12 October 2022 Current Affairs in Hindi | 12 अक्टूबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "12 October 2022 Current affairs in Hindi | 12 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं । 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 12 October  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

12 October 2022 Current affairs in Hindi

12 October 2022 Current affair,12 October 2022 Current affairs in Hindi,12 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. विश्व डाक दिवस हर साल 9 अक्टूबर को लोगों के दैनिक जीवन में डाक सेवाओं के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस 2022 की थीम क्‍या है?
a) मेक मेंटल हेल्थ फॉर ऑल प्रायोरिटी
b) पोस्ट फॉर प्लेनेट 
c) शिक्षा सुधार के केंद्र में शिक्षक 
d) डोंट डिले, कनेक्ट टुडे टाइम2वर्क 
Ans :- पोस्ट फॉर प्लेनेट 

Explanation:-
  • विश्व डाक दिवस हर साल 9 अक्टूबर को लोगों के दैनिक जीवन में डाक सेवाओं के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
  • 9 अक्टूबर, 1874 को स्विट्जरलैंड में यूनियन पोस्टल सर्विस शुरू होने के कारण इसे विश्व डाक दिवस के रूप में चुना गया था।
  • विश्व डाक दिवस 2022 की थीम - ‘पोस्ट फॉर प्लेनेट‘।

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले में किसको भारत का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया?
a) विजापुर 
b) वडनगर
c) मोढेरा 
d) उन्जा
Ans :- मोढेरा

Explanation:-
  • 9 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले में मोढेरा को भारत का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया।
  • गांव में बिजली पैदा करने के लिए एक ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट और घरों पर 1,300 से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं।
  • इस परियोजना में केंद्र और राज्य दोनों सरकारों ने 80 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।

Q. हाल ही में सितंबर माह के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार किसे दिया गया हैं?
a) अनीता देसाई & सूर्य कुमार यादव
b) हरमनप्रीत कौर & मोहम्मद रिजवान
c) निगार सुल्ताना & अक्षर पटेल
d) स्मृति मंधाना & कैमरून ग्रीन
Ans :- हरमनप्रीत कौर & मोहम्मद रिजवान

Explanation:-
  • भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान को सितंबर के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • हरमनप्रीत कौर ने महिला वर्ग में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता।
  • मोहम्मद रिजवान को पुरुष वर्ग में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार मिला।
  • हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड में एकदिवसीय श्रृंखला में अपने प्रदर्शन के लिए पुरस्कार जीता।
  • रिजवान ने भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को पीछे करके पुरुष वर्ग में यह पुरस्कार जीता।
  • आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी रूपों में पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सम्मानित करता है।
  • आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड आईसीसी द्वारा जनवरी 2021 में शुरू किया गया था।


Q. हाल ही में कुआलालंपुर में आयोजित 2022 IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक किसने जीता है?
a) सौरव कोठारी 
b) पंकज आडवाणी 
c) माइक रसेल 
d) थवे ओ 
Ans :- पंकज आडवाणी 

Explanation:-
  • भारत के अग्रणी खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 8 अक्टूबर 2022 को कुआलालंपुर में IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 जीतकर अपना 25वां स्वर्ण पदक जीता।
  • उन्होंने हमवतन सौरव कोठारी को एकतरफा फाइनल में 4-0 से हराकर लगातार पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।
  • पंकज आडवाणी ने आखिरी बार 12 महीने पहले कतर में विश्व खिताब जीता था, जहां उन्होंने IBSF 6-रेड स्नूकर विश्व कप जीता था।

Q. हाल ही में गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
a) स्मृति मंधाना
b) शैफाली वर्मा
c) झुलन गोस्वामी
d) हरमनप्रीत कौर 
Ans :- स्मृति मंधाना

Explanation:-
  • गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया।
  • यह पहला मौका है जब कोई महिला क्रिकेटर ब्रांड का प्रचार करेगी।
  • गल्फ ऑयल का उद्देश्य भारतीय महिला क्रिकेटरों की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए ‘महिला शक्ति का जश्न मनाना’ और ‘देश में महिला दर्शकों को प्रेरित करना’ है।

Q. हाल ही में किस संस्थान ने ‘Poverty and Shared Prosperity 2022’ रिपोर्ट जारी की?
a) विश्व बैंक 
b) एशियाई विकास बैंक 
c) नाबार्ड
d) रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया 
Ans :- विश्व बैंक

Explanation:-
  • विश्व बैंक ने हाल ही में “Poverty and Shared Prosperity 2022: Correcting Course” शीर्षक से एक नई रिपोर्ट जारी की। 
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, उच्च खाद्य और ऊर्जा की कीमतों ने COVID-19 के बाद त्वरित सुधार में बाधा उत्पन्न की, जो दशकों में वैश्विक गरीबी उन्मूलन के लिए सबसे बड़ा झटका रहा है। 
  • अत्यधिक गरीबी उप-सहारा अफ्रीकी देशों में केंद्रित है, जिसकी गरीबी दर लगभग 35% है और अत्यधिक गरीबी में सभी लोगों का 60% हिस्सा है।


