इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 08 December के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
08 December 2022 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
- फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में ‘RRR’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है।
- इस अवार्ड में कॉलिन फैरेल को अपनी दो परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट अभिनेता चुना गया है। जबकि के हुय क्वान बेस्ट सहायक एक्टर और केके पामर को बेस्ट सहायक एक्ट्रेस के रूप में चुना गया है।
- न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार की स्थापना साल 1935 में हुई थी, ये अमेरिका का सबसे पुराना क्रिटिक्स ग्रुप है, जिसमें अमेरिका के कई बड़े अखबार, मैगजीन और वेबसाइट शामिल हैं।
- भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पूर्व बल्लेबाज एम. अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया।
- उन्होंने 04 दिसंबर 2022 को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले वनडे के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया।
- रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में 29 शतक और 45 अर्द्धशतक बनाए हैं।
- रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में 264 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर हैं जो कि एकदिवसीय मैचों में अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है।
- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा 04 दिसंबर 2022 को एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय अंडर-17 शटलर बन गईं।
- उन्नति हुड्डा महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक मैच में थाईलैंड की सरुनरक वितिदसन से हार गईं और उन्होंने रजत पदक हासिल किया।
- एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप थाईलैंड के नोंथबुरी में आयोजित की जा रही है।
- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 05 दिसंबर 2022 को "अबू धाबी स्पेस डिबेट" में संयुक्त अरब अमीरात में आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया ।
- जितेंद्र सिंह ने इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को भी संबोधित किया।
- जुलाई 2020 में, UAE मंगल पर मिशन भेजने वाला पहला अरब देश और दुनिया का छठा देश बन गया, जिसने फरवरी 2021 में मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया।
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 189वीं बैठक 04 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
- यह केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
- चरणबद्ध तरीके से ESIS अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए ‘निर्माण से शक्ति‘ पहल शुरू की गई है।
- ESIC की स्थापना : 1952
- पीयूष गोयल 05 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित ‘मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड‘ कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि थे।
- कॉन्क्लेव का आयोजन वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के शीर्ष कृषि निर्यात संवर्धन निकाय, APEDA द्वारा बाजरा के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया।
- संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित करते हुए भारत द्वारा प्रायोजित एक प्रस्ताव को अपनाया।
- देश में भारतीय नौसेना की उपलब्धियों और भूमिका को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष 04 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
- 04 दिसंबर को 1971 में ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान इस दिन के रूप में चुना गया था।
- भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित 4 पाकिस्तानी जहाजों को डूबो दिया, जिसमें पाकिस्तानी नौसेना के सैकड़ों कर्मियों की मौत हो गई।
- छत्रपति शिवाजी को भारतीय नौसेना का जनक कहा जाता है।
- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई।
- दोनों देशों ने प्रवासन और गतिशीलता समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे दोनों देशों के लोगों को एक-दूसरे के देश में अध्ययन, अनुसंधान और काम करने के लिए आसान पहुंच की सुविधा मिल सकेगी।
- दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर अपने विचारों का आदान प्रदान किया।
- राजस्व खुफिया निदेशालय ने 5-6 दिसंबर 2022 को अपने स्थापना दिवस की 65वीं वर्षगांठ मनाई।
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ 2 दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
- राजस्व खुफिया निदेशालय तस्करी विरोधी मामलों पर प्रमुख खुफिया और प्रवर्तन एजेंसी है।
- राजस्व खुफिया निदेशालय की स्थापना : 4 दिसंबर 1957
- राजस्व खुफिया निदेशालय का मुख्यालय : नई दिल्ली।
- आर. वेंकटरमन की 109वीं जयंती 04 दिसंबर को मनाई मनाई गई।
- आर. वेंकटरमन का जन्म 04 दिसम्बर 1910 को तमिलनाडु में तंजौर जिले के पास राजामदम गांव में हुआ था।
- आर. वेंकटरमन ने भारत के आठवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
- उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और संविधान सभा के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
आप डेली करंट अफेयर्स 08 दिसम्बर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 08 December 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....