Physics : Sound (ध्वनि)
PART: 1
भौतिक विज्ञान, समान्य ज्ञान के लिए बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है। भौतिक विज्ञान में हम प्रकृति का अध्ययन करना, बल और गति के नियम, कार्य एंव ऊर्जा, ऊष्मा एंव ताप, प्रकाश आदि का अध्ययन करते हैं। आजकल कॉम्पिटिशन एग्जाम (SSC, BANK, RAILWAY,NDA, CDS, AIRFORCE, NAVY परीक्षाओं एवम अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं ) में बहुत से प्रश्न भौतिक विज्ञान से सम्बधित पूछे जाते हैं।
इसलिए भौतिक विज्ञान की जानकारी हमारे समान्य ज्ञान के साथ-साथ हमारी परीक्षाओं के लिए भी बहुत आवश्यक है। यहां हमने भौतिक विज्ञान से सम्बधित प्रश्न-उत्तर नीचे दिए है, ये प्रश्न परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते है।
Physics quiz In Hindi - Physics GK Question
भौतिक विज्ञान क्विज - भौतिक विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
Topic: Sound (ध्वनि)
Part: 1
Physics Question Answer In Hindi
Q1. ध्वनि तरंगो की प्रकृति होती है :-
A. अनुप्रस्थ
B. अनुदैर्घ्य
C. अप्रगामी
D. विद्युत चुम्बकीय
Ans:- अनुदैर्घ्य
Q2. निम्न में से कौन सा कथन ध्वनि तरंगो के लिए सत्य है ?
A. इनको ध्रुवित किया जा सकता है
B. ये निर्वात में चल सकती है
C. 0°C पर इनकी चाल 332 मी० प्रति सेकेण्ड होती है
D. उपरोक्त सभी कथन सत्य है
Ans:- 0°C पर इनकी चाल 332 मी० प्रति सेकेण्ड होती है
Q3. अवश्रव्य तरंगो की आवृति होती है :-
A. 20Hz से कम
B. 20 Hz से अधिक
C. 20,000 Hz से अधिक
D. 20 हटर्ज से कम है
Ans:- 20Hz से कम
Q4. पराश्रव्य तरंगे वे घ्वनि तरंगे है जिनकी आवृति :-
A. 20 Hz और 1000Hz के बीच है
B. 1000 Hz और 20000 Hz के बीच
C. 20 किलो Hz से अधिक है
D. 20 Hz से कम है
Ans:- 20 किलो Hz से अधिक है
Q5. पराश्रव्यतरंगे मनुष्य द्वारा :-
A. सुनी जा सकती है
B. नही सुनी जा सकती है
C. कभी कभी सुनी जा सकती है
D. इनमे से कोई नही
Ans: नही सुनी जा सकती है
Physics GK Question And Answer In Hindi
Q6. पराश्रव्य तरंगों को सबसे पहले किसने सिटी बजाकर उत्पन्न किया था ?
A. न्यूटन ने
B. गाल्टन ने
C. हर्ट्ज ने
D. फैराडे ने
Ans:- गाल्टन ने
Q7. शिकार परभक्षियों या बाधाओं का पता लगाने के लिए चमगादड़ अथवा डोल्फिन किस परिघटना का प्रयोग करते है ?
A. ध्वनि का अपवर्तन
B. विस्पन्दों का बनना
C. ध्वनि का प्रकीर्णन
D. प्रतिध्वनि का निर्धारण
Ans:- प्रतिध्वनि का निर्धारण
Q8. कीड़ों तथा हानि पहुचने वाले तत्वों को घरों से दूर भगाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है ?
A. अल्ट्रासोनिक तरंग
B. रेडियो तरंग
C. इन्फ्रारेड तरंग
D. सबसोनिक तरंग
Ans:- अल्ट्रासोनिक तरंग
Q9. ध्वनि का तात्व (Pitch) किस पर निर्भर करता है ?
A. आवृति
B. तीव्रता
C. वेग
D. आयाम
Ans:- आवृति
Q10. विमानों के आंतरिक भागों की सफाई में किसका उपयोग किया जाता है ?
