इस पोस्ट में "26 July 2022 Current affairs in Hindi | 26 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।
इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 26 July के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
26 July 2022 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
Q. हाल ही में भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझीकोड ने किसके साथ समुद्री क्षेत्र में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
b) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
c) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
d) एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड
Ans :- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
Explanation:-
- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) और भारतीय प्रबंधन संस्थान-कोझीकोड (IIMK) ने समुद्री क्षेत्र में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इस पहल के तहत, स्टार्ट-अप्स को 50 लाख रुपये प्रारंभिक अनुदान के रूप में, एक करोड़ रुपये प्रोटोटाइप अनुदान के रूप में और स्टार्ट-अप के लिए इक्विटी फंडिंग स्केल अप स्टेज पर मिल सकते हैं।
- भारतीय प्रबंधन संस्थान-कोझीकोड स्टार्ट-अप्स को इनक्यूबेशन, मेंटरशिप और ट्रेनिंग देगा।
Q. हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने निम्नलिखित में से कौन सा पदक जीता?
a) स्वर्ण पदक
b) रजत पदक
c) कांस्य पदक
d) इनमें से कोई नही
Ans :- रजत पदक
Explanation:-
- टोक्यो ओलिम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
- नीरज चोपड़ा ने अमरीका में प्रतियोगिता के फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंक दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- एंडरसन पीटर्स ने 90.54 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
- इससे पहले महिलाओं की लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज ने वर्ष 2003 में कांस्य पदक जीता था।
Q. हाल ही में दिन और रात के दौरान खुले और व्यक्तिगत घरों में तिरंगे को प्रदर्शित करने की अनुमति देने के लिए केन्द्र सरकार ने किस संहिता में संशोधन किया है?
a) भारतीय लोक संहिता
b) भारतीय ध्वज संहिता
c) भारतीय विधि संहिता
d) भारतीय जीवन संहिता
Ans :- भारतीय ध्वज संहिता
Explanation:-
- सरकार ने तिरंगे को खुले और व्यक्तिगत घरों या इमारतों में दिन और रात में प्रदर्शित करने की अनुमति देने के लिए भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन किया है।
- प्रावधान के अनुसार पहले ध्वज को खुले में प्रदर्शित करने की अनुमति सूर्योदय से सूर्यास्त तक थी।
- ध्वज संहिता को पहले 2021 में संशोधित किया गया था, जिसमें झंडे बनाने के लिए कपास, ऊन, रेशम और खादी के अलावा पॉलिएस्टर के उपयोग की अनुमति दी गई थी।
/div>
Q. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किसको वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है?
a) चेचक
b) प्लेग
c) मंकीपॉक्स
d) बर्ड फ्लू
Ans :- मंकीपॉक्स
Explanation:-
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।
- मंकीपॉक्स पर संगठन की आपात समिति की दूसरी बैठक में यह निर्णय लिया गया।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस एडानॉम गैब्रेयासिस है।
- 75 देशों से अब तक 16,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
- अब तक पांच मौतें हो चुकी हैं।
Q. हाल ही में अंडमान सागर में किस देश की समुद्री आत्मरक्षा बल और भारतीय नौसेना के बीच एक समुद्री साझेदारी अभ्यास आयोजित किया गया?
a) म्यांमार
b) मलेशिया
c) जर्मनी
d) जापान
Ans :- जापान
Explanation:-
- अंडमान सागर में जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना के बीच एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) आयोजित किया गया।
- INS सुकन्या और जे. एस. समीदारे ने परिचालन अंतःक्रिया के हिस्से के रूप में नाविक गतिविधियों सहित विभिन्न अभ्यास किए।
- अभ्यास का उद्देश्य इंटर ऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और सीमैनशिप तथा संचार प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना था।
- यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करने की दिशा में दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पर्यटन नीति 2021 की शुरुआत की?
a) झारखंड
b) छत्तीसगढ़
c) उड़ीसा
d) उत्तर प्रदेश
Ans :- झारखंड
Explanation:-
- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लिए पर्यटन नीति 2021 की शुरुआत की।
- झारखंड पर्यटन नीति 2021 का मुख्य फोकस क्षेत्र पारसनाथ, मधुबन और इटखोरी को धार्मिक तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करना है।
- नई पर्यटन नीति देश भर में और विदेशों में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन और सब्सिडी प्रदान करेगी।
- सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से लाइसेंस, प्रोत्साहन और सब्सिडी के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली के साथ पूरी प्रक्रिया एकदम आसान हो जाएगी।
Q. हाल ही में जम्मू फिल्म महोत्सव का कौन सा संस्करण 3 सितंबर 2022 से आयोजित किया जाएगा?
a) पहला संस्करण
b) दूसरा संस्करण
c) तीसरा संस्करण
d) चौथा संस्करण
Ans :- दूसरा संस्करण
Explanation:-
- जम्मू फिल्म महोत्सव का दूसरा संस्करण 3 सितंबर 2022 से आयोजित किया जाएगा।
- कार्यक्रम के दौरान फीचर फिल्मों, वृत्तचित्रों और शॉर्ट्स सहित 15 देशों की 54 परियोजनाओं की स्क्रीनिंग की जाएगी।
- पहला फिल्म समारोह सितंबर 2019 में केंद्र शासित प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू में आयोजित किया गया था। कोरोना के चलते दो साल इसका आयोजन नहीं हुआ था।
Q. हाल ही में किस देश ने जुलाई 2022 में अपने स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरा अंतरिक्ष मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया हैं?
