23 June 2022 Current affairs in Hindi | 23 जून 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स

इस पोस्ट में "23 June 2022 Current affairs in Hindi | 23 जून 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 23 June  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

23 June 2022 Current affairs in Hindi

23 June 2022 Current affairs in Hindi,23 जून 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,23 June 2022 Current affair quiz,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. निम्नलिखित में से किसके सहयोग से मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग महू में भारतीय 5G टेस्ट बेड स्थापित किया जाएगा?
a) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
b) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
c) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर
d) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, चण्ड़ीगढ़
Ans :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास

Explanation:-
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के सहयोग से मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग महू में एक भारतीय 5G टेस्ट बेड स्थापित किया जाएगा।
  • चेन्नई में मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के बीच इसके लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 
  • मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास के बीच संयुक्त साझेदारी का उद्देश्य संचार के क्षेत्र में 'आत्मनिर्भरता' प्राप्त करने के लिए भारतीय सेना के स्वदेशीकरण प्रयासों में तेजी लाना और सेना के तीनों अंगों के लिए एक परीक्षण सुविधा प्रदान करना है तथा इस प्रकार अनुसंधान और विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना है।

Q. निम्नलिखित में से "गौतम अडानी: द मैन हू चेंजेड इंडिया" नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
a) आर. एन. भास्कर
b) राम बहादुर राय
c) विनोद कापरी
d) सुनिता द्विवेदी
Ans :- आर. एन. भास्कर

Explanation:-
  • पेंगुइन रैंडम हाउस की घोषणा के अनुसार अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी की जीवनी, "गौतम अडानी: द मैन हू चेंजेड इंडिया" शीर्षक से अक्टूबर में प्रदर्शित होगी। 
  • पत्रकार-लेखक आर. एन. भास्कर द्वारा लिखी गई किताब में पहली बार दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक गौतम अडानी अज्ञात पहलुओं को सामने लाने का दावा किया गया है। 

Q. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) इंद्र मणि पांडेय
b) अनुपम रे
c) रुचिरा कंबोज
d) टी. एस. तिरुमूर्ति
Ans :- रुचिरा कंबोज

Explanation:-
  • वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज (जो वर्तमान में भूटान में भारत की राजदूत के तौर में कार्यरत हैं) को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  • रुचिरा कंबोज संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत के रूप में टी. एस. तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी।


Q. हाल ही में ग्रीष्मकालीन संक्रांति किस दिन मनाई गई?
a) 19 जून
b) 20 जून
c) 21 जून
d) 22 जून
Ans :- 21 जून

Explanation:-
  • 21 जून 2022 को ग्रीष्मकालीन संक्रांति मनाई जाती है।
  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति या जून संक्रांति उत्तरी गोलार्ध में गर्मी के मौसम और दक्षिणी गोलार्ध में सर्दियों के मौसम का स्वागत करने के लिए मनाई जाती है।
  • 21 जून, 2022 को उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होगा तो वही दूसरी तरफ यह दक्षिणी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन होता है।
  • प्रकृति की यह दिलचस्प घटना हर साल 20 जून से 22 जून के मध्य घटित होती है।

Q. हाल ही में आयोजित फॉर्मूला वन रेसिंग कनाडाई ग्रांड प्रिक्स का खिताब किसने जीता है?
a) कार्लोस सैन्ज़
b) मैक्स वेरस्टापेन
c) लुईस हैमिल्टन
d) सर्जियो पेरेज़
Ans :- मैक्स वेरस्टापेन

Explanation:-
  • रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने कनाडाई ग्रांड प्रिक्स का खिताब जीता।
  • वेरस्टापेन के करियर की 26वीं ग्रांड प्रिक्स जीत और 67वीं पोडियम फिनिश थी।
  • वेरस्टापेन ने 2022 में अब तक छह रेस जीती हैं – सऊदी अरब ग्रांड प्रिक्स, एमिलिया रोमाग्ना ग्रांड प्रिक्स, मियामी ग्रांड प्रिक्स, स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स, अजरबैजान ग्रांड प्रिक्स और कनाडाई ग्रांड प्रिक्स। 


