3 August 2022 Current affairs in Hindi | 03 अगस्त 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "3 August 2022 Current affairs in Hindi | 03 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 3 August  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

03 August 2022 Current affairs in Hindi

3 August 2022 Current affairs in Hindi,03 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,3 August 2022 hindi Current affair,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में भारतीय नौसेना ने प्रमुख प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किस संसथान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?
a) भारतीय विज्ञानं संस्थान, बैंगलुरू
b) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
c) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
d) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर
Ans :- भारतीय विज्ञानं संस्थान, बैंगलुरू

Explanation:-
  • भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) एवं भारतीय नौसेना ने विमानन अनुसंधान और विकास पर सहयोग करने तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत भारतीय नौसेना के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को गति देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इस समझौता ज्ञापन के तहत डिजाइन और शिक्षा प्रौद्योगिकी सहित एयरोस्पेस/वैमानिकी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सहयोग किया जाएगा।

Q. हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का जश्न मनाने के लिए कारगिल के द्रास में किस युद्ध प्वाइंट को ‘गन हिल‘ नाम दिया गया है?
a) प्वाइंट 5140 
b) प्वाइंट 5145
c) प्वाइंट 5150
d) प्वाइंट 5155
Ans :- प्वाइंट 5140 

Explanation:-
  • भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का जश्न मनाने और ”ऑपरेशन विजय” में गनर्स के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल के द्रास में प्वाइंट 5140 को ‘गन हिल‘ नाम दिया गया है।
  • भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा प्वाइंट 5140 पर कब्जा करना 1999 के कारगिल युद्ध के जल्दी पूरा होने का प्रमुख कारक था।
  • 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय‘ में जीत की घोषणा की। 

Q. हाल ही में नई दिल्ली में पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती पर कौन सा उत्‍सव मनाया गया?
a) सेनानी उत्सव
b) अमृत उत्‍सव 
c) तिरंगा उत्‍सव 
d) समर्थन उत्‍सव 
Ans :- तिरंगा उत्‍सव 

Explanation:-
  • संस्कृति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती पर तिरंगा उत्‍सव मनाया गया। 
  • स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने देश के राष्ट्रीय झंडे को तैयार किया था। 
  • गांधी जी के अनुरोध पर उन्होंने भारत के राष्ट्रीय झंडे की परिकल्पना की थी। 
  • पिंगली वेंकैया के बहुमूल्य योगदान के लिए उनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के साथ साझेदारी की है?
a) ओडिशा
b) झारखंड
c) गोवा
d) कर्नाटक
Ans :- ओडिशा

Explanation:-
  • ओडिशा और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) ने FICCI को मेक इन ओडिशा (MIO) सम्मेलन 2022 के लिए राष्ट्रीय उद्योग साझेदार बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • दुनिया भर के निवेशकों और उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए, MIO सम्मेलन का तीसरा संस्करण 30 नवंबर से 4 दिसंबर, 2022 तक आयोजित होने वाला है।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री - नवीन पटनायक
  • ओडिशा की राजधानी - भुवनेश्वर
  • FICCI अध्यक्ष - संजीव मेहता

Q. हाल ही में किस विमानन कंपनी ने अपने पायलटों को 65 साल की उम्र तक उड़ान भरने की अनुमति देने का निर्णय लिया है?
a) स्पाइसजेट 
b) एयर इंडिया 
c) इंडिगो एयरलाइन्स 
d) जेट एयरवेज 
Ans :- एयर इंडिया 

Explanation:-
  • एयर इंडिया ने अपने पायलटों को 65 साल की उम्र तक विमान उड़ाने की अनुमति देने का फैसला किया है।
  • एयर इंडिया की सेवानिवृत्ति की उम्र 58 साल की तुलना में DGCA पायलटों को 65 साल की उम्र तक विमान उड़ाने की अनुमति देता है।
  • पायलटों को 65 साल की उम्र तक विमान उड़ाने की अनुमति इस क्षेत्र में अधिकांश एयरलाइनों द्वारा दी गयी है।
  • सेवानिवृत्ति के बाद एयर इंडिया के पायलटों को अनुबंध के आधार पर 5 साल के लिए 65 साल तक बढ़ाया जाएगा। 

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाने के लिए राज्य में सात नए जिले बनाने का फैसला किया है?
a) पश्चिम बंगाल 
b) असम
c) मध्य प्रदेश 
d) मिजोरम
Ans :- पश्चिम बंगाल

Explanation:-
  • ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाने के लिए राज्य में सात नए जिले बनाने का फैसला किया।
  • पहले बंगाल में 23 जिले थे जो अब बढ़कर 30 हो गए हैं।
  • सात नए जिलो के नाम सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर, बशीरहाट हैं।


Q. हाल ही में हरियाणा के चंडीमंदिर में वियतनाम और भारत द्विपक्षीय सेना अभ्यास “EX VINBAX 2022” का कौन सा संस्करण शुरू हुआ?
a) पहला 
b) दूसरा
c) तीसरा
d) चौथा
Ans :- तीसरा

