19 July 2022 Current affairs in Hindi | 19 जुलाई 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "18-19 July 2022 Current affairs in Hindi | 18-19 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 18-19 July  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

19 July 2022 Current affairs in Hindi

19 July 2022 Current affairs in Hindi,19 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,19 July 2022 hindi Current affair,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस शहर को शंघाई सहयोग संगठन की पहली ‘सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी‘ घोषित किया है?
a) वाराणसी
b) हरिद्वार
c) मनाली 
d) शिमला
Ans :- वाराणसी

Explanation:-
  • वाराणसी शंघाई सहयोग संगठन क्षेत्र का पहला शहर होगा जिसे ‘शंघाई सहयोग संगठन की सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी‘ का रोटेटिंग शीर्षक दिया जाएगा। 
  • सदस्य देशों के बीच लोगों के संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शंघाई सहयोग संगठन द्वारा एक नई रोटेटिंग पहल के तहत इसे 2022-23 के लिए राजधानी बनाया जाएगा। 

Q. हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खेती में नवीन प्रयोगों के लिए ‘बाबू जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्‍कार’ से किसे सम्‍मानित किया है?
a) मनीष कुमार
b) शिवशंकर गुप्ता
c) रविन्‍द्र मेटकर 
d) श्रवण कुमार
Ans :- रविन्‍द्र मेटकर 

Explanation:-
  • महाराष्‍ट्र के अमरावती जिले के म्‍हास्‍ला गांव के किसान रविन्‍द्र मेटकर को खेती में नवीन प्रयोगों के लिए बाबू जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।
  • नई दिल्‍ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 94वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक समारोह में उन्‍हें पुरस्‍कार प्रदान किया। 
  • रविन्‍द्र मेटकर को पुरस्‍कार में एक लाख रूपये नकद और प्रमाण-पत्र दिया गया है।

Q. हाल ही में भारतीय नौसेना की 10 किलो-श्रेणी की किस पनडुब्बी को 35 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया?
a) INS गोमती
b) INS सिंधुध्वज
c) INS खुखरी
d) INS राजपूत
Ans :- INS सिंधुध्वज

Explanation:-
  • भारतीय नौसेना की 10 किलो-श्रेणी पनडुब्बी INS सिंधुध्वज को 35 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया।
  • पूर्वी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल बिस्‍वजीत दास गुप्‍ता इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्‍य अतिथि थे। 
  • रूस निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयासों की ध्वजवाहक रही।


Q. हाल ही में यात्रियों को उनके अधिकारों को जानने में मदद करने के लिए किस देश ने ”एविएशन पैसेंजर चार्टर” लॉन्च किया?
a) जापान
b) अमेरिका
c) भारत
d) यूनाइटेड किंगडम
Ans :- यूनाइटेड किंगडम 

Explanation:-
  • ब्रिटिश सरकार ने 17 जुलाई 2022 को एक ”एविएशन पैसेंजर चार्टर” लॉन्च किया जिसमे यात्रियों को हवाई अड्डों पर समस्याओं का सामना करने पर उनके अधिकारों को जानने में मदद करेगा।
  • नया चार्टर यात्रियों को यह जानने में मदद करेगा कि रद्दीकरण, देरी या सामान के गुम होने की स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए।
  • इसे ब्रिटिश सरकार द्वारा विमानन क्षेत्र और यात्रा उद्योग के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। 
Q. हाल ही में उपभोक्ता कार्यों के विभाग ने उपभोक्ता अधिकारों को सशक्त बनाने के लिए कौन सा शुभंकर लॉन्च किया है?
a) प्रकृति
b) जागृति
c) आकृति
d) संस्कृति
Ans :- जागृति

Explanation:-
  • उपभोक्ता कार्यों के विभाग ने उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एक शुभंकर ”जागृति” को लॉन्च किया है।
  • इसे एक सशक्त उपभोक्ता के रूप में पेश किया जाएगा जो उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाएगी और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेगी।
  • शुभंकर को उसके सभी मीडिया अभियानों में टैगलाइन ”जागो ग्राहक जागो” के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। 


Q. हाल ही में राष्ट्रीय ई-गवर्नेस सेवा वितरण आकलन में केंद्रीय मंत्रालयों के पोर्टल के तहत किस मंत्रालय की वेबसाइट को पहला स्थान दिया गया है?
a) ग्रामीण विकास मंत्रालय
b) राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो
c) गृह मंत्रालय
d) रक्षा मंत्रालय
Ans :- गृह मंत्रालय

Explanation:-
  • राष्ट्रीय ई-गवर्नेस सेवा वितरण आकलन में केंद्रीय मंत्रालयों के पोर्टल के तहत गृह मंत्रालय की वेबसाइट को पहले स्थान पर रखा गया है।
  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के डिजिटल पुलिस पोर्टल को दूसरे नंबर पर रखा गया है।
  • यह एक आवधिक मूल्यांकन है जिसका उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने में सरकार की प्रभावशीलता में सुधार करना है। 

Q. हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 18वें संस्करण की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?
a) अफ्रीका 
b) ब्रिटेन 
c) भारत
d) अमेरिका
Ans :- अमेरिका

Explanation:-
  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के 18वें संस्करण की मेजबानी अमेरिका कर रहा है। 
  • यह टूर्नामेंट 24 जुलाई तक चलेगा।
  • 10 दिवसीय भव्य खेल आयोजन 200 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 2,000 एथलीटों की मेजबानी करेगा।
  • भारत के लिए ओलंपिक भाला चैंपियन नीरज चोपड़ा देश की कमान संभालेंगे। 

Q. हाल ही में कोलकाता में चौथा P17A स्टील्थ फ्रिगेट "दूनागिरी" किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?
a) अमित शाह
b) राजनाथ सिंह
c) नरेन्द्र मोदी
d) अर्जुन मुंडा
Ans :- राजनाथ सिंह

