8 August 2022 Current affairs in Hindi | 08 अगस्त 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "8 August 2022 Current affairs in Hindi | 08 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 8 August  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

08 August 2022 Current affairs in Hindi

8 August 2022 Current affairs in Hindi,08 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,8 August 2022 hindi Current affair,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस कंपनी ने तकनीकी नवाचारों में सहयोग के लिए इज़राइल इनोवेशन अथॉरिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? 
a) महेन्द्रा फाइनेंस
b) अडानी एंटरप्राइजेज 
c) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
d) रिलायंस इंडस्ट्रीज
Ans :- अडानी एंटरप्राइजेज 

Explanation:-
  • अडानी ग्रुप की बिजनेस इन्क्यूबेशन शाखा, अडानी एंटरप्राइजेज ने तकनीकी नवाचारों में सहयोग के लिए इज़राइल इनोवेशन अथॉरिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इस सौदे में ‘अत्याधुनिक नवाचार मंच‘ का निर्माण शामिल है।
  • यह अडानी एंटरप्राइजेज को इजरायली स्टार्ट-अप द्वारा प्रदान किये गए तकनीकी समाधानों को हासिल करने में मदद करेगा, जिससे चयनित नवाचार परियोजनाओं को साझेदारी द्वारा समर्थित किया जाएगा।
  • अडानी ग्रुप के संस्थापक - गौतम अडानी
  • अडानी ग्रुप का मुख्यालय - अहमदाबाद
  • अडानी ग्रुप की स्थापना – 1988

Q. 1 नवंबर, 2022 को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?
a) शिवकुमार स्वामीजी 
b) एस निजलिंगप्पा 
c) भीमसेन जोशी
d) पुनीत राजकुमार
Ans :- पुनीत राजकुमार

Explanation:-
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घोषणा की है कि कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार को 1 नवंबर, 2022 को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर 2021 को हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
  • 1 नवंबर, 2022 दिन कन्नड़ राज्योत्सव, राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
  • पुनीत राजकुमार राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के 10वें प्राप्तकर्ता होंगे। 
  • पुरस्कार से सम्मानित अन्य हस्तियां:- 
  • 1. एस निजलिंगप्पा (राजनीति) 
  • 2. भीमसेन जोशी (संगीत)
  • 3. शिवकुमार स्वामीजी (समाज सेवा)

Q. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती फ्रीस्टाइल में कौन सा पदक जीता है?
a) स्वर्ण पदक 
b) रजत पदक
c) कास्य पदक 
d) इनमे से कोई नही
Ans :- स्वर्ण पदक 

Explanation:-
  • साक्षी मलिक ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती फ्रीस्टाइल 62 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। 
  • उन्होंने फाइनल में कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को हराया। 
  • साक्षी मलिक 2013 में कांस्य और 2017 में स्वर्ण के साथ दो बार राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप पदक विजेता भी हैं।
  • बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया ने भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते।
  • पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में कनाडा के लैचलन मैकनील को हराकर और दीपक पुनिया ने 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 


Q. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अंशु मलिक ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती के किस भारवर्ग में रजत पदक जीता हैं?
a) 52 किग्रा भारवर्ग
b) 57 किग्रा भारवर्ग
c) 62 किग्रा भारवर्ग
d) 68 किग्रा भारवर्ग
Ans :- 57 किग्रा भारवर्ग

Explanation:-
  • भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। 
  • अंशु मलिक को स्वर्ण पदक मैच में नाइजीरिया की अदेकुओरोए के खिलाफ 3-7 से हार का सामना करना पड़ा। 
  • अंशु मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 की कुश्ती में भारत के लिए पहला पदक जीता।
  • अंशु मलिक महिला वर्ग में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान हैं।

Q. हाल ही में किस देश ने अंडर-20 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता?
 a) रूस 
b) जर्मनी 
c) भारत
d) बांग्लादेश
Ans :- भारत

Explanation:-
  • भारत ने अंडर-20 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। 
  • भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गये फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 5-2 से हराया। 
  • गुरकीरत सिंह ने चार, जबकि हिमांशु झांगरा ने एक गोल किया। 
  • भारत ने लगातार दूसरी बार प्रतियोगिता का खिताब जीता है।

Q. हाल ही में श्रीनगर में नवीनीकृत बख्शी स्टेडियम का उद्घाटन किसने किया? 
a) अमित शाह 
b) राजनाथ सिंह 
c) महबूबा मुफ़्ती 
d) मनोज सिन्हा 
Ans :- मनोज सिन्हा 

Explanation:-
  • जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में नवीनीकृत बख्शी स्टेडियम का उद्घाटन किया।
  • बख्शी स्टेडियम 45000 सीटों की क्षमता वाले जम्मू-कश्मीर के प्रमुख स्टेडियमों में से एक है।
  • बख्शी स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम द्वारा केंद्र प्रायोजित योजना के तहत 2017 में शुरू किया गया था।
  • स्टेडियम के फुटबॉल टर्फ और आउटफील्ड को फीफा के नियमों के अनुसार अपग्रेड किया गया है। 


