5 November 2022 Current Affairs in Hindi | 05 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "05 November 2022 Current affairs in Hindi | 05 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 5 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

5 November 2022 Current affairs in Hindi

5 November 2022 Current affair,05 November 2022 Current affairs in Hindi,5 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस मंत्रालय ने 2020-21 के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स जारी किया है?
a) शिक्षा मंत्रालय 
b) बाल विकास मंत्रालय 
c) उद्योग मंत्रालय 
d) परिवार कल्याण मंत्रालय
Ans :- शिक्षा मंत्रालय 

Explanation:-
  • शिक्षा मंत्रालय ने 2020-21 के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स जारी किया है।
  • यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूलों की शिक्षा प्रणाली का साक्ष्य-आधारित व्यापक विश्लेषण है।
  • परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स का मुख्य उद्देश्य साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा देना और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाठ्यक्रम सुधार को रेखांकित करना है ।

Q. हाल ही में निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बैंक के ग्राहक को स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रदान करने के लिए किस बैंक के साथ अपनी कॉर्पोरेट एजेंसी साझेदारी की घोषणा की है?
a) HDFC बैंक
b) IDFC फर्स्ट बैंक 
c) ICICI बैंक 
d) AXIS बैंक 
Ans :- IDFC फर्स्ट बैंक

Explanation:-
  • निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (जिसे पहले मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के नाम से जाना जाता था) ने IDFC फर्स्ट बैंक के साथ अपनी कॉर्पोरेट एजेंसी साझेदारी की घोषणा की।
  • यह बैंक के ग्राहकों को स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रदान करेगा।
  • बैंक एश्योरेंस एक बैंक और एक बीमा कंपनी के बीच एक ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से बीमाकर्ता अपने उत्पादों को बैंक के ग्राहकों को बेच सकता है।


Q. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
a) ऑस्ट्रेलिया 
b) अमेरिका
c) इटली
d) जापान
Ans :- ऑस्ट्रेलिया

Explanation:-
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ वर्चुअल बैठक की। 
  • यह बैठक IndAus ECTA (India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreement) के अनुसमर्थन की स्थिति पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी, जिस पर अप्रैल 2022 में हस्ताक्षर किए गए थे।

Q. हाल ही में कौन सा भारतीय क्रिकेटर नवंबर 2022 में T-20 अंतर्राष्ट्रीय में दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज बन गया है?
a) रोहित शर्मा 
b) ऋषभ पंत 
c) सूर्यकुमार यादव 
d) विराट कोहली
Ans :- सूर्यकुमार यादव 

Explanation:-
  • भारत के सूर्यकुमार यादव 2 नवंबर 2022 को T-20 अंतर्राष्ट्रीय में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गया है।
  • सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर T-20 बल्लेबाजों की ICC पुरुष रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • नवीनतम ICC रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव ने 863 अंक और रिजवान ने 842 अंक अर्जित किए हैं।
  • सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ ICC इंटरनेशनल में पदार्पण किया था।

Q. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने चरण-II बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल का सफल पहला उड़ान परीक्षण किया। हाल ही में DRDO के अध्यक्ष कौन हैं?
a) उपेन्द्र कुमार सिंह 
b) हरि बाबू श्रीवास्तव 
c) डॉ. शैलेंद्र वी गड़े 
d) डॉ. समीर वी. कामत
Ans :- डॉ. समीर वी. कामत

Explanation:-
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने 2 नवंबर 2022 को ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से चरण-II बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।
  • AD-1 (वायु रक्षा) एक लंबी दूरी की इंटरसेप्टर मिसाइल है जिसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और विमानों के कम एक्सो-वायुमंडलीय और एंडो-वायुमंडलीय अवरोधन दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष - डॉ. समीर वी. कामत।


Q. प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता और स्व-रोजगार महिला संघ की संस्थापक, जिसका हाल ही में निधन हो गया?
a) इला भट्ट 
b) ममता भूपेश 
c) संतोष शर्मा 
d) शंकुतला गुप्ता
Ans :- इला भट्ट 

Explanation:-
  • प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता और स्व-रोजगार महिला संघ की संस्थापक इला भट्ट का 2 नवंबर 2022 को निधन हो गया।
  • 1972 में इला भट्ट द्वारा स्थापित, स्व-रोजगार महिला संघ महिलाओं के लिए काम करने वाली सबसे बड़ी सहकारी समितियों में से एक है, जिसके लगभग 18 राज्यों के दो मिलियन से अधिक सदस्य हैं।
  • उन्होंने 1979 में महिला विश्व बैंकिंग की सह-स्थापना भी की।
  • उन्हें 1985 में पद्म श्री और 1986 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में ‘शिल्प समागम - 2022‘ का उद्घाटन किया?
a) अजय कुमार भल्ला 
b) डॉ. वीरेंद्र कुमार 
c) अपूर्व चंद्र 
d) पीयूष गोयल 
Ans :- डॉ. वीरेंद्र कुमार 

Explanation:-
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 2 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में ‘शिल्प समागम-2022‘ का उद्घाटन किया।
  • शीर्ष निगमों के लाभार्थियों को समागम में अपने हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए आमंत्रित किया गया है।
  • 15 दिनों के शिल्प समागम-2022 (1-15 नवंबर) विपणन प्रदर्शनी के दौरान, 19 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उत्पाद प्रदर्शन और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Q. हाल ही में केरल के किस शहर में 4 नवंबर 2022 को अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो का 15वां संस्करण शुरू हुआ?
a) तिरुवनंतपुरम 
b) कालीकट 
c) कोच्चि 
d) कोट्टायम 
Ans :- कोच्चि

Explanation:-
  • केरल में, अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो का 15वां संस्करण 4 नवंबर 2022 को कोच्चि में शुरू हुआ।
  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन संयुक्त रूप से तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • यह बैठक ‘आजादी@75 - सस्टेनेबल आत्मनिर्भर अर्बन मोबिलिटी‘ विषय पर केंद्रित होगी।


Q. हाल ही में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
a) संजय कुमार
b) संजीव कुमार
c) शैलेंद्र सिंह
d) संजीव चोपड़ा
Ans :- संजीव चोपड़ा

Explanation:-
  • संजीव चोपड़ा ने खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • उन्होंने उद्योग, सामान्य प्रशासन, कृषि और गृह विभागों में भी सरकार के सचिव के रूप में कार्य किया।
  • उन्हें सरकार द्वारा वर्ष 2020 और 2021 में डिजिटल परिवर्तन के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय ई-गवनेंस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।

Q. हाल ही में ‘Operation Vigilant Storm’ अमेरिका और किस देश के बीच आयोजित एक रक्षा अभ्यास है?
a) जर्मनी 
b) दक्षिण कोरिया 
c) कत्तर
d) उत्तरी कोरिया
Ans :- दक्षिण कोरिया

Explanation:-
  • ‘Operation Vigilant Storm’ अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच आयोजित एक रक्षा अभ्यास है। 
  • इस अभ्यास का उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने विरोध किया है।
  • दक्षिण कोरिया और अमेरिका की वायु सेना विभिन्न हवाई ऑपरेशन जैसे स्ट्राइक पैकेज उड़ानें, वायु रक्षा, और आपातकालीन हवाई अवरोधन का संचालन करके परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएगी।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 05 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 05 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....