a) अमेरिका
b) चीन
c) रूस
d) भारत
Ans :- चीन
Explanation:-
- चीन ने 24 जुलाई 2022 को अपने स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरा अंतरिक्ष मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
- 23 टन वजन वाला वेंटियन लैब मॉड्यूल लॉन्ग मार्च 5B रॉकेट पर लॉन्च किया गया।
- वेंटियन लैब मॉड्यूल अन्य लैब मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष यात्रियों को वैज्ञानिक प्रयोग करने में सक्षम बनाएगा।
- यह इसके स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आवश्यक तीन अंतरिक्ष मॉड्यूल में से दूसरा है।
- चीन की राजधानी :- बीजिंग
- चीन की मुद्रा :- चीनी युआन, रेनमिनबी
- चीन के राष्ट्रपति :- शी जिनपिंग
**ये भी पढ़ें**
Q. हाल ही में किस टेनिस खिलाड़ी ने स्विट्जरलैंड के गस्ताद में आयोजित स्विस ओपन 2022 का खिताब जीता है?
a) नोवाक जोकोविच
b) राफेल नडाल
c) माटेओ बेरेटिनी
d) कैस्पर रूड
Ans :- कैस्पर रूड
Explanation:-
- नॉर्वे के कैस्पर रूड ने 24 जुलाई 2022 को स्विट्जरलैंड के गस्ताद में आयोजित स्विस ओपन 2022 का खिताब जीता।
- कैस्पर रूड ने फाइनल में इटली के माटेओ बेरेटिनी को 4-6, 7-6, 6-2 से हराया।
- यह कैस्पर रूड ने का 9वां एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) खिताब था।
- स्विस ओपन कैस्पर रूड का यह 2022 में तीसरा खिताब है, अन्य दो खिताब ब्यूनस आयर्स और जिनेवा ओपन हैं।
- कैस्पर रूड ने 2021 स्विस ओपन का खिताब भी जीता था।
Q. हाल ही में सशस्त्र बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के संयुक्त थिएटर कमांड की स्थापना की घोषणा किसने की है?
a) राजनाथ सिंह
b) अमित शाह
c) नरेन्द्र मोदी
d) जितेन्द्र सिंह
Ans :- राजनाथ सिंह
Explanation:-
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के संयुक्त थिएटर कमांड की स्थापना की घोषणा की।
- प्रत्येक थिएटर कमांड में थल सेना, नौसेना और वायु सेना की इकाइयाँ होंगी और ये सभी एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने वाली एक इकाई के रूप में काम करेंगी।
Q. हाल ही में पाकिस्तान में दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 पर चढ़ने वाले पहले पहली बांग्लादेशी कौन बनीं हैं?
a) निशात मजूमदार
b) शिवांगी पाठक
c) मालावत् पूर्ण
d) वसीफ़ा नाज़रीन
Ans :- वसीफ़ा नाज़रीन
Explanation:-
- पर्वतारोही वसीफ़ा नाज़रीन पाकिस्तान की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी K2 पर चढ़ने वाली पहली बांग्लादेशी बनीं।
- वह 8611 मीटर या 28,251 फीट ऊंची K2 पर्वत चोटी पर चढ़ीं और 22 जुलाई 2022 को बेस कैम्प में लौट आईं। वसीफ़ा नाज़रीन ने 2012 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
- ऐसा करने वाली वह बांग्लादेश की दूसरी महिला हैं।
Q. प्रतिवर्ष आयकर दिवस कब मनाया जाता है?
a) 24 जुलाई
b) 25 जुलाई
c) 26 जुलाई
d) 27 जुलाई
Ans :- 24 जुलाई
Explanation:-
- केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा 24 जुलाई 2022 को 162वां आयकर दिवस मनाया गया।
- यह पहली बार 2010 में भारत में आयकर के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया था।
- 24 जुलाई 1860 को सर जेम्स विल्सन द्वारा भारत में पहली बार आयकर पेश किया गया था।
- इस कर का उद्देश्य 1857 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता के पहले युद्ध के दौरान ब्रिटिश शासन को हुए नुकसान की भरपाई करना था।
- केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष - नितिन गुप्ता
- केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की स्थापना - 1924
- केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड मुख्यालय - नई दिल्ली
आप डेली करंट अफेयर्स 26 जुलाई 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।