20 November 2022 Current Affairs in Hindi | 20 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "20 November 2022 Current affairs in Hindi | 20 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 20 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

20 November 2022 Current affairs in Hindi

20 November 2022 Current affair,20 November 2022 Current affairs in Hindi,20 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य किसे नियुक्त किया गया है?
a) परमेश्वरन अय्यर  
b) अरविंद विरमानी 
c) वी. के. सारस्वत 
d) विनोद पाल 
Ans :- अरविंद विरमानी 

Explanation:-
  • पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
  • अरविंद विरमानी ने वित्त मंत्रालय (2007-2009) में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य किया।
  • वह गैर-लाभकारी सार्वजनिक नीति संगठन फाउंडेशन फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ एंड वेलफेयर के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं।
  • नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) के CEO - परमेश्वरन अय्यर।

Q. हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डिजिटल शक्ति अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किसने किया?
a) पूर्णिमा अडवाणी 
b) ललिता कुमारमंगलम 
c) रेखा शर्मा 
d) ममता शर्मा
Ans :- रेखा शर्मा

Explanation:-
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने 16 नवंबर 2022 को डिजिटल शक्ति अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया।
  • डिजिटल शक्ति 4.0 महिलाओं को डिजिटल रूप से कुशल बनाने और ऑनलाइन किसी भी अवैध/अनुचित गतिविधि के खिलाफ खड़े होने के लिए जागरूक करने पर केंद्रित है।
  • डिजिटल मोर्चे पर जागरूकता स्तर बढ़ाने के लिए देश भर में महिलाओं की मदद करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 2018 में डिजिटल शक्ति की शुरुआत की गई थी।


Q. हाल ही में सी. वी. आनंद बोस को किस राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
a) केरल 
b) गोवा 
c) पश्चिम बंगाल 
d) उत्तर प्रदेश 
Ans :- पश्चिम बंगाल

Explanation:-
  • डॉ. सी. वी. आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 
  • “ये नियुक्ति उनके कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।” 
  • वर्तमान में डॉ. सी. वी आनंद बोस मेघालय सरकार के सलाहकार हैं।

Q. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के एथलीट आयोग के लिए चुने जाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी कौन बने हैं?
a) साथियान ज्ञानशेखरन 
b) हरमीत देसाई 
c) सानिल शेट्टी 
d) अचंता शरत कमल 
Ans :- अचंता शरत कमल 

Explanation:-
  • स्टार भारतीय पैडलर अचंता शरत कमल अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के एