29 September 2022 Current Affairs in Hindi | 29 सितम्बर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "29 September 2022 Current affairs in Hindi | 29 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं । 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 29 september  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

29 September 2022 Current affairs in Hindi

29 September 2022 Current affair,29 September 2022 Current affairs in Hindi,29 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा देश भर के गांवों में चयनित कुओं में जल स्तर को ट्रैक करने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है?
a) एक्वा ऐप
b) जलदूत ऐप
c) जलजीवन ऐप
d) जीवनज्योति ऐप
Ans :- जलदूत ऐप

Explanation:-
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा देश भर के गांवों में चयनित कुओं में जल स्तर को ट्रैक करने के लिए जलदूत ऐप लॉन्च किया गया है
  • ऐप को 27 सितंबर को नई दिल्ली में लॉन्च किया गया।
  • ग्राम रोज़गार सहायक जलदूत ऐप के माध्यम से साल में दो बार-मॉनसून से पहले और बाद में चयनित कुओँ के जलस्तर को मापेंगे।
  • मंत्रालय ने कहा है कि इस ऐप के आंकड़ों से बेहतर कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी।
  • भू- जलस्तर के आंकड़े ग्राम पंचायत विकास योजना और महात्मा गांधी योजना में सहायक होंगे।
  • मंत्रालय के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल प्रबंधन में सुधार के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
  • इसमें वाटरशेड विकास, वनीकरण, जल निकाय विकास और नवीनीकरण तथा वर्षा जल संचयन शामिल हैं।

Q. हाल ही में किस राज्य ने राख का उपयोग करके गैंडों के लिए ‘एबोड ऑफ द यूनिकॉर्न’ नाम से एक स्मारक बनाया है?
a) असम
b) मेघालय
c) मणिपुर
d) मिजोरम
Ans :- असम 

Explanation:-
  • असम सरकार द्वारा जलाए गए गैंडे के सींगों से एकत्रित राख का उपयोग करके बनाई गई तीन गैंडों की मूर्तियों को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में लॉन्च किया गया। 
  • एक साल पहले, विश्व राइनो दिवस पर, असम सरकार ने शिकारियों और अवैध व्यापारियों से संरक्षण अधिकारियों द्वारा एकत्र किए गए लगभग 2500 राइनो हॉर्न जलाए थे।

Q. जॉर्जिया मेलोनी निम्नलिखित में से किस देश की पहली महिला प्रधानमन्त्री बनने वाली हैं?
a)  फ्रांस
b) इटली
c) जर्मनी
d) नीदरलैंड
Ans :- इटली

Explanation:-
  • चुनावी जीत के बाद जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला पीएम बनने वाली हैं।
  • इटली के राष्ट्रीय चुनावों में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार दक्षिणपंथी नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है, वहां ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने जीत हासिल की है।
  • अंतिम परिणामों के अनुसार केंद्र और दक्षिणपंथी गठबंधन ने संसदीय वोट का कुल 44 प्रतिशत हासिल किया, इसमें मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ़ इटली पार्टी ने कुल 26 प्रतिशत वोट हासिल किये।
  • मातेओ साल्विनी की पार्टी को लगभग नौ प्रतिशत और पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की अधिक उदारवादी फोर्ज़ा इटालिया पार्टी को लगभग आठ प्रतिशत वोट मिले।


Q. हाल ही में रूस ने किस देश के पूर्व सुरक्षा कांट्रेक्टर एडवर्ड स्नोडेन को रूस की नागरिकता प्रदान की है?
a) अमेरिका
b) जापान
c) इंग्लैंड
d) चीन
Ans :- अमेरिका

Explanation:-
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के पूर्व सुरक्षा कांट्रेक्टर एडवर्ड स्नोडेन को रूसी नागरिकता प्रदान की है।
  • एडवर्ड स्नोडेन उन 75 विदेशी नागरिकों में से एक हैं जिन्हें रूसी नागरिकता प्रदान की गई है।
  • अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के एक पूर्व कर्मचारी स्नोडेन, सरकारी निगरानी कार्यक्रमों का विवरण देने वाले और गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने के बाद अमेरिका में अभियोजन से बचने के लिए 2013 से रूस में रह रहे हैं।

Q. एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा किस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है?
a) कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 
b) कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 
c) त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 
d) राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
Ans :- कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 

Explanation:-
  • कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।
  • इस पुरस्कार को वैश्विक विमानन क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
  • कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने अपने ‘मिशन सेफगार्डिंग‘ कार्यक्रम को लागू करने के लिए पुरस्कार प्राप्त किया, जिसने महामारी के दौरान निर्बाध यातायात सुनिश्चित किया और यात्रियों को संतुष्टिपूर्वक सेवाएं प्रदान कीं।

Q. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में फिर से किसे नियुक्त किया गया है?
a) वीरेंद्र दयाल
b) रामनिवास गोयल 
c) दिलीप अस्बे
d) प्रेमचन्द अग्रवाल
Ans :- दिलीप अस्बे

Explanation:-
  • दिलीप अस्बे को 5 साल की अवधि के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।
  • दिलीप अस्बे ने 2018 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के MD और CEO के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
  • इससे पहले, वह भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के मुख्य परिचालन अधिकारी थे।
  • भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम, भारतीय रिजर्व बैंक का एक विशेष प्रभाग है, जिसे 2008 में भारत में खुदरा भुगतान और निपटान प्रणाली के संचालन के लिए बनाया गया था।


