इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 30 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
30 October 2022 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
- एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जैक्सन ग्रुप ने राजस्थान सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- यह 22,400 करोड़ रुपये के निवेश से राज्य में हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया परियोजना की स्थापना करेगा।
- यह 3,65,000 टन प्रति वर्ष हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया संयंत्र के साथ-साथ एक एकीकृत हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परिसर को चरणों में स्थापित करेगा।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की आतंकवाद-रोधी समिति की एक विशेष बैठक 28 और 29 अक्टूबर, 2022 को मुंबई और दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
- थीम - ‘आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग से निपटना‘।
- भारत वर्तमान में वर्ष 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की आतंकवाद विरोधी समिति का अध्यक्ष है।
- संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि - रुचिरा कम्बोज।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्टूबर 2022 को गृह मंत्रियों और राज्यों के DGP के ‘चिंतन शिविर‘ को संबोधित किया।
- यह आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को हरियाणा के सूरजकुंड में हो रहा है।
- प्रतिभागी पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, साइबर अपराध प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के महानिदेशक भी इसमें शामिल होंगे।
- प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और कार्यकर्ता स्वदेश चटर्जी को US स्टेट ऑफ नॉर्थ कैरोलिना द्वारा सर्वोच्च पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ द लॉन्ग लीफ पाइन‘ से सम्मानित किया गया है।
- स्वदेश चटर्जी को पिछले तीन दशकों में अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने में उनके अपार योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
- स्वदेश चटर्जी को 2001 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
- 25 अक्टूबर 2022 को सरकार ने संगीता वर्मा को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
- संगीता वर्मा ने पूर्णकालिक अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता (जो 25 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए थे) का स्थान लिया है।
- संगीता वर्मा वर्तमान में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की सदस्य हैं।
- संगीता वर्मा को 3 महीने के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
- 91वीं INTERPOL महासभा 2023 में ऑस्ट्रिया के विएना में होगी।
- 90वीं महासभा 18 से 21 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
- महासभा INTERPOL की सर्वोच्च शासी निकाय और इसकी कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए वर्ष में एक बार बैठक करती है।
- यह 25 साल के अंतराल के बाद भारत में आयोजित किया गया था।
- क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) ने भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को नेत्रहीनों के लिए तीसरे T-20 विश्व कप के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।
- नेत्रहीनों के लिए तीसरा T-20 विश्व कप भारत में 5 से 17 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
- भाग लेने वाले देश हैं - भारत, नेपाल, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका।
- इसका आयोजन पहली बार 2012 में किया गया था।
- BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने अपने प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक स्वर्ण रसीदें (EGR) लॉन्च की है।
- ये इलेक्ट्रॉनिक स्वर्ण रसीदें सभी बाजार सहभागियों के साथ साथ मूल्य श्रृंखला के वाणिज्यिक प्रतिभागियों के भी काम आएगी।
- इलेक्ट्रॉनिक स्वर्ण रसीदें निवेशकों को कुशल मूल्य खोज, सोने के मानकीकरण, सोने के लेनदेन में पारदर्शिता और निपटान गारंटी की अनुमति देता है।
- विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निरस्त्रीकरण सप्ताह मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य सशस्त्र संघर्ष का समर्थन करने वाली तथा विनाशकारी सामग्रियों को नष्ट करना है।
- निरस्त्रीकरण सप्ताह पहली बार 1978 में मनाया गया था।
- संयुक्त राष्ट्र की भी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
- संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग की स्थापना 1952 में हुई थी।
- फिल्म RRR ने लॉस एंजिल्स में आयोजित 50वें एनिवर्सरी सैटर्न अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता।
- जॉनर-फिक्शन फिल्मों को दिए जाने वाले पुरस्कारों को ऑस्कर की दौड़ में पहला पड़ाव माना जाता है।
- ये पुरस्कार एकेडमी ऑफ साइंस फिक्शन, फैंटेसी और हॉरर फिल्म्स द्वारा दिए जाते हैं, जो साइंस फिक्शन, कल्पना, हॉरर और अन्य शैलियों में फिल्मों को पुरस्कृत करते हैं।
आप डेली करंट अफेयर्स 30 अक्टूबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 30 October 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....