Q. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार 2021 वैश्विक स्वर्ण पुनर्चक्रण में निम्नलिखित में से भारत का स्थान कौन सा है?
a) 3
b) 4
c) 5
d) 6
Ans :- 4

Explanation:-
  • वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार 2021 में वैश्विक सोने के पुनर्चक्रण में भारत चीन, इटली और अमेरिका के बाद चौथे स्थान पर है।
  • रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2013 से 2021 तक भारत की सोने की शोधन क्षमता 1,500 टन या 500 प्रतिशत, या बढ़कर 1,800 टन हो गई। 
  • पिछले पांच वर्षों में देश की सोने की आपूर्ति का 11% 'पुराने सोने से आया है।
  • रिपोर्ट का शीर्षक 'गोल्ड रिफाइनिंग एंड रिसाइक्लिंग' था। 

Q. हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ‘ज्योतिर्गमय महोत्सव’ का उद्घाटन किसने किया?
a) भूपेंद्र यादव
b) महेन्द्र नाथ पाण्डेय
c) डी॰ वी॰ सदानंद गौड़ा
d) जी. किशन रेड्डी
Ans :- जी. किशन रेड्डी 

Explanation:-
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में ज्योतिर्गमय महोत्सव का उद्घाटन किया। 
  • इसमें उन अज्ञात कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है जिन्होंने संगीत में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। 
  • संगीत नाटक अकादमी ने देश भर के दुर्लभ संगीत वाद्यों और वादकों की प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत और विश्व संगीत दिवस के अवसर पर इस महोत्सव का आयोजन किया है। 
  • इसमें सड़कों पर संगीत वाद्य प्रदर्शन करने वाले और रेलगाड़ियों में मनोरंजन करने वाले कलाकार भी शामिल हैं।

Q. हाल ही में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेन्‍सी एरियनस्पेस भारत और किस देश के दूरसंचार उपग्रहों को भू-स्थिर कक्षा में स्‍थापित करेगी?
a) रूस
b) इंडोनेशिया
c) मलेशिया
d) अमेरिका
Ans :- मलेशिया

Explanation:-
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेन्‍सी एरियनस्पेस भारत और मलेशिया के दूरसंचार उपग्रहों को भू-स्थिर कक्षा में स्‍थापित करेगी। 
  • दस हजार किलोग्राम वजन के इन दोनों उपग्रहों को फ्रेन्‍चगुआना में कोउरोउ के अंत‍रिक्ष केन्‍द्र से, एरियन-5 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया जायेगा।
  • भारतीय उपग्रह जी-सैट-24 का विकास टेलीविजन सेवा प्रदाता टाटा स्‍काई के लिए इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड ने किया है। 
  • यह 24-कू बैंड संचार उपग्रह है। इस उपग्रह की कार्य अवधि 15 वर्ष है।


Q. हाल ही में किर्गिजस्तान में आयोजित अंडर-17 कुश्ती एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब किस देश ने जीता?
a) भारत 
b) कज़ाख़िस्तान
c) उज़्बेकिस्तान 
d) ताजिकिस्तान
Ans :- भारत 

Explanation:-
  • भारत की महिला कुश्ती टीम ने किर्गिजस्तान के बिश्केक में अंडर-17 एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है। 
  • भारत आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 235 अंक लेकर शीर्ष पर रहा। 
  • जापान 143 अंक के साथ दूसरे और मंगोलिया 138 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Q. निम्नलिखित में से हिमाचल प्रदेश के किस शहर में 'जेंडर रिस्पॉन्सिबल गवर्नेंस' कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है?
a) शिमला
b) धर्मशाला
c) काँगड़ा
d) हमीरपुर 
Ans :- धर्मशाला

Explanation:-
  • हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 'जेंडर रिस्पॉन्सिबल गवर्नेंस' पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 
  • इस कार्यशाला में पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की लगभग 116 महिला विधायक भाग ले रही हैं। 
  • कार्यशाला का आयोजन महिला आयोग और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के सहयोग से किया जा रहा है। 
  • इस कार्यशाला में समावेशी सरकार और भारत में महिला विधायकों के भविष्य पर भी विचार किया जाएगा। 


Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 23 जून 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 23 June 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....