23 October 2022 Current Affairs in Hindi | 23 अक्टूबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "23 October 2022 Current affairs in Hindi | 23 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं । 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 23 October  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

23 October 2022 Current affairs in Hindi

23 October 2022 Current affair,23 October 2022 Current affairs in Hindi,23 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने 2021 और 2022 के लिए राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार जीता है?
a) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडकपुर
b) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर
c) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की
d) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास 
Ans :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास

Explanation:-
  • IIT-मद्रास ने 2021 और 2022 के लिए राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) पुरस्कार जीता है।
  • यह वार्षिक पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों को उनके राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा निर्माण के लिए मान्यता देता है जो देश के राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पारितंत्र को मजबूत करने और रचनात्मकता तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने में योगदान करते हैं।
  • यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • 2021 में भारत में दायर पेटेंट आवेदनों की कुल संख्या – 120

Q. हाल ही में ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ को किस राज्य के 7वें टाइगर रिजर्व के रूप में मंजूरी दी गई हैं?
a) उत्तर प्रदेश 
b) कर्नाटक 
c) मध्य प्रदेश 
d) ओडिशा
Ans :- मध्य प्रदेश

Explanation:-
  • छह टाइगर रिजर्व वाले राज्य महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए मध्य प्रदेश के हिस्से में एक और नई उपलब्धि जुड़ने वाली है।
  • मध्य प्रदेश अब सबसे अधिक टाइगर रिजर्व वाला राज्य होगा। अब तक मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य थे, जहां सबसे अधिक छह-छह टाइगर रिजर्व थे। 
  • मध्य प्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड ने प्रदेश के सातवें ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ के गठन की मंजूरी दे दी है। 
  • सागर जिले के नौरादेही एवं नरसिंहपुर के वीरांगना दुर्गावती अभयारण्यों को मिलाकर यह टाइगर रिजर्व बनाया जाएगा। 
  • इसी के साथ उत्तर सागर वन मंडल को अभयारण्य बनाने और खरमोर अभयारण्य सरदारपुर (धार) के पुनर्गठन के प्रस्ताव पर भी सहमति बन गई है।


Q. हाल ही में शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना’ किस केंद्रीय मंत्रालय से संबंधित है? 
a) रसायन और उर्वरक मंत्रालय 
b) उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय 
c) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
d) परमाणु ऊर्जा विभाग
Ans :- रसायन और उर्वरक मंत्रालय 

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में दो दिवसीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। 
  • उन्होंने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना – एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना भी शुरू की। 
  • इस योजना के तहत कंपनियों को सभी सब्सिडी वाले उर्वरकों का विपणन एक ही ब्रांड ‘भारत’ के तहत करना होगा। 

Q. हाल ही में किसने अक्टूबर 2022 में खाद्य श्रेणी में 'सबसे लोकप्रिय जीआई' पुरस्कार जीता है?
a) रसगुल्ला
b) बीकानेरी भुजिया
c) रतलामी सेव
d) हैदराबादी हलीम
Ans :- हैदराबादी हलीम

Explanation:-
  • हैदराबादी हलीम ने खाद्य श्रेणी में 'सबसे लोकप्रिय जीआई' पुरस्कार जीता है।
  • इसने रसगुल्ला, बीकानेरी भुजिया और रतलामी सेव सहित जीआई स्टेटस वाले 17 खाद्य पदार्थों के साथ प्रतियोगिता जीती है।
  • 2010 में, हैदराबादी हलीम को पहली बार भौगोलिक संकेत (जीआई) का दर्जा दिया गया था।
  • जीआई का दर्जा दिसंबर 2019 में समाप्त हो गया था लेकिन इसे नवीनीकृत किया गया था। नवीनीकृत जीआई स्टेटस 10 वर्षों के लिए वैध है।
  • यह पुरस्कार हाल ही में नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदान किया गया।
  • हैदराबादी हलीम को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत) द्वारा आयोजित एक मतदान प्रणाली के माध्यम से चुना गया था।

Q. प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 18 अक्टूबर 
b) 19 अक्टूबर 
c) 20 अक्टूबर 
d) 21 अक्टूबर
Ans :-  21 अक्टूबर

Explanation:-
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व देश के सभी पुलिस बलों द्वारा हर साल 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया जाता है। 
  • यह दिन 21 अक्टूबर, 1959 को चीन के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वीर जवानों के बलिदान की याद में मनाया जाता है।

Q. हाल ही में किसके द्वारा नई ‘धन वर्षा’ योजना शुरू की गई हैं?
a) पंजाब नेशनल बैंक 
b) भारतीय जीवन बीमा 
c) बजाज फाइनेंस 
d) नाबार्ड 
Ans :- भारतीय जीवन बीमा

