19 October 2022 Current Affairs in Hindi | 19 अक्टूबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "19 October 2022 Current affairs in Hindi | 19 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं । 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 19 October  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

19 October 2022 Current affairs in Hindi

19 October 2022 Current affair,19 October 2022 Current affairs in Hindi,19 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. भारत 18 से 21 अक्टूबर तक नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (INTERPOL) की 90वीं महासभा की मेजबानी करेगा। INTERPOL का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
a) जिनेवा 
b) लियॉन 
c) स्वीडन 
d) रोम
Ans :- लियॉन

Explanation:-
  • भारत 18 से 21 अक्टूबर तक नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (INTERPOL) की 90वीं महासभा की मेजबानी करेगा।
  • महासभा INTERPOL की शीर्ष शासी निकाय है और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए वर्ष में एक बार बैठक करती है।
  • यह आखिरी बार 1997 में भारत में आयोजित की गई थी।
  • भारत INTERPOL के सबसे पुराने सदस्यों में से एक है और 1949 में संगठन में शामिल हुआ।
  • INTERPOL का मुख्यालय लियॉन, फ़्रान्स में स्थित है।

Q. हाल ही में केंद्र सरकार ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली किस नदी पर एक प्रतिष्ठित केबल स्टे-कम-सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी? 
a) कृष्णा नदी 
b) कावेरी नदी
c) गोदावरी नदी
d) चिनाव नदी
Ans :- कृष्णा नदी

Explanation:-
  • केंद्र सरकार ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली कृष्णा नदी पर एक प्रतिष्ठित केबल स्टे-कम-सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी।
  • एक बार पूरा होने के बाद, पुल दुनिया में अपनी तरह का दूसरा और भारत में पहला पुल होगा।
  • इस पुल से हैदराबाद और तिरुपति के बीच की दूरी में 80 किमी कम होने की उम्मीद है।
  • इसे 1,082.56 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

Q. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 23 अक्टूबर 2022 को यूके के वैश्विक संचार नेटवर्क वनवेब के कितने उपग्रह लॉन्च करेगा?
a) 18 उपग्रह
b) 36 उपग्रह 
c) 40 उपग्रह 
d) 50 उपग्रह
Ans :- 36 उपग्रह

Explanation:-
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 23 अक्टूबर 2022 को यूके के वैश्विक संचार नेटवर्क वनवेब के 36 उपग्रहों को लॉन्च करेगा।
  • ISRO का सबसे भारी रॉकेट GSLV MkIII, इन उपग्रहों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से लॉन्च करेगा।
  • इसके साथ ही GSLV MkIII ग्लोबल कमर्शियल लॉन्च सर्विस मार्केट में प्रवेश करेगा।
  • इस प्रक्षेपण को स्पेस PSU न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुगम बनाया जा रहा है।


Q. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की टीम को हराकर महिला एशिया कप T-20 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच किस देश में आयोजित किया गया था?
a) बांग्लादेश 
b) भारत
c) पाकिस्तान
d) श्रीलंका
Ans :- बांग्लादेश

Explanation:-
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका महिला टीम को हराकर महिला एशिया कप T-20 खिताब जीता।
  • भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में पांचवीं बार श्रीलंकाई टीम को हराया है।
  • यह भारत का रिकॉर्ड सातवां महिला एशिया कप खिताब है।
  • भारत की रेणुका सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

Q. बोस्निया और हर्जेगोविना में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) संजीव कुमार
b) आदर्श स्विका 
c) पार्थ सत्पथी 
d) अवतार सिंह 
Ans :- पार्थ सत्पथी

Explanation:-
  • वरिष्ठ IFS अधिकारी पार्थ सत्पथी को बोस्निया और हर्जेगोविना में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • पार्थ सत्पथी वर्तमान में हंगरी में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।
  • आदर्श स्विका को कुवैत और अवतार सिंह को गिनी के लिए भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया।
  • बोस्निया और हर्जेगोविना यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है।
  • राजधानी - साराजेवोस।

