इस पोस्ट में "08 October 2022 Current affairs in Hindi | 08 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।
इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 08 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
08 October 2022 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
Q. हाल ही में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने किसे अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है?
a) उत्कर्ष दोषी
b) चंचल मिश्रा
c) किशोर कुमार पोलुदासु
d) शेरिल कपूर खोसला
Ans :- किशोर कुमार पोलुदासु
Explanation:-
- एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने किशोर कुमार पोलुदासु को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है।
- किशोर कुमार पोलुदासु स्टेट बैंक समूह के हिस्से एसबीआई जनरल में अपना वर्तमान पद संभालने से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सिंगापुर ऑपरेशंस के उप प्रबंध निदेशक और कंट्री हेड के पद पर थे।
- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष :- दिनेश कुमार खरा
- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मुख्यालय :- मुंबई
Q. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा किस महिला हॉकी खिलाड़ी को राइजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2021-22 के लिए चुना हैं?
a) रानी रामपाल
b) सुशीला चानू
c) वंदना कटारिया
d) मुमताज खान
Ans :- मुमताज खान
Explanation:-
- भारत की फॉरवर्ड हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ की उभरती महिला वार्षिक स्टार खिलाड़ी (राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर) बनी हैं।
- लखनऊ की रहने वाली 19 वर्षीय मुमताज खान ने इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्वकप के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था।
- मुमताज ने अप्रैल में हुए जूनियर विश्वकप के छह मैचों में आठ गोल किए थे। इसमें एक हैट्रिक भी शामिल है।
- पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने नीदरलैंड को छोड़ हर टीम के खिलाफ गोल किया था।
Q. हाल ही में जापान में भारत के अगले राजदूत नियुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया हैं?
a) सिबी जॉर्ज
b) संजय कुमार वर्मा
c) अमित कुमार
d) दीपक रावत
Ans :- सिबी जॉर्ज
Explanation:-
- सिबी जॉर्ज भारतीय विदेश सेवा कैडर के एक भारतीय सिविल सेवक हैं जो कुवैत में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत थे और वर्तमान में उन्हें जापान में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
- वह जापान में भारत के राजदूत के रूप में संजय कुमार वर्मा की जगह लेंगे।
- 1993 में, वह भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। 2014 में, भारत सरकार ने उन्हें भारतीय विदेश सेवा में उत्कृष्टता के लिए एस.के.सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया।
Q. सऊदी साहित्य, प्रकाशन और अनुवाद आयोग ने रियाद इंटरनेशनल बुक फेयर अवार्ड लॉन्च किया है। निम्नलिखित में से कौन सा देश विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग ले रहा है?
a) ट्यूनीशिया
b) लीबिया
c) अल्जीरिया
d) चीन
Ans :- ट्यूनीशिया
Explanation:-
- सऊदी साहित्य, प्रकाशन और अनुवाद आयोग ने रियाद इंटरनेशनल बुक फेयर अवार्ड लॉन्च किया है।
- रियाद इंटरनेशनल बुक फेयर 29 सितंबर 2022 को ”सांस्कृतिक अध्याय” की थीम के साथ शुरू हुआ जो 8 अक्टूबर तक 10 दिनों के लिए चला।
- प्रदर्शनी में 32 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 1,200 पब्लिशिंग हाउस ने भाग लिया हैं।
- ट्यूनीशिया मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया है।
ये भी पढ़ें :-
Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का उद्घाटन किया?
a) गुजरात
b) मध्य प्रदेश
c) छत्तीसगढ़
d) हिमाचल प्रदेश
Ans :- हिमाचल प्रदेश
Explanation:-
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का उद्घाटन किया।
- इसे ‘ग्रीन AIIMS‘ के रूप में जाना जाएगा क्योंकि इसे पारिअनुकूल तरीके से बनाया गया है।
Q. हाल ही में भारतीय नौसेना के जहाज INS तीर और INS सुजाता भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी के साथ किस देश में प्रशिक्षण विनिमय यात्रा के लिए पहुंचे?
a) कुवैत
b) इंग्लैंड
c) म्यांमार
d) न्यूजीलैंड
Ans :- कुवैत
Explanation:-
- भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) के जहाज-INS तीर और INS सुजाता, भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी के साथ, प्रशिक्षण विनिमय यात्रा के लिए कुवैत के शुवैख बंदरगाह पहुंचे।
- पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) के जहाज दक्षिणी नौसेना कमान, भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण कमान का हिस्सा हैं।
- INS तीर मझगांव डॉक लिमिटेड द्वारा निर्मित पहला समर्पित कैडेट प्रशिक्षण जहाज है।
Q. निम्नलिखित में से कौन सा देश 2021-22 में दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक और उपभोक्ता तथा दूसरे सबसे बड़े निर्यातक के रूप में उभरा है?