A. पराश्रव्य तरंग
B. ऑक्जैलिक अम्ल
C. अवश्रव्य
D. कार्बनडाईऑक्साइड
Ans:- पराश्रव्य तरंग
***ये भी पढ़ें***
Daily Current Affairs पढने के लिए यहाँ Click करें
Award 2020-21 पढने के लिए यहाँ Click करें
Q11. 20 Hz से 20,000 Hz बारंबारता की ध्वनि निम्नलिखित में से क्या है ?
A. अल्ट्रासाउंड
B. इन्फ्रासोनिक्स
C. हाइपरसोनिक
D. श्रव्य या औडिबल ध्वनि
Ans:- श्रव्य या औडिबल ध्वनि
Q12. तरंग का वेग (v) आवृति (n) तथा तरंग दैर्घ्य (λ) में सम्बन्ध दिया जाता है -
A. v = nλ
B. v = n/λ
C. v = n-λ
D. v = n+λ
Ans:- v = nλ
Q13. चन्द्रमा पर धरातल से दूर विस्फोट सुनाई नही पड़ता है :-
A. वायुमंडल की अनुपस्थिति के कारण
B. चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण कम होने के कारण
C. ध्वनि तरंगो की तीव्रता कम होने के कारण
D. उपरोक्त में से कोई नही
Ans:- वायुमंडल की अनुपस्थिति के कारण
Q14. चमगादड़ अधेरे में उड सकती है क्यूंकि :-
A. अँधेरे में उसे साफ़ दिखाई देता है
B. उसकी आँख का प्यूपिल बहुत बड़ा होता है
C. वे अति तीव्र ध्वनि तरंगे पैदा करती है जो उसका नियन्त्रण करती है
D. कोई भी चिड़िया ऐसा कर सकती है
Ans:- वे अति तीव्र ध्वनि तरंगे पैदा करती है जो उसका नियन्त्रण करती है
Q15. कथन (A) : चमगादड़ रात्रि में किसी वस्तु से बिना टकराए हुए ही उड़ता है कारण (R) : चमगादड़ों में इन्फ्रासोनिक तरंगे निकलती हैं |
A. A एवं R दोनों सही है तथा R,A का सही स्पष्टीकरण है |
B. A एवं R दोनों सही है, परन्तु R,A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
C. A सही है, परन्तु R गलत है |
D. A गलत है, परन्तु R सही है |
Ans:- A सही है, परन्तु R गलत है |
Physics Question Answer पढने के लिए यहाँ क्लिक करे
Q16. वायु में ध्वनि की चाल 332 मी०/सेकेण्ड होती है यदि दाब बढ़ाकर दुगुना कर दिया जाए तो ध्वनि की चाल होगी :-
A. 664 मी०/सेकंड
B. 332 मी०/सेकंड
C. 166 मी०/सेकंड
D. 100 मी०/सेकंड
Ans:- 332 मी०/सेकंड
Q17. निम्न द्रव्यों में से ध्वनि सबसे तेज यात्रा करती है :-
A. स्टील में
B. वायु में
C. निर्वात में
D. जल में
Ans:- स्टील में
Q18. बादलों की बिजली की चमक के काफी समय बाद बादलों की गर्जन सुनाई देती है इसका कारण क्या है ?
