19 January 2025 Current affairs in Hindi | 19 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "19 January 2025 Current affairs in Hindi | 19 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 19 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

19 January 2025 Current affairs in Hindi

19 January 2025 Current affairs, 19 January 2025 Current affairs in Hindi, 19 January 2025 Current affairs mcq, 19 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में युद्धक्षेत्र पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए "भारत रणभूमि दर्शन" ऐप किसके द्वारा लॉन्च किया गया हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) नरेन्द्र मोदी
c) अमित शाह
d) राजनाथ सिंह
Ans :- राजनाथ सिंह

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा युद्धक्षेत्र पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए "भारत रणभूमि दर्शन" ऐप लॉन्च किया गया हैं
  • यह भारत सरकार के रक्षा और पर्यटन मंत्रालय के साथ-साथ सेना की एक पहल है।
  • इसके साथ ही 1962, 1971 और 1999 (कारगिल) संघर्ष के स्थान, सियाचिन बेस कैंप और 2020 के गलवान संघर्ष स्थल पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगे।

Q. हाल ही में किस देश ने तीन प्रमुख भारतीय परमाणु संस्थाओं पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं?
a) जापान
b) रूस
c) अमेरिका
d) जर्मनी
Ans :- अमेरिका

  • अमेरिका ने तीन प्रमुख भारतीय परमाणु संस्थाओं इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (आईआरईएल), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) और इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं।
  • यह निर्णय अमेरिका-भारत संबंधों को बढ़ाने और परमाणु ऊर्जा तथा संबंधित क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए लिया गया है।


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए शी कॉहोर्ट 3.0 लॉन्च किया गया हैं?
a) पंजाब
b) हरियाणा
c) राजस्थान
d) मध्यप्रदेश
Ans :- पंजाब

  • पंजाब राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए शी कॉहोर्ट 3.0 लॉन्च किया गया हैं।
  • इस पहल का समर्थन व्यापार इनक्यूबेटर और पारिस्थितिकी तंत्र समर्थकों द्वारा किया गया है।
  • इस कार्यक्रम के दौरान 250 से अधिक स्टार्टअप, इनोवेटर और छात्रों को स्टार्टअप पंजाब की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 

Q. हाल ही में किस देश के सशस्त्र बलों द्वारा अभ्यास डेविल स्ट्राइक आयोजित किया गया है?
a) रूस
b) अमेरिका
c) भारत
d) कजाकिस्तान
Ans :- भारत

  • भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 16 से 19 जनवरी तक अभ्यास डेविल स्ट्राइक का आयोजन किया गया। 
  • इसमें सेना, वायु सेना के शीर्ष हवाई सैनिक और विशेष बलों के सैनिक शामिल थे।
  • इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य रसद को बेहतर बनाना और कठिन परिस्थितियों में सैनिकों को बनाए रखना था। इसके साथ ही परिचालन तत्परता और अनुकूलन क्षमता को बढ़ाना था।

Q. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किस अंतरिक्ष केंद्र पर तीसरे लॉन्च पैड की स्थापना को मंजूरी दी गई हैं?
a) राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र
b) सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
c) यू.आर. राव उपग्रह केंद्र
d) विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र
Ans :- सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर तीसरे लॉन्च पैड की स्थापना को मंजूरी दी गई हैं।
  • सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तीसरे लॉन्च पैड का उपयोग इसरो के अगली पीढ़ी के लॉन्च वाहनों के लिए किया जाएगा।


Q. हाल ही में किसके द्वारा प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ के लिए 'वन प्लेट, वन बैग' अभियान शुरू किया गया है?
a) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
b) विश्व हिंदू परिषद
c) बजरंग दल
d) शिव सेना
Ans :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ के लिए 'वन प्लेट, वन बैग' अभियान शुरू किया गया है
  • इस महाकुंभ में प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कपड़े के थैले, स्टील की प्लेट और गिलास बांटे जा रहे हैं।

Q. हाल ही में भारतीय नौसेना के लिए लॉन्च किए गए दूसरे बहुउद्देश्यीय पोत का नाम क्या है?
a) आईएनएस करंज
b) आईएनएस संगम
c) आईएनएस उत्कर्ष
d) आईएनएस विक्रांत
Ans :- आईएनएस उत्कर्ष

  • भारतीय नौसेना के लिए दूसरा बहुउद्देश्यीय पोत, INS उत्कर्ष लॉन्च किया।
  • यह INS उत्कर्ष पोत 106 मीटर लंबा, 18.6 मीटर चौड़ा है, जिसका विस्थापन 3,750 टन से अधिक है और इसकी अधिकतम गति 15 समुद्री मील है।
  • यह जहाज भारतीय शिपयार्ड की बढ़ती क्षमता का प्रतीक है, जो सरकार के रक्षा आत्मनिर्भरता पर जोर देने के साथ सहयोग कर रहा है।

Q. हाल ही में इंडियन बैंक का एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) अशोक चंद्रा
b) बिनोद कुमार
c) एसएल जैन
d) अतुल कुमार गोयल
Ans :- बिनोद कुमार

  • बिनोद कुमार को इंडियन बैंक का एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • बिनोद कुमार, एसएल जैन का स्थान लेंगे।
  • इंडियन बैंक का मुख्यालय :- चेन्नई
  • इंडियन बैंक की स्थापना :- 1907


Q. हाल ही में भारत के किन दो स्थलों को 2025 विश्व स्मारक निगरानी सूची में शामिल किया गया है?
a) इंडिया गेट और मैसूर पैलेस
b) लाल किला और हवा महल
c) लोटस टेम्पल और गेटवे ऑफ़ इंडिया
d) मूसी नदी ऐतिहासिक इमारतें और भुज ऐतिहासिक जल प्रणालियाँ
Ans :- मूसी नदी ऐतिहासिक इमारतें और भुज ऐतिहासिक जल प्रणालियाँ

  • हैदराबाद में स्थित मूसी नदी ऐतिहासिक इमारतें और गुजरात में भुज ऐतिहासिक जल प्रणालियाँ न्यूयॉर्क स्थित विश्व स्मारक निधि (WMF) द्वारा 2025 विश्व स्मारक निगरानी में सूचीबद्ध हैं।
  • WMF हैदराबाद की पर्यावरणीय चुनौतियों और तेजी से बदलाव के बीच कायाकल्प, स्थिरता और लचीलेपन के मार्ग के रूप में विरासत पर जोर देता है।

Q. हाल ही में प्यूमा इंडिया की नई ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया हैं?
a) पीवी सिंधु
b) मनु भाकर
c) सविता पुनिया
d) स्मृति मन्धाना
Ans :- पीवी सिंधु

  • दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की सबसे मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को प्यूमा इंडिया की नई ब्रांड एंबेसडर बनाया गया हैं
  • इसके साथ ही स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु के सम्मान में ब्रांड नाम PUMA से बदलकर PVMA कर दिया गया है।

आप डेली करंट अफेयर्स 19 January 2025 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 19 January 2025 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....