Q. हाल ही में जारी 2022 ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) में भारत की रैंक क्या है?
a) 101
b) 103 
c) 105 
d) 107
Ans :- 107

Explanation:-
  • 14 अक्टूबर को जारी 2022 ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) में भारत को 121 देशों में से 107वां स्थान दिया गया है।
  • 2021 में भारत को 116 देशों में से 101वां स्थान मिला था।
  • भारत ने अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान (99वें), नेपाल (81वें) और बांग्लादेश (84वें) की तुलना में खराब प्रदर्शन किया है।
  • यह इंडेक्स दुनिया भर में भूख के स्तर और कुपोषण की गणना करता है।


Q. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो की मेजबानी करेगा?
a) गोवा 
b) तमिलनाडू
c) राजस्थान
d) गुजरात
Ans :- गोवा

Explanation:-
  • गोवा 8-11 दिसंबर, 2022 तक 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो की मेजबानी करेगा।
  • ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ‘ कार्यक्रम का मुख्य विषय है।
  • इसका आयोजन विज्ञान भारती की पहल, वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।
  • सात पूर्ण सत्र, मौखिक प्रस्तुति के लिए 16 विषय, संबंधित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला और सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम सम्मेलन की कार्यवाही पर हावी रहेंगे।

Q. हैदराबाद ने ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022‘ जीता। यह पुरस्कार समारोह किस देश में आयोजित किया गया है? 
a) उत्तरी कोरिया 
b) दक्षिण कोरिया 
c) अमेरिका 
d) दक्षिण अफ्रीका
Ans :- दक्षिण कोरिया 

Explanation:-
  • 14 अक्टूबर 2022 को दक्षिण कोरिया के जेजू में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर्स (AIPH) वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड्स 2022 में तेलंगाना के हैदराबाद शहर ने समग्र ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022‘ जीता।
  • इसने ‘लिविंग ग्रीन फॉर इकोनॉमिक रिकवरी एंड इनक्लूसिव ग्रोथ‘ पुरस्कार भी जीता।
  • हैदराबाद को पेरिस, मैक्सिको सिटी, मॉन्ट्रियल और फोर्टालेजा जैसे शहरों को हराकर विजेता घोषित किया गया।

Q. हाल ही में स्लोवाक गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) टी पी सीताराम 
b) यशवर्धन कुमार सिन्हा 
c) अपूर्व श्रीवास्तव 
d) नवतेज सरना 
Ans :- अपूर्व श्रीवास्तव 

Explanation:-
  • भारतीय विदेश सेवा में राजनयिक अपूर्व श्रीवास्तव को स्लोवाक गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • वह वर्तमान में टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत के रूप में कार्यरत हैं।
  • इससे पहले, पार्थ सत्पथी और आदर्श स्विका को क्रमशः बोस्निया, हर्जेगोविना और कुवैत में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • स्लोवाक गणराज्य (स्लोवाकिया) राजधानी - ब्रातिस्लावा


Q. हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किस रेलवे स्टेशन पर भारत के पहले एल्युमिनियम फ्रेट रेक का उद्घाटन किया?
a) अहमदाबाद रेलवे स्टेशन
b) जोधपुर रेलवे स्टेशन 
c) भोपाल रेलवे स्टेशन
 d) भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन 
Ans :- भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन

Explanation:-
  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 अक्टूबर 2022 को ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भारत के पहले एल्युमिनियम फ्रेट रेक का उद्घाटन किया।
  • इसे RDSO, हिंडाल्को और बेस्को वैगन के सहयोग से स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।
  • यह ईंधन की कम खपत के कारण कार्बन फुटप्रिंट को कम करेगा।
  • एक एकल रेक अपने जीवनकाल में 14,500 टन कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन को कम कर सकता है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 19 अक्टूबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 19 October 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....