A. बादल ध्वनि तरंगों को रोक देते है
B. गर्जन बाद में उत्पन्न होती है
C. प्रकाश निर्वात में चाल सकता है परन्तु ध्वनि नही
D. प्रकाश की चाल ध्वनि की चाल में बहुत अधिक है
Ans:- प्रकाश की चाल ध्वनि की चाल में बहुत अधिक है
Q19. वायु में ध्वनि का वेग है लगभग :-
A. 330 मी०/से०
B. 220मी०/से०
C. 110 मी०/से०
D. 232 मी०/से०
Ans:- 330 मी०/से०
Q20. ध्वनि तरंगे सर्वाधिक तीव्र गति से चलती है :-
A. ठोसों से
B. तरल में
C. गैस
D. वात में
Ans:- ठोसों से
Static GK पढने के लिए यहाँ क्लिक करे
Q21. एक अन्तरिक्ष यात्री अपने सहपाठी को चंद्रमा की सतह पर सुन नहीं सकता क्यूंकि :-
A. उत्पादित आवृति ध्वनि आवृति से अधिक होती है
B. रात्रि में तापमान बहुत कम अरु दिन में अत्यधिक होता है
C. ध्वनि प्रचारित करने का माध्यम नहीं होता है
D. चन्द्रमा की सतह पर कई क्रेटर हैं
Ans:- ध्वनि प्रचारित करने का माध्यम नहीं होता है
Q22. कौन सी प्रक्रिया प्रकाश और ध्वनि दोनों में घटित नही होती है
A. विवर्तन
B. परावर्तन
C. ध्रुवण
D. अपवर्तन
Ans:- ध्रुवण
Q23. चिल्लाते समय व्यक्ति हमेशा हथेली को मुह के समीप रखते है क्यूंकि :-
A. उस स्थिति में ध्वनि उर्जा सिर्फ एक दिशा में इन्गिंत होती
B. ध्वनि पूर्णता ध्वनि की बढ़ जाती है
C. ध्वनि स्वर का उतार चढ़ाव बढ़ जाता है
D. इस कार्यवाही का ध्वनि पर कोई प्रभाव नही होता
Ans:- उस स्थिति में ध्वनि उर्जा सिर्फ एक दिशा में इन्गिंत होती
Q24. डेसिबल इकाई का प्रयोग किया जाता है :-
A. प्रकाश की गति के लिए
B. ऊष्मा की तीव्रता के लिए
C. ध्वनि की तीव्रता के लिय
D. रेडियो तरंग की आवृति के लिए
Ans:- ध्वनि की तीव्रता के लिए
Topic Wise Physics Question Answer In Hindi
Q25. प्रतिध्वनि का कारण है :-
A. ध्वनि का परावर्तन
B. ध्वनि का अपवर्तन
C. ध्वनि का अवशोषण
D. ध्वनि की चाल
Ans:- ध्वनि का परावर्तन
Q26. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए परावर्तक तल व ध्वनि स्त्रोत के बीच न्यूनतम दूरी होनी चाहिए :-
A. 10 मीटर
B. 17 मीटर
C. 24 मीटर
D. 30 मीटर
Ans:- 17 मीटर
Q27. रडार की कार्य प्रणाली निम्न सिद्धांत पर आधारित होती है :-
A. रेडियो तरंगो का अपवर्तन
B. रेडियो तरंगों का परावर्तन
C. डाप्लर प्रभाव
D. रमण प्रभाव
Ans:- रेडियो तरंगों का परावर्तन
Physics Question Answer PDF In Hindi
Q28. किसी प्रतिध्वनि को सुन्ने के लिए मूल आवाज और प्रतिध्वनि के बीच का समय अन्तराल क्या होना चाहिए ?
A. 1/10 सेकंड के बराबर
B. 1/10 सेकंड से कम
C. 1/10 सेकंड से अधिक
D. इनमे से कोई नही
Ans:- 1/10 सेकंड से अधिक
Q29. अच्छे ऑडीटोरियम की दीवारें छत व् फर्श किसी रेशेदार पदार्थ कालीन ग्लास फाइबर आदि से ढकेरहते है इसका उद्देश्य होता है :-
A. ऑडिटोरियम की सुंदर बनाना
B. निर्माण की लागत को कम करना
C. ऑडिटोरियम में आग से सुरक्षा करना
D. ध्वनि का अवशोषण करके प्रतिध्वनि को रोकना
Ans:- ध्वनि का अवशोषण करके प्रतिध्वनि को रोकना
Q30. ध्वनि का प्रभाव मानव के कान में कितने समय तक रहता है ?
A. 1/5सेकेण्ड
B. 1/10 सेकंड
C. 1/20 सेकंड
D. 1/2 सेकंड
Ans:- 1/10 सेकंड