Explanation:-
  • तीसरा वियतनाम और भारत द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास “Ex VINBAX 2022” 1 अगस्त 2022 को हरियाणा के चंडीमंदिर में शुरू हुआ।
  • यह सैन्य अभ्यास 20 अगस्त 2022 तक चलेगा।
  • यह अभ्यास 2019 में वियतनाम में पहले आयोजित किए गए द्विपक्षीय अभ्यास की अगली कड़ी है।
  • EX VINBAX – 2022 का विषय एंप्लॉयमेंट एंड डेप्लॉयमेंट ऑफ एन इंजीनियरिंग कंपनी एंड ए मेडिकल टीम एज पार्ट ऑफ यूनाइटेड नेशंस कंटिजेंट फॉर पीस कीपिंग ऑपरेशंस है। 

Q. हाल ही में पत्र सूचना ब्यूरो (PIB) के प्रधान महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) राकेश अस्थाना 
b) संजय अरोड़ा 
c) सत्येंद्र प्रकाश
d) जयदीप भटनागर 
Ans :- सत्येंद्र प्रकाश

Explanation:-
  • सत्येंद्र प्रकाश ने 1 अगस्त 2022 को पत्र सूचना ब्यूरो (PIB) के प्रधान महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • वह 1988 बैच के भारतीय सूचना सेवा अधिकारी हैं।
  • उन्होंने जयदीप भटनागर, जो 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त हुए, का स्थान लिया।
  • इससे पहले सत्येंद्र प्रकाश केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

Q. प्रतिवर्ष विश्व फेफड़ों का कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
a) 31 जुलाई
b) 1 अगस्त 
c) 2 अगस्त
d) 3 अगस्त 
Ans :- 1 अगस्त 

Explanation:-
  • विश्व फेफड़ों का कैंसर दिवस 1 अगस्त को मनाया जाता है।
  • यह फेफड़ों के कैंसर और इसकी शुरुआती पहचान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • यह पहली बार 2012 में फोरम ऑफ इंटरनेशनल रेस्पिरेटरी सोसाइटीज द्वारा इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लंग कैंसर (IASLC) और अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन के सहयोग से मनाया गया था।
  • सभी कैंसर मामलों में लगभग 12.8% फेफड़ों का कैंसर है। 
  • फेफड़ों के कैंसर पर IASLC विश्व सम्मेलन फेफड़ों के कैंसर से निपटने के लिए सबसे बड़ा संगठन है।
  • फेफड़ों का कैंसर एक रोकथाम योग्य बीमारी है यदि इसका प्रारंभिक चरण में पता चल जाए। 

Q. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सुशीला देवी लिकमाबाम ने किस खेल स्पर्धा में रजत पदक जीता है। 
a) जिमनास्टिक 
b) तैराकी 
c) टेनिस 
d) जूडो
Ans :- जूडो

Explanation:-
  • भारत की जुडोका सुशीला देवी लिकमाबाम ने जूडो के महिला वर्ग में 48 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया। 
  • फाइनल में सुशीला को दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्हीटबोई ने हराया। 
  • वह 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत के लिए पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं थीं। 
  • सुशीला ने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीता था। 
  • सुशीला जूडो में टोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली इकलौती खिलाड़ी थीं।
  • विजय कुमार यादव ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के 60 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता।


Q. हाल ही में विलियम फेल्टन रसेल का निधन हो गया। वह किस खेल से संबंधित थे?
a) क्रिकेट 
b) बास्केटबॉल 
c) फुटबॉल 
d) हॉकी 
Ans :- बास्केटबॉल 

Explanation:-
  • नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के दिग्गज विलियम फेल्टन रसेल या बिल रसेल का निधन हो गया।
  • रसेल ने सेल्टिक्स के लिए एक खिलाड़ी कोच के रूप में भी कार्य किया और अमेरिकी खेल टीम के पहले अश्वेत कोच बने।
  • उनके द्वारा जीते गए पुरस्कारों की सूची में हॉल ऑफ फेम पुरस्कार, पांच बार मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर पुरस्कार, 12 बार ऑल स्टार पुरस्कार और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं। 

Q. हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का निधन हो गया?
a) मलेशिया 
b) ताइवान
c) इंडोनेशिया 
d) फिलीपींस 
Ans :- फिलीपींस 

Explanation:-
  • फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। 
  • वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। 
  • पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी विख्यात शिक्षा, खेल और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। 
  • राष्ट्रपति बनने से पहले फिदेल रामोस ने तत्कालीन राष्ट्रपति कोराज़ोन एक्विनो की सरकार  में फिलीपींस के सशस्त्र बलों के चीफ-ऑफ-स्टाफ के रूप में भी कार्य किया था। इसके अतिरिक्त वे रक्षा सचिव भी रहे। 
  • रामोस साल 1992 से साल 1998 तक फिलीपींस गणराज्य के 12वें राष्ट्रपति रहे थे। 
  • फिलीपींस के राष्ट्रपति - रोज बीट्रिक्स क्रूज़-एंजेल्स

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 03 अगस्त 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 03 August 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....