Q. हाल ही में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तकनीकी सफलताओं और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए किस अभियान की घोषणा की है? 
a) प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 
b) स्टैंड अप इंडिया योजना
c) वन राशन कार्ड वन नेशन
d) वन वीक वन लैब 
Ans :- वन वीक वन लैब 

Explanation:-
  • 26 सितंबर 2022 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तकनीकी सफलताओं और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए ‘वन वीक वन लैब‘ थीम आधारित अभियान की घोषणा की है।
  • यह अभियान देश भर में फैले 37 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की प्रयोगशालाओं और संस्थानों में से प्रत्येक में आयोजित किया जाएगा।
  • उन्होंने 26 सितंबर को नई दिल्ली में पहली CSIR नेतृत्व बैठक को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की।

Q. हाल ही में समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए गिनी की खाड़ी में चल रही तैनाती के हिस्से के रूप में किस भारतीय नौसेना के जहाज (INS) ने पोर्ट जेंटिल, गैबॉन में एक पोर्ट कॉल किया है?
a) INS तरकश
b) INS तीर
c) INS विजय
d) INS भाला
Ans :- INS तरकश

Explanation:-
  • INS तरकश ने समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए गिनी की खाड़ी (GoG) में उसकी चल रही तैनाती के हिस्से के रूप में पोर्ट जेंटिल, गैबॉन में एक पोर्ट कॉल किया।
  • यह गैबॉन की किसी भी भारतीय नौसेना के जहाज की पहली यात्रा है।
  • हाल ही में इसने 12-13 सितंबर 2022 को नाइजीरियाई नौसेना के साथ एक संयुक्त समुद्री अभ्यास में भी भाग लिया था।
  • यह भारत और नाइजीरिया की पहली संयुक्त तैनाती थी, जो गिनी की खाड़ी में समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के समर्थन में थी।

Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने स्वदेशी रूप से विकसित AVGAS 100 LL, पिस्टन इंजन वाले विमान और मानव रहित एरियल वाहनों के लिए एक विशेष विमानन ईंधन का शुभारंभ किया है?
a) सुब्रह्मण्यम जयशंकर
b) सर्बानंद सोनोवाल 
c) नरेन्द्र सिंह तोमर
d) हरदीप सिंह पुरी
Ans :- हरदीप सिंह पुरी

Explanation:-
  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 26 सितंबर 2022 को स्वदेशी रूप से विकसित AVGAS 100 LL का शुभारंभ किया, जो पिस्टन इंजन वाले विमान और मानव रहित एरियल वाहनों के लिए एक विशेष विमानन ईंधन है।
  • ईंधन का विकास इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा वडोदरा में अपनी प्रमुख रिफाइनरी में किया गया है।
  • वर्तमान में भारत इस प्रकार के विमानन ईंधन का आयात यूरोपीय देशों से करता है।


Q. पर्यटन के महत्व और हमारे समाज पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। 2022 में विश्व पर्यटन दिवस का विषय क्या है?
a) डिमेंशिया को जानें
b) रीथिंकिंग टूरिज्म 
c) हमें एकजुट करती हैं।
d) द पीस बेल 
Ans :- रीथिंकिंग टूरिज्म

Explanation:-
  • पर्यटन के महत्व और हमारे समाज पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने 1980 में इस दिन की स्थापना की थी।
  • 1997 में, संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने इस दिन को मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष एक मेजबान देश को नामित करने का निर्णय लिया।
  • 2022 में, इसका मेजबान इंडोनेशिया देश है और इसकी थीम ‘रीथिंकिंग टूरिज्म‘ है।

Q. पहली बार टीम वर्ल्ड ने टीम यूरोप को हराकर लेवर कप 2022 जीता। लेवर कप 2022 इंग्लैंड के किस शहर में आयोजित किया गया था?
a) यॉर्क
b) लंदन 
c) ऑक्सफ़ोर्ड
d) एक्सेर 
Ans :- लंदन 

Explanation:-
  • टीम वर्ल्ड ने टीम यूरोप को हराकर पहली बार लेवर कप जीता।
  • टीम वर्ल्ड के फ्रांसिस टियाफोए और फेलिक्स ऑगर ने प्रतियोगिता जीतने के लिए टीम यूरोप के स्टेफानोस सितसिपास और नोवाक जोकोविच को हराया।
  • लेवर कप टीम यूरोप और टीम वर्ल्ड के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय इनडोर हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता है।
  • यूरोप के अलावा सभी महाद्वीपों के खिलाड़ी टीम वर्ल्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • 2022 का लेवर कप, लेवर कप का पांचवां संस्करण था।
  • पहला संस्करण - 2017

Q. प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
a) 23 सितंबर
b) 24 सितंबर
c) 26 सितंबर
d) 27 सितंबर
Ans :- 26 सितंबर

Explanation:-
  • पर्यावरण स्वास्थ्य पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में हर साल 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस की स्थापना 2011 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ (IFEH) द्वारा की गई थी।
  • विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम - ”सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए पर्यावरणीय स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ बनाना”।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 29 सितम्बर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 29 September 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....