Explanation:-
  • जीवन बीमा कंपनी (LIC) ने हाल ही में एक नई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है, जिसे LIC धन वर्षा योजना नाम दिया गया है। 
  • इस योजना के तहत ग्राहकों को दो पॉलिसी टर्म चुनने के लिए ऑफर किया जाता है।
  • इस पॉलिसी में सिर्फ एक बार ही प्रीमियम भरना होता है। इसमें ग्राहकों को प्रीमियम से दस गुना गारंटीड मेच्योरिटी, बोनस, रिस्क कवर सहित कई तरह के अतिरिक्त लाभ मिलेंगे। 
  • धन वर्षा पॉलिसी लाइफ इंश्योरेंस के साथ-साथ सेविंग प्लान भी है।


Q. हाल ही में किस राज्य में पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का आयोजन किया जाएगा?
a) मध्य प्रदेश 
b) उत्तर प्रदेश 
c) हिमाचल प्रदेश
d) अरूणाचल प्रदेश
Ans :- मध्य प्रदेश

Explanation:-
  • पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 मध्य प्रदेश राज्य में आयोजित किए जाएंगे।
  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इसकी घोषणा की।
  • यह आठ स्थानों पर आयोजित किए जायेंगे और इसमें 8,500 से अधिक एथलीटों और खिलाड़ियों के भाग लेंगे।
  • यह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर सहित राज्य के विभिन्न स्थानों में आयोजित किए जाएंगे।

Q. इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने क्‍या शुरू करने की घोषणा की है–एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस जहां सभी स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों को सूचीबद्ध किया जाएगा?
a) बीमा निगम
b) बीमा सुगम 
c) बीमा अधिगम
d) बीमा सुरक्षा
Ans :- बीमा सुगम

Explanation:-
  • इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने ‘बीमा सुगम‘ शुरू करने की घोषणा की है–एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस जहां सभी स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
  • यह सभी बीमा जरूरतों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगा, जो बीमा पॉलिसियों को खरीदने, बीमा एजेंटों को बदलने और दावों के निपटान जैसी सेवाएं प्रदान करेगा।
  • जनवरी 2023 तक इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

Q. हाल ही में जारी एडेलगिव हरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट 2022 के अनुसार भारत के सबसे उदार व्यक्ति के रूप में कौन उभरा है?
a) शिव कुमार 
b) शिव सिंह 
c) शिव नादर 
d) शिव मंगल
Ans :- शिव नादर

Explanation:-
  • एडेलगिव हरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट 2022 के अनुसार, HCL के संस्थापक शिव नादर 1,161 करोड़ रुपये के वार्षिक दान के साथ भारत के सबसे उदार व्यक्ति के रूप में उभरे हैं।
  • विप्रो के अजीम प्रेमजी 484 करोड़ रुपये के वार्षिक दान के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • 120 करोड़ रुपये के दान के साथ, रोहिणी नीलेकणी देश की सबसे उदार महिला परोपकारी हैं।


Q. हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कौन है जिन्‍होंने अपनी नियुक्ति के छह सप्ताह बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया?
a) जो बाइडन 
b) ऋषि सुनक 
c) राबर्ट वाल्पोल 
d) लिज़ ट्रस 
Ans :- लिज़ ट्रस

Explanation:-
  • ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने 20 अक्टूबर 2022 को अपनी नियुक्ति के छह सप्ताह बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया।
  • लिज़ ट्रस ने स्वीकार किया कि वह अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकीं और अपनी पार्टी का विश्वास खो चुकी हैं।
  • उन्हें 6 सितंबर 2022 को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • इसके साथ ही लिज़ ट्रस ब्रिटिश इतिहास में सबसे कम समय तक कार्य करने वाली (45 दिन) प्रधानमंत्री बन गई हैं।

Q. निम्नलिखित में से कौन सा मंत्रालय 16 नवंबर 2022 से वाराणसी में एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम ‘काशी तमिल संगमम‘ का आयोजन करने जा रहा है?
a) शिक्षा मंत्रालय 
b) ऊर्जा मंत्रालय
c) वस्त्र मंत्रालय
d) रक्षा मंत्रालय
Ans :- शिक्षा मंत्रालय 

Explanation:-
  • शिक्षा मंत्रालय 16 नवंबर 2022 से वाराणसी में एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम ‘काशी तमिल संगमम‘ का आयोजन करेगा।
  • उद्देश्य - वाराणसी और तमिलनाडु के बीच ज्ञान और प्राचीन सभ्यतागत संबंधों के सदियों पुराने बंधन को फिर से खोजना।
  • समाज के विभिन्न वर्गों के 2400 से अधिक तमिल लोग इन दोनों शहरों द्वारा साझा किए गए प्राचीन ज्ञान से परिचित होने के लिए काशी का दौरा करेंगे।

Q. हाल ही में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘दिए जलाओ, पटाके नहीं’ अभियान कहाँ शुरू किया गया है?
a) दिल्ली
b) पंजाब
c) हरियाणा
d) उत्तर प्रदेश
Ans :- दिल्ली

Explanation:-
  • दिए जलाओ, पटाके नहीं अभियान दिल्ली में शुरू किया गया है।
  • लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसे दिल्ली में लॉन्च किया गया है।
  • दिल्ली में 1 जनवरी 2023 तक सभी तरह के पटाखों के भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।
  • दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ना वायु और ध्वनि प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 23 अक्टूबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 23 October 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....