Q. हाल ही में किस सशस्त्र बल के लिए ‘अधिकारियों के लिए हथियार प्रणाली शाखा’ को मंजूरी दी गई है?
a) CRPF
b) भारतीय वायु सेना 
c) भारतीय जल सेना
d) भारतीय थल सेना 
Ans :- भारतीय वायु सेना

Explanation:-
  • सरकार ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
  • एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी के अनुसार, इस नई शाखा से सभी हथियार प्रणाली ऑपरेटरों का एक इकाई के तहत एकीकरण हो जाएगा और इससे सरकारी खजाने के लिए 3,400 करोड़ रुपये की बचत होगी। 
  • आजादी के बाद यह पहली बार है कि एक नई परिचालन शाखा बनाई जा रही है। 

Q. हाल ही में भारत और किस देश ने न्यू एनर्जी टास्क फॉर्स की घोषणा की है?
a) रूस 
b) चीन
c) अमेरिका 
d) जापान
Ans :- अमेरिका

Explanation:-
  • केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अमेरिका के उर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई जिसके बाद इस टास्क फोर्स की घोषणा की गई। 
  • यह टास्क फोर्स एनर्जी सेक्टर में भारत-अमेरिका की साझेदारी को और मजबूत करेगी। 
  • इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने और स्वच्छ, सुरक्षित और एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी लाने के लिए बायलेट्रल क्लीन एनर्जी इंगेजमेंट पर जोर दिया।

Q. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 08 अक्टूबर
b) 09 अक्टूबर 
c) 10 अक्टूबर 
d) 11 अक्टूबर 
Ans :-  11 अक्टूबर 

Explanation:-
  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पूरे विश्व में प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया मनाया जाता है। 
  • इस विशेष दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में सम्मान और सुरक्षा का एहसास कराना है। 
  • इस विशेष दिन को सर्वप्रथम एक निजी संस्था के द्वारा मनाए जाने का क्रम शुरू किया गया था। 
  • इसकी बढ़ती लोकप्रियता के साथ धीरे-धीरे इसे पूरे विश्व में सम्मान मिलने लगा और 2008 से इसे राष्ट्रीय संघ के द्वारा 11 अक्टूबर का दिन चुना गया। 


Q. हाल ही में आतंकवाद विरोधी समिति की एक प्रमुख बैठक के लिए भारत किस शहर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के राजनयिकों की मेजबानी करेगा?
a) मुंबई
b) नई दिल्ली 
c) जयपुर
d) a व b दोनों 
Ans :- मुंबई & नई दिल्ली

Explanation:-
  • भारत 28-29 अक्टूबर 2022 को मुंबई और नई दिल्ली में आतंकवाद विरोधी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए अन्य सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) के राजनयिकों की मेजबानी करेगा।
  • बैठक का केंद्र-बिंदु - ”आतंकवाद में नई प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल की चुनौतियों का मुकाबला करना”।
  • भारत वर्तमान में वर्ष 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की आतंकवाद विरोधी समिति का अध्यक्ष है।

Q. भारतीय भारोत्तोलक हर्षदा गरुड़ ने एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 कहां पर आयोजित की जा रही है?
a) बहरीन 
b) सऊदी अरब 
c) कतर
d) ओमान
Ans :- बहरीन

Explanation:-
  • भारतीय भारोत्तोलक हर्षदा गरुड़ ने 8 अक्टूबर 2022 को मनामा, बहरीन में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • हर्षदा गरुड़ ने स्नैच में 68 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 84 किग्रा भार उठाकर कुल 152 किग्रा भार उठाया।
  • एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 में 30 देशों के 187 एथलीट भाग ले रहे हैं, जिसका समापन 16 अक्टूबर को बहरीन में होगा।

Q. हाल ही में किस फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर ने 2022 जापानी फॉर्मूला 1 ग्रांड प्रिक्स जीता?
a) जॉर्ज एबेकसिस 
b) सर्जियो पेरेज़ 
c) चार्ल्स लेक्लर 
d) मैक्स वर्टापेन
Ans :-  मैक्स वर्टापेन

Explanation:-
  • रेड बुल के मैक्स वर्टापेन 9 अक्टूबर 2022 को जापानी F1 ग्रांड प्रिक्स जीतकर लगातार दूसरे सीजन में विश्व चैंपियन बने।
  • रेड बुल के सर्जियो पेरेज़ दूसरे और फेरारी के चार्ल्स लेक्लर तीसरे स्थान पर रहे।
  • यह मैक्स वर्टापेन की पहली जापानी GP जीत थी।
  • इससे पहले, सर्जियो पेरेज़ ने 2 अक्टूबर 2022 को सिंगापुर F1 ग्रांड प्रिक्स जीता था।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 12 अक्टूबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 12 October 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....