9 December 2022 Current Affairs in Hindi | 09 दिसम्बर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "09 December 2022 Current affairs in Hindi | 09 दिसम्बर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 09 December  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

09 December 2022 Current affairs in Hindi

9 December 2022 Current affair,09 December 2022 Current affairs in Hindi,09 दिसम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में कोलंबिया में आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 में किसने रजत पदक जीता?
a) टी माधवन
b) हर्षदा गरुड़
c) मीराबाई चानू 
d) ज्ञानेश्वरी यादव 
Ans :- मीराबाई चानू 

  • मीराबाई चानू ने कोलंबिया में आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीता।
  • मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतने के लिए टोक्यो 2022 चैंपियन चीन की होउ झिहुआ को हराया।
  • मीराबाई चानू ने इससे पहले 2017 में वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।
  • चीन की जियांग हुइहुआ ने 206 किलोग्राम के संयुक्त वजन के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) द्वारा किया जाता है। यह पहली बार मार्च 1891 में आयोजित किया गया था।

Q. हाल ही में नई दिल्ली में बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल द्वारा वीमेनलिफ्ट हेल्थ के सहयोग से आयोजित ”वीमेन लीडिंग चेंज इन हेल्थ एंड साइंस इन इंडिया” सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
a) निर्मला सीतारमन
b) मनसुख एल. मांडविया
c) डॉ. जितेंद्र सिंह
d) गजेन्द्र सिंह शेखावत
Ans :- डॉ. जितेंद्र सिंह

  • केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 06 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में ”वीमेन लीडिंग चेंज इन हेल्थ एंड साइंस इन इंडिया” सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • इसका आयोजन बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (BIRAC) द्वारा वूमेनलिफ्ट हेल्थ के सहयोग से किया जा रहा है ।
  • सम्मेलन स्वास्थ्य और विज्ञान में महिलाओं के नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालता है और उसे बढ़ावा देता है।
  • बाइरैक जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा स्थापित धारा 8, अनुसूची बी के अंतर्गत एक गैर-लाभकारी लोक उपक्रम है।
  • वुमनलिफ्ट स्वास्थ्य सम्मेलन (हेल्थ कॉन्फ्रेंस) स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक पहल है। यह 2017 से आयोजित किया जा रहा है।


Q. हाल ही में सतत खेती के लिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया? 
a) नरेंद्र मोदी
b) अमित शाह 
c) नरेंद्र सिंह तोमर 
d) कैलाश चौधरी
Ans :-  नरेंद्र सिंह तोमर 

  • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 05 दिसंबर 2022 को सतत खेती के लिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • उन्होंने बताया कि रासायनिक खेती के कारण मिट्टी की उर्वरता खत्म हो रही है और जलवायु परिवर्तन देश और दुनिया के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनने जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री मोदी सतत विकास लक्ष्यों ( SDGs ) को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 ये भी पढ़ें :- 

Q. हाल ही में भारत सरकार ने तीन साल की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है?
a) संघमित्रा बंदोपाध्याय
b) जी पी सामंता
c) विमल कुमार रॉय
d) राजीव लक्ष्मण करंदीकर 
Ans :- राजीव लक्ष्मण करंदीकर

  • भारत सरकार ने CMI में प्रोफेसर एमेरिटस राजीव लक्ष्मण करंदीकर को दिसंबर 2022 में तीन साल की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।
  • भारत में सांख्यिकीय एजेंसियों के सामने आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए सी. रंगराजन आयोग की सिफारिश अनुशंसा के तहत जून 2005 में NSC का गठन किया गया था।

Q. डॉ. बी. आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत प्रतिवर्ष 06 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाता है। उनका निधन किस वर्ष में हुआ था?
a) 1954
b) 1956
c) 1958
d) 1960
Ans :- 1956

  • डॉ. बी. आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत प्रतिवर्ष 06 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाता है।
  • डॉ. बी. आर. अंबेडकर का निधन 06 दिसंबर 1956 हो गया था। समाज में उनके योगदान की याद में यह दिन मनाया जाता है ।
  • भारतीय संविधान के जनक बी. आर. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल , 1891 को हुआ था।
  • वह मसौदा समिति के उन 7 सदस्यों में भी थे , जिन्होंने स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा तैयार किया था।


