (AG) केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 सितंबर , 2022 को समाप्त हो रहा है।
  • इससे पहले , एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने केंद्र सरकार के अगले अटॉर्नी जनरल के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
  • AG भारत सरकार के मुख्य कानूनी सलाहकार के रूप में कार्य करता है।


Q. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक 3 महीने की अवधि के लिए बढ़ा दिया है । यह योजना किस वर्ष में शुरू की गई थी?
a) 2018
(2) 2019
(3) 2020 
(4) 2021
Ans :- 2020 

Explanation:-
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) योजना को अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक 3 महीने की अवधि के लिए विस्तारित करने का निर्णय लिया है।   
  • इस फैसले से 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
  • मार्च 2020 में शुरू की गई इस योजना पर अब तक 3 लाख 45 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
  • PMGKAY राशन कार्ड रखने वाले प्रत्येक परिवार को प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल या गेहूं और 1 किलो दाल मिलेगी। 

 ये भी पढ़ें :- 

Q. हाल ही में 13वें फिक्की वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किसने किया?
(1) द्रौपदी मुर्मू 
(2) नरेंद्र मोदी 
(3) धर्मेंद्र प्रधान
(4) पीयूष गोयल 
Ans :- धर्मेंद्र प्रधान

Explanation:-
  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 27 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में 13वें फिक्की वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया।
  • फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) स्किल्स द्वारा दो दिवसीय (27-28 सितंबर) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
  • 13वें फिक्की ग्लोबल स्किल्स समिट 2022 का विषय:- “एजुकेशन टू एम्प्लोयाबिलिटी -मेकिंग इट हैपन”

Q. हाल ही में किस राज्य की केबिनेट ने ‘ऑनलाइन जुए’ को नियन्त्रित करने की मंजूरी दी है?
a) उत्तर प्रदेश
b) तमिलनाडु 
c) हरियाणा
d) राजस्थान
Ans :- तमिलनाडु

Explanation:-
  • तमिलनाडु कैबिनेट ने ऑनलाइन जुए को नियंत्रित करने के लिए एक अध्यादेश जारी करने को अपनी मंजूरी दे दी।
  • मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में यहां हुई कैबिनेट की बैठक में अध्यादेश के मसौदे को अंतिम रूप दिए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। 
  • राज्यपाल आर. एन. रवि की सहमति के बाद इसे जारी किया जाएगा। 
  • राज्य सरकार ने राज्य में ऑनलाइन जुए को विनियमित करने के लिए एक अध्यादेश की घोषणा की सिफारिश करने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति के चंद्रू के तहत एक पैनल का गठन किया।


Q. हाल ही में भारतीय उर्वरक कंपनियों ने किस देश की कंपनी “कैनप्रोटेक्स” के साथ समझौता किया है?
a) कनाडा
b) अमेरिका
c) रूस 
d) फ्रांस
Ans :- कनाडा

Explanation:-
  • भारत की उर्वरक कंपनियों - कोरोमंडल इंटरनेशनल, चंबल फर्टिलाइजर्स और इंडियन पोटाश लिमिटेड, ने कैनपोटेक्स, कनाडा के साथ एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) की आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • समझौता ज्ञापन आपूर्ति और कीमतों में उतार-चढ़ाव को कम करेगा और भारत को पोटाश उर्वरकों की दीर्घकालिक स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
  • एमओयू के तहत, कैनेडियन कंपनी कैनपोटेक्स तीन साल की अवधि के लिए भारतीय उर्वरक कंपनियों को हर साल 15 एलएमटी पोटाश की आपूर्ति करेगी।


Q. माधव नेशनल पार्क में करीब 60 साल बाद बाघों को फिर से लाया जाएगा। माधव राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
a) उत्तर प्रदेश
b) कर्नाटक
c) हिमाचल प्रदेश
d) मध्य प्रदेश
Ans :- मध्य प्रदेश

Explanation:-
  • माधव नेशनल पार्क में करीब 60 साल बाद बाघों को फिर से लाया जाएगा।
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की मंजूरी से तीन राज्य राष्ट्रीय उद्यानों पन्ना, बांधवगढ़ और सतपुड़ा नेशनल पार्क से पांच बाघों को स्थानांतरित किया जाएगा।
  • पहले चरण में तीन बाघों- एक नर और दो मादाओं को शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में लाया जाएगा।
  • माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है।
  • इसका नाम 1959 में माधो राव सिंधिया के नाम पर रखा गया था। यह 354 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। 1958 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।

Q. प्रतिवर्ष विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस कब मनाया जाता हैं?
(1) 27 सितंबर 
(2) 28  सितंबर
(3) 29 सितंबर
(4) 30 सितंबर 
Ans :- 30 सितंबर

Explanation:-
  • अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस हर साल 30 सितंबर को मनाया जाता है। 
  • यह दिन भाषा अनुवाद पेशेवरों के काम का जश्न मनाने का है, जो संवाद, समझ और सहयोग की सुविधा प्रदान करता है, जो विकास और विश्व शांति और सुरक्षा को मजबूत करने में योगदान देता है। 
  • यह दिन बाइबल के अनुवादक सेंट जेरोम की फीस्ट का भी प्रतीक है, जिसे अनुवादकों का संरक्षक संत माना जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2020 विषय: “संकट में दुनिया के लिए शब्दों की तलाश करना”।


Q. प्रतिवर्ष विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता हैं? 
a) 26 सितंबर
b) 27 सितंबर
c) 28 सितंबर
d) 29 सितंबर
Ans :- 29 सितंबर

Explanation:-
  • दुनिया भर में हृदय रोगियों की बढ़ती संख्या चिंता का कारण बन गई है। 
  • हर साल लाखों लोग हृदय रोगों से मर जाते हैं, जो एक चिंताजनक स्थिति है।
  • इस प्रकार हृदय रोगों के प्रति जागरूकता पैदा करने और हृदय रोगों को कड़ी टक्कर देकर इसे रोकने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

Q. हाल ही में सऊदी अरब के नए प्रधान मंत्री के रूप में किसे नामित किया गया है?
a) मुहम्मद बिन नईफ़
b) मोहम्मद बिन सलमान
c) सऊद बिन सलमान अल सऊद
d) खालिद बिन सलमान अल सऊद
Ans :- मोहम्मद बिन सलमान

  • क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को सऊदी अरब के नए प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया गया है।
  • किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ ने अपने बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को सऊदी अरब के प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया है।
  • शाही फरमान के मुताबिक किंग सलमान ने अपने दूसरे बेटे प्रिंस खालिद को उप रक्षा मंत्री से रक्षा मंत्री बनाया है।
  • प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इससे पहले 2015 से 2022 तक रक्षा मंत्री थे।

Q. हाल ही में मेडागास्कर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) बंडारू विल्सनबाबू
b) पलागुम्मी साईनाथ
c) अमिताभ राजन
d) अभय कुमार
Ans :- बंडारू विल्सनबाबू

  • सरकार ने बंडारू विल्सनबाबू को मेडागास्कर गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है।
  • बंडारू विल्सनबाबू वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।
  • बंडारू विल्सनबाबू, अभय कुमार की जगह लेंगे।
  • मेडागास्कर अफ्रीकी पूर्वी तट से दूर एक द्वीप देश है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीपीय देश है।


Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 01 अक्टूबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 01 October 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....