23 November 2023 Current affairs in Hindi | 23 नवम्बर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "23 November 2023 Current affairs in Hindi | 23 नवम्बर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 23 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

23 November 2023 Current affairs in Hindi

23 November 2023 Current affairs, 23 November 2023 Current affairs in Hindi, 23 November 2023 Current affairs mcq, 23 नवम्बर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में भारत और अमेरिका के संयुक्त विशेष बलों के बीच "वज्र प्रहार 2023" अभ्यास किस राज्य में शुरू हुआ हैं?
a) असम
b) त्रिपुरा
c) मेघालय
d) नागालैंड
Ans :- मेघालय

  • भारत और अमेरिका के संयुक्त विशेष बलों के बीच "वज्र प्रहार 2023" का 14वां संस्करण मेघालय के संयुक्त प्रशिक्षण नोड, उमरोई में शुरू हुआ।
  • वज्र प्रहार 2023 का आयोजन 21 नवंबर से 11 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा।
  • इस अभ्यास में अमेरिकी विशेष बलों के 1st विशेष बल समूह के कर्मी और भारत के पूर्वी कमान के विशेष बल के कर्मी भाग ले रहे हैं।
  • इस अभ्यास वज्र प्रहार का मुख्य उद्देश्य संयुक्त मिशन योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों को साझा करना है।

Q. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा "नए भारत के लिए नई शिक्षा" नाम से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान की शुरुआत किस राज्य में की गई है?
a) ओडिशा
b) कर्नाटक
c) मध्यप्रदेश
d) राजस्थान
Ans :- ओडिशा

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में "नए भारत के लिए नई शिक्षा" शीर्षक से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान शुरू की है।
  • इसका आयोजन ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, संबलपुर द्वारा किया जा रहा है।
  • यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Q. हाल ही में स्टार्टअप्स के लिए भारत के पहले इनक्यूबेटर सूचना प्लेटफॉर्म का अनावरण किसके द्वारा किया गया हैं?
a) आईआईटी मुंबई
b) आईआईटी दिल्ली
c) आईआईटी मद्रास
d) आईआईटी कानपूर
Ans :- आईआईटी मद्रास

  • स्टार्टअप्स के लिए आईआईटी मद्रास द्वारा भारत के पहले इनक्यूबेटर सूचना प्लेटफॉर्म का अनावरण किया गया हैं।
  • आईआईटी मद्रास में सेंटर फॉर रिसर्च ऑन स्टार्ट-अप्स एंड रिस्क फाइनेंसिंग ने YNOS के सहयोग से 'इनक्यूबेटर' लॉन्च किया है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य स्टार्ट-अप चयन प्रक्रिया को सरल बनाते हुए भारत के विविध इन्क्यूबेटरों और एक्सेलेरेटर पर जानकारी को समेकित करना है।

Q. हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्राहिन्द-2023' भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है?
a) जर्मनी
b) जापान
c) ऑस्ट्रिया
d) ऑस्ट्रेलिया
Ans :- ऑस्ट्रेलिया

  • संयुक्त सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्राहिन्द-2023' भारत और ऑस्ट्रेलिया के सशस्त्र बलों के बीच आयोजित किया जा रहा है।
  • 'ऑस्ट्राहिन्द-2023' के दूसरे संस्करण का आयोजन पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से 06 दिसंबर 2023 तक किया जा रहा है।
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्राहिन्द की शुरुआत साल 2022 में की गयी थी। इसका पहला संस्करण महाजन, राजस्थान में आयोजित किया गया था।


Q. हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) विनय एम. टोंसे
b) बलवीर सिंह संधू
c) दिनेश कुमार खरा
d) स्वामीनाथन जानकीरमन
Ans :- विनय एम. टोंसे

  • विनय एम. टोंस को भारतीय स्टेट बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • स्वामीनाथन जानकीरमन की रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्ति के बाद जून से यह पद खाली था।
  • भारतीय स्टेट बैंक का संचालन चार प्रबंध निदेशकों और एक अध्यक्ष द्वारा किया जाता है।


Q. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के किस जिले के केसर को जियोग्राफिकल इंडिकेशन का टैग दिया गया है?
a) सांबा
b) पुंछ
c) किश्तवाड़
d) कठुआ
Ans :- किश्तवाड़

  • जम्मू और कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के केसर, को भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री द्वारा भौगोलिक संकेत टैग प्रदान किया गया है।
  • इस प्रकार के केसर की खेती और कटाई ऊंचे इलाकों में की जाती है।
  • केसर की प्रसिद्ध सबसे महंगी वेरायटी को 'कुमकुम' के नाम से जाना जाता है। यह किश्तवाड़ जिले की प्रमुख नकदी फसल है।

Q. हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय कलाकार कौन बने है?
a) वीर दास 
b) मनोज वाजपेयी
c) पंकज त्रिपाठी
d) राजकुमार राव
Ans :- वीर दास 

  • अभिनेता-कॉमिक वीर दास अपने नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी कैटेगरी में अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीता है।
  • वीर दास एमी अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए है।
  • 51वां इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया।
  • एमी अवार्ड शो का आयोजन इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा किया गया।

Q. हाल ही में ‘बंगाल के ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) मनोज तिवारी
b) सौरव गांगुली
c) श्रेया घोषाल
d) अरिजीत सिंह
Ans :- सौरव गांगुली

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को “बंगाल का ब्रांड एंबेसडर” नियुक्त किया है।
  • सौरव गांगुली को बंगाल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल करने का, यह कदम न केवल राज्य के प्रचार प्रयासों में एक प्रमुख व्यक्तित्व को जोड़ता है, बल्कि युवा जनसांख्यिकीय से जुड़ने के लिए गांगुली के प्रभाव का भी लाभ उठाता है।


Q. हाल ही में 'ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया' 2023 का आयोजन कहा किया जा रहा है?
a) गुजरात
b) कर्नाटक
c) केरल
d) तमिलनाडू
Ans :- गुजरात

  • केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला द्वारा गुजरात साइंस सिटी, अहमदाबाद में ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 का उद्घाटन किया गया।
  • 'ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया' मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
  • इस 'ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया' का मुख्य उद्देश्य देश को मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

Q. प्रतिवर्ष विश्व मत्स्य दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 20 नवंबर
b) 21 नवंबर
c) 22 नवंबर
d) 23 नवंबर
Ans :- 21 नवंबर

  • प्रतिवर्ष विश्व मत्स्य दिवस 21 नवंबर को मनाया जाता है। 
  • विश्व मत्स्य दिवस स्वस्थ समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के महत्वपूर्ण महत्व को उजागर करने और दुनिया में मत्स्य पालन के स्थायी स्टॉक को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।
  • पहला विश्व मत्स्य दिवस 21 नवंबर, 2015 को मनाया गया था। 21 नवंबर, 2015 को अंतर्राष्ट्रीय मछुआरे संगठन का भव्य उद्घाटन नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

आप डेली करंट अफेयर्स 23 November 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 23 November 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....