Q. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन द्वारा जारी वैश्विक विमानन सुरक्षा रैंकिंग में भारत का स्थान कौनसा है?
a) 38वां
b) 42वां
c) 46वां
d) 48वां
Ans :- 48वां

  • 05 दिसंबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन द्वारा जारी वैश्विक विमानन सुरक्षा रैंकिंग में भारत 48वें स्थान पर रहा।
  • प्रमुख सुरक्षा तत्वों के प्रभावी कार्यान्वयन के संदर्भ में भारत का स्कोर चीन (49), इज़राइल (50), और तुर्की (54) से आगे बढ़कर 85.49 % हो गया है।
  • वैश्विक विमानन सुरक्षा रैंकिंग में चार साल पहले भारत 102वें स्थान पर था। सिंगापुर चार्ट में सबसे ऊपर है।

Q. हाल ही में 05 दिसंबर 2022 को किस शहर में यूरोपीय संघ-भारत प्रतियोगिता सप्ताह के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया गया?
a) नई दिल्ली
b) मुम्बई
c) जयपुर
d) कानपूर
Ans :- नई दिल्ली

  • 05 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में यूरोपीय संघ-भारत प्रतियोगिता सप्ताह , 5वें संस्करण का उद्घाटन किया गया।
  • इस तकनीकी सहयोग कार्यक्रम ने प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण के अधिकारियों और यूरोपीय संघ तथा भारत के विशेषज्ञों के बीच बातचीत और अच्छे अभ्यासों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान किया है।
  • CCI मुख्यालय - नई दिल्ली।

Q. टेक्निकल टेक्सटाइल्स पर भारत का प्रमुख शो 'टेक्नोटेक्स 2023' 22 से 24 फरवरी 2023 तक किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
a) चंडीगढ़
b) मुंबई
c) सूरत
d) जोधपुर
Ans :- मुंबई 

  • टेक्निकल टेक्सटाइल्स पर भारत का प्रमुख शो ‘टेक्नोटेक्स 2023‘ 22 से 24 फरवरी 2023 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा ।
  • यह भारत में टेक्निकल टेक्सटाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा आयोजन है।
  • यह भारत और दुनिया भर के शीर्ष स्तर के CEO , निर्माताओं , वस्त्र उद्योग से जुड़ें सहकर्मियों , खरीद प्रबंधकों और आपूर्तिकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंच और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करने पर केंद्रित है।


Q. हाल ही में भारत के उपभोक्ता टेक ब्रांड नॉइज़ ने किसे अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
a) विराट कोहली
b) स्मृति मंधाना
c) लोकेश राहुल
d) नीरज चोपड़ा
Ans :- विराट कोहली

  • भारत के कंज्यूमर टेक ब्रांड नॉइज़ ने 04 दिसंबर 2022 को विराट कोहली को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
  • गौरव खत्री नॉइज़ के सह-संस्थापक हैं ।
  • नॉइज़ और विराट कोहली दोनों क्रमशः स्मार्ट कनेक्टेड लाइफस्टाइल उद्योग और क्रिकेट की दुनिया में अग्रणी हैं।
  • इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन के अनुसार , 2021 में , भारत-आधारित विक्रेताओं ने TWS श्रेणी में 65% से अधिक शिपमेंट प्राप्त किए।

Q. हाल ही में जारी विश्व बैंक की रिपोर्ट 'माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ' के अनुसार भारत को 2022 में रेमिटेंस के रूप में कितने बिलियन डॉलर प्राप्त होंगे?
a) $80 बिलियन
b) $100 बिलियन
c) $150 बिलियन
d) $200 बिलियन
Ans :- $100 बिलियन 

  • विश्व बैंक की रिपोर्ट ”माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ” के अनुसार भारत को 2022 में रेमिटेंस के रूप में $100 बिलियन प्राप्त होने की उम्मीद है।
  • 2021 में भारत को रेमिटेंस में $89.4 बिलियन प्राप्त हुए थे।
  • भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसे विदेशों में प्रवासी कामगारों से $100 बिलियन का रेमिटेंस प्राप्त हुआ है।
  • कुल रेमिटेंस के 23% हिस्से के साथ अमेरिका ने 2020-21 में शीर्ष स्रोत देश के रूप में संयुक्त अरब अमीरात को पीछे छोड़ दिया।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 09 दिसम्बर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 09 December 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....