Q. हाल ही में किस भारतीय प्राधिकरण ने भारतीय गुणवत्ता परिषद् के साथ साझेदारी की है?
a) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण 
b) राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण 
c) भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण 
d) भारतीय खेल प्राधिकरण
Ans :- राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण 

Explanation:-
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने भारतीय गुणवत्ता परिषद् के साथ छह महीने के लिए साझेदारी की है।
  • ऐसा HMIS (स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली)/LMIS (प्रयोगशाला सूचना प्रबंधन प्रणाली) समाधानों को मान्यता और रेट करने के लिए किया गया है, जो आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के साथ एकीकृत हैं।

Q. हाल ही में किस पहलवान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के कुश्ती फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता हैं?
a) मोहित ग्रेवाल
b) दीपक पुनिया
c) बजरंग पुनिया
d) योगेश्वर दत्त
Ans :- बजरंग पुनिया

Explanation:-
  • 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने कनाडा के पहलवान लाचलन मैक्नेल को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 
  • पुरुषों के 65 किग्रा भारवर्ग में बजरंग ने कनाडा के पहलवान को 7-2 के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया। 
  • बजरंग ने साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वो अपना खिताब बचाने में सफल हुए हैं।

Q. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में दीपक पुनिया ने कुश्ती फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में कौनसा पदक जीता हैं?
a) स्वर्ण पदक 
b) रजत पदक
c) कांस्य पदक
d) इनमे से कोई नही
Ans :- स्वर्ण पदक 

Explanation:-
  • दीपक पूनिया ने भारत को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक का सबसे यादगार स्वर्ण पदक दिलाया। 
  • उन्होंने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हरा दिया। 
  • दीपक ने यह मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक पूनिया का पहला पदक है। 


Q. भारतीय पहलवान दिव्या काकरान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं के किस भार वर्ग में कांस्य पदक जीता?  
a) 62 किग्रा भार वर्ग 
b) 65 किग्रा भार वर्ग 
c) 68 किग्रा भार वर्ग 
d) 72 किग्रा भार वर्ग
Ans :- 68 किग्रा भार वर्ग 

Explanation:-
  • भारतीय पहलवान दिव्या काकरान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं के 68 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता है। 
  • कांस्य पदक मैच में काकरान ने टोंगा की टाइगर लिली कॉकर लेमाली को 26 सेकंड में विक्ट्री बाय फॉल के माध्यम से हराया। 
  • दिव्या ने दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में 17 गोल्ड मेडल समेत 60 मेडल जीते हैं और आठ बार भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया है।
  • भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

Q. विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सेबी की 15 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) के वी सुब्रमण्यम 
b) एम पी बुच 
c) ए सी नागेश्वरन 
d) आई परमेश्वरन
Ans :- के वी सुब्रमण्यम 

Explanation:-
  • के वी सुब्रमण्यम को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के इस विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों, सलाहकार समिति (एफएसी) में विदेशी बैंकों, स्टॉक एक्सचेंजों के डिपॉजिटरी और आरबीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले 14 अन्य सदस्य शामिल हैं।
  • सलाहकार समिति वित्तीय बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश और संचालन से संबंधित मुद्दों पर सलाह देगा, जिसमें भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा व्यापार करने में आसानी के उपाय भी शामिल हैं।
  • यह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों  के लिए उपलब्ध निवेश के तरीकों की समीक्षा करेगा। यह नए निवेश के तरीकों की व्यवहार्यता पर सलाह देगा।
  • यह बांड बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक उपायों का सुझाव देगा। 


Q. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर को 4.9% से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
a) 5.15 प्रतिशत
b) 5.40 प्रतिशत
c) 5.65 प्रतिशत
d) 5.70 प्रतिशत
Ans :- 5.40 प्रतिशत

Explanation:-
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर को 4.9% से बढ़ाकर 5.4% कर दिया।
  • स्थायी जमा सुविधा दर को 5.15% और सीमांत स्थायी सुविधा दर को 5.65% कर दिया गया।
  • RBI ने GDP वृद्धि का अनुमान 7.2 फीसदी पर बरकरार रखा।

Q. हाल ही में विश्व स्तर पर प्रतिवर्ष 6 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया गया है?
a) हिरोशिमा दिवस 
b) नागासाकी दिवस
c) हथकरघा दिवस 
d) अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 
Ans :- हिरोशिमा दिवस 

Explanation:-
  • हिरोशिमा दिवस हर साल 6 अगस्त को शांति की राजनीति को बढ़ावा देने और हिरोशिमा पर बम हमले के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • अमेरिका ने 6 अगस्त को हिरोशिमा शहर में 'द लिटिल बॉय' और 9 अगस्त को नागासाकी शहर में 'द फैट मैन' नाम के दो परमाणु बम गिराएं। 
  • जापानी शहर पर परमाणु बमबारी की 77वीं वर्षगांठ है। 

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 08 अगस्त 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 08 August 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....