Explanation:-
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 जुलाई 22 को कोलकाता में चौथा P17A स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी‘ को लॉन्च किया।
  • प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है।
  • P-17A क्लास, P-17 शिवालिक क्लास का उत्तरवर्ती पोत है, जिसमें बेहतर स्टील्थ फीचर्स और उन्नत हथियार हैं।
  • पहले दो P-17A जहाजों को 2019 और 2020 में लॉन्च किया गया था जबकि तीसरा जहाज मई 2022 में लॉन्च किया गया था। 


Q. हाल ही में 41वां विला डी बेनास्क इंटरनेशनल शतरंज ओपन टूर्नामेंट किसने जीता है?
a) मैग्नस कार्लसन 
b) अरविंद चितंबरम 
c) आर. प्रज्ञानानंद
d) डी. गुकेश
Ans :- अरविंद चितंबरम 

Explanation:-
  • भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चितंबरम ने 41वें विला डी बेनास्क इंटरनेशनल शतरंज ओपन का खिताब जीता।
  • अरविंद चित्तंबरम पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन भी हैं।
  • उन्होंने टूर्नामेंट में टाई ब्रेकर के आधार पर आर्मेनिया के रॉबर्ट होवननिस्यान और हमवतन रौनक साधवानी को पछाड़कर टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • विश्व शतरंज संघ:
  • मुख्यालय - लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
  • स्थापना - 20 जुलाई 1924, पेरिस, फ्रांस 

Q. प्रतिवर्ष 17 जुलाई को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
a) अंतर्राष्ट्रीय मानव भ्रातृत्व दिवस 
b) विश्व कैंसर दिवस 
c) विश्व आद्रभूमि दिवस 
d) अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस
Ans :- अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस

Explanation:-
  • 17 जुलाई को पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है।
  • हर वर्ष 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्याय और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के काम को मजबूत करने करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। 


Q. हाल ही में किस देश के मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है?
a) यूनाइटेड किंगडम 
b) जर्मनी
c) कनाडा
d) फ्रांस
Ans :- यूनाइटेड किंगडम 

Explanation:-
  • यूनाइटेड किंगडम के मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है, क्योंकि तापमान 40°C तक पहुंच सकता है।
  • रेड अलर्ट का मतलब है कि जीवन के लिए जोखिम है और दैनिक दिनचर्या को बदलने की आवश्यकता होगी।
  • यूनाइटेड किंगडम में पहली बार 40°C के तापमान का अनुमान लगाया गया है।
  • उत्तरी अफ्रीका से उत्पन्न होने वाली हीटवेव पूरे यूरोप में फैल रही है और इसने फ्रांस और स्पेन में दावानलों को भड़का दिया है। 

Q. हाल ही में सर्बिया में आयोजित 'पैरासिन ओपन ए शतरंज टूर्नामेंट 2022' किसने जीता है?
a) मैग्नस कार्लसन 
b) अलीरेज़ा फ़िरोज़ा
c) आर. प्रज्ञानानंद
d) एलेक्जेंडर प्रेडके
Ans :- आर. प्रज्ञानानंद

Explanation:-
  • भारतीय ग्रैंड मास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने सर्बिया में पैरासिन ओपन ए शतरंज टूर्नामेंट 2022 जीत लिया है। 
  • 16 वर्षीय इस खिलाड़ी ने नौ दौर के मुकाबलों में आठ अंक हासिल किए जबकि एलेक्जेंडर प्रेडके साढे सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • आर. प्रज्ञानानंदा 28 जुलाई से चेन्नई में होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। 

Q. हाल ही में सिंगापुर ओपन 2022 महिला सिंगल्‍स का खिताब किसने जीता है?
a) अमी घिआ
b) पी. वी. सिंधु
c) वांग जी यी 
d) साइना नेहवाल 
Ans :- पी. वी. सिंधु

Explanation:-
  • भारतीय बैडमिंटन पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन में महिला सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। 
  • पीवी सिंधु ने फाइनल मैच में दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी चीन की वांग जी यी को हराकर खिताबी जीत हासिल की।
  • इससे पहले साइना नेहवाल ने 2010 और साई प्रणीत ने 2017 में यह खिताब जीता था। 
  • इस साल यह पीवी सिंधु का तीसरा खिताब है। इससे पहले कोरिया ओपन और स्विस ओपन का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। 


Q. विश्व में प्रतिवर्ष ‘नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ कब मनाया जाता है?
a) 15 जुलाई
b) 16 जुलाई
c) 17 जुलाई
d) 18 जुलाई
Ans :- 18 जुलाई

Explanation:-
  • विश्व में प्रतिवर्ष 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। 
  • यह दिन दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति और रंगभेद पर न्याय के लिए उनके लंबे संघर्ष के स्मरण में मनाया जाता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस 2022 की थीम "Do what you can, with what you have, where you are" है।
  • मंडेला को अक्टूबर 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था तथा 2013 में 95 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

Q. हाल ही में बैंक इंडोनेशिया ने किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
a) भारतीय रिजर्व बैंक 
b) भारतीय स्टेट बैंक 
c) बैंक ऑफ बडौदा
d) पंजाब नेशनल बैंक
Ans :- भारतीय रिजर्व बैंक 

Explanation:-
  • भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया के बीच भुगतान प्रणाली, डिजिटल वित्तीय नवाचार, एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। 
  • बाली में G-20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक के दौरान, दोनों केंद्रीय बैंकों ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर सहमति व्यक्त की। 
  • भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर - शक्तिकांत दास
  • बैंक इंडोनेशिया के गवर्नर - पेरी वारजियो 

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 18-19 जुलाई 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 18-19 July 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....