a) चीन
b) भारत
c) अमेरिका
d) रूस
Ans :- भारत
Explanation:-
- भारत दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक और उपभोक्ता तथा दूसरे सबसे बड़े निर्यातक के रूप में उभरा है।
- चीनी मौसम (अक्टूबर-सितंबर) 2021-22 में, देश में 5,000 लाख मीट्रिक टन (LMT) से अधिक गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ।
- रिकॉर्ड उच्चतम 109 लाख मीट्रिक टन से अधिक चीनी का निर्यात किया गया है।
- इन निर्यातों ने देश के लिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा अर्जित की है।
Q. भारत वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रयास में हर साल 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह मनाता है। वर्ष 2022 में, यह वन्यजीव सप्ताह का यह कौन सा संस्करण है?
a) 65वां संस्करण
b) 68वां संस्करण
c) 70वां संस्करण
d) 71वां संस्करण
Ans :- 68वां संस्करण
Explanation:-
- भारत वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रयास में हर साल 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह मनाता है।
- वर्ष 2022 में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह का 68वां संस्करण मनाया जा रहा है।
- 1952 में भारतीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा ‘राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह‘ का विचार प्रस्तावित किया गया था और पहला ‘वन्यजीव सप्ताह‘ 1957 में मनाया गया था।
Q. हाल ही में किस बीमा कंपनी ने उत्पाद श्रेणी के रूप में जीवन बीमा के लाभों पर भारतीयों को शिक्षित करने के उद्देश्य से ‘इंश्योर इंडिया‘ अभियान शुरू किया है?
a) SBI लाइफ इंश्योरेंस
b) MAX लाइफ इंश्योरेंस
c) HDFC लाइफ इंश्योरेंस
d) APEX लाइफ इंश्योरेंस
Ans :- HDFC लाइफ इंश्योरेंस
Explanation:-
- HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने भारतीयों को उत्पाद श्रेणी के रूप में जीवन बीमा के लाभों के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से ‘इंश्योर इंडिया‘ अभियान शुरू किया है।
- इस अभियान के हिस्से के रूप में, कंपनी अपने वितरकों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने के लिए चैट शो, ऑन-ग्राउंड गतिविधियां और वेबिनार आयोजित करेगी।
- HDFC लाइफ के CEO - विभा पडालकर
Q. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किस स्थान पर देश के दूसरे राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय का उद्घाटन किया?
a) वाराणसी
b) हरिद्वार
c) उज्जैन
d) पुरी
Ans :- पुरी
Explanation:-
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के पुरी में देश के दूसरे राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय का उद्घाटन किया है।
- राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय या राष्ट्रीय मॉडल वैदिक स्कूल का उद्देश्य - लोगों के बीच वेदों के ज्ञान का प्रसार करना और संस्कृत भाषा को भी बढ़ावा देना है।
- मध्य प्रदेश के उज्जैन में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान ऐसा पहला स्कूल है।
**ये भी पढ़ें**
Q. हाल ही में किस बैंक ने ग्राहकों और गैर ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू की है?
a) पंजाब नेशनल बैंक
b) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
c) बैंक ऑफ़ इंडिया
d) बैंक ऑफ़ बड़ौदा
Ans :- पंजाब नेशनल बैंक
Explanation:-
- बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के प्रयास में, राज्य के स्वामित्व वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों और गैर-ग्राहकों दोनों के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं शुरू की हैं।
- बैंक ने एक बयान में कहा कि व्हाट्सएप पर बैंकिंग सुविधा को सक्रिय करने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर +919264092640 को अपनी फोन बुक में सेव करना होगा और इस नंबर पर हाय/हैलो भेजकर (व्हाट्सएप पर) बातचीत शुरू करनी होगी।
Q. प्रतिवर्ष विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस कब मनाया जाता है?
a) 4 अक्टूबर
b) 5 अक्टूबर
c) 6 अक्टूबर
d) 7 अक्टूबर
Ans :- 6 अक्टूबर
Explanation:-
- विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस हर साल 6 अक्टूबर को मनाया जाता है और इसकी शुरुआत सेरेब्रल पाल्सी एलायंस द्वारा 2012 में की गई थी।
- विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस का उद्देश्य - सेरेब्रल पाल्सी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इस स्थिति में मदद करने के तरीके खोजना।
- सेरेब्रल पाल्सी तंत्रिका संबंधी विकारों के एक समूह को संदर्भित करता है जो शैशवावस्था या प्रारंभिक बचपन में दिखाई देते हैं और शारीरिक गतिविधियों और मांसपेशियों के समन्वय को स्थायी रूप से प्रभावित करते हैं।
आप डेली करंट अफेयर्स 08 अक्टूबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।