27 June 2022 Current affairs in Hindi | 27 जून 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स

इस पोस्ट में "27 June 2022 Current affairs in Hindi | 27 जून 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 27 June  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

27 June 2022 Current affairs in Hindi

27 June 2022 Current affairs in Hindi,27 जून 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,27 June 2022 Current affair quiz,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. निम्नलिखित में से राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) विनित कुमार
b) कुलदीप सिंह
c) दिनकर गुप्ता
d) स्वगर सिंह
Ans :- दिनकर गुप्ता

Explanation:-
  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक के रूप में दिनकर गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
  • ये वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 
  • ये कुलदीप सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें मई 2021 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
  • स्वगर दास को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए):-
  • यह एक केंद्रीय एजेंसी है जो देश भर में आतंकवाद से संबंधित मामले की जांच करती है।
  • इसका गठन 2008 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम 2008 के प्रावधान के तहत किया गया था।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

Q. हाल ही में किस शहर को ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022‘ रिपोर्ट में दुनिया के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में स्थान दिया गया है?
a) वियना
b) ऑकलैंड
c) दमिश्क
d) दिल्ली
Ans :- वियना

Explanation:-
  • Economist Intelligence Unit ने अपने ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022 के लिए दुनिया के 173 से ज्यादा शहरों का सर्वे किया।
  • ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022‘ रिपोर्ट में दुनिया के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में स्थान दिया गया है।
  • वियना ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर को पछाड़कर योग्य शहर का स्थान हासिल किया।
  • दिल्ली 140वीं रैंक पर और मुंबई को 141वीं रैंक मिली है।
  • सीरिया की राजधानी दमिश्क सूची में सबसे नीचे है।
  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा प्रतिवर्ष ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग‘ प्रकाशित की जाती है। 

Q. हाल ही में जारी नवीनतम FIFA विश्व रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम का स्थान क्या है?
a) 100
b) 104
c) 106
d) 108
Ans :- 104

Explanation:-
  • FIFA विश्व रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम ने दो स्थान की छलांग लगाकर 104वें स्थान पर पहुंच गई। जबकि महिला टीम तीन पायदान की छलांग लगाकर 56वें स्थान पर पहुंच गई है।
  • एशियाई फुटबॉल परिसंघ के सदस्यों में भारत की रैंकिंग 19वें स्थान पर स्थिर बनी हुई है।


Q. हाल ही में बाजरा पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
a) पशुपति कुमार पारस
b) नरेंद्र सिंह तोमर
c) प्रह्लाद सिंह पटेल
d) बिश्वेश्वर टुडु
Ans :- प्रह्लाद सिंह पटेल

Explanation:-
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बाजरा पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • इसका आयोजन उद्योग निकाय ASSOCHAM द्वारा नई दिल्ली में ‘द फ्यूचर सुपर फूड फॉर इंडिया’ विषय पर किया गया।

Q. 27 जून को निम्नलिखित में से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
a) विश्व ब्रेल दिवस
b) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस
c) विश्व दलहन दिवस
d) विश्व जल दिवस
Ans :- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस

Explanation:-
  • UN ने छोटे व्यवसाय विकास में सुधार की आवश्यकता को समझते हुए 27 जून को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस के रूप में नामित करने का निर्णय लिया।
  • लक्ष्य यह है कि सदस्य राज्यों को छोटे व्यवसाय के समर्थन के लिए जागरूकता और गतिविधियों को बढ़ाकर दिवस के पालन को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
  • MSME 90% से अधिक फर्मों का निर्माण करते हैं, औसतन, कुल रोजगार के 70% और GDP का 50% के लिए ज़िम्मेदार हैं।
  • विश्व ब्रेल दिवस - 4 जनवरी
  • विश्व दलहन दिवस - 10 फरवरी
  • विश्व जल दिवस - 22 मार्च


Q. हाल ही में राष्ट्रीय MSME पुरस्कार 2022 किस राज्य को दिया गया है? 
a) दिल्ली
b) हरियाणा
c) बिहार
d) ओडिशा
Ans :- ओडिशा

Explanation:-
  • ओडिशा के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को राष्ट्रीय MSME पुरस्कार 2022 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • बिहार ने दूसरा और हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
  • राष्ट्रीय MSME पुरस्कार 1983 में स्थापित किए गए थे। 

Q. हाल ही में नीति आयोग का सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
a) स्वगर दास
b) सुमित मोहंती
c) अमिताभ कांत
d) परमेश्वरन अय्यर
Ans :- परमेश्वरन अय्यर

Explanation:-
  • परमेश्वरन अय्यर को दो साल की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है।
  • परमेश्वरन अय्यर अमिताभ कांत का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। 
  • अय्यर उत्तर प्रदेश कैडर के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।
  • उन्होंने विश्व बैंक में जल और स्वच्छता पहल में शामिल होने के लिए 2009 में आईएएस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
  • उन्होंने 2016 और 2020 के बीच सरकार के स्वच्छ भारत मिशन का नेतृत्व किया।
  • नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा एक निश्चित कार्यकाल के लिए की जाती है। उन्हें भारत सरकार के सचिव के रैंक पर नियुक्त किया जाता है।

Q. हाल ही में  किस देश ने गन कंट्रोल विधेयक पारित किया है?
a) रूस
b) भारत
c) अमेरिका
d) चीन
Ans :- अमेरिका

Explanation:-
  • अमेरिकी सीनेट ने एक गन कंट्रोल विधेयक पारित किया, जिसे लगभग 30 वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण आग्नेयास्त्र कानून माना जा रहा है।
  • राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा कानून पर हस्ताक्षर करने से पहले इसे अब हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में पारित करना होगा।
  • यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दशकों में पहली बार, प्रस्तावित कानून को डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों से इस स्तर का समर्थन मिला है। 
 

Q. हाल ही में गुजरात में खेल मंत्रियों के दो दिन के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किसने किया?
a) मुख्तार अब्बास नकवी
b) रामचंद्र प्रसाद
c) नारायण तातु राणे
d) अनुराग ठाकुर
Ans :- अनुराग ठाकुर

Explanation:-
  • युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुजरात के केवडिया में राज्‍यों के खेल मंत्रियों के दो दिन के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
  • सम्मेलन में खेलों को बढावा देने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। 
  • इसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी खेलो इंडिया योजना पर अपने विचार व्यक्त किया। 

Q. निम्नलिखित में से 'अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' कब मनाया जाता है? 
a) 25 जून
b) 26 जून
c) 27 जून
d) 28 जून
Ans :- 26 जून

Explanation:-
  • हर वर्ष 26 जून को ' अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' मनाया जाता है। 
  • नशीली वस्तुओं और पदार्थों के निवारण के लिए 'संयुक्त राष्ट्र महासभा' ने 7 दिसंबर 1987 को यह प्रस्ताव पारित किया था और तभी से हर साल लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है।


Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 27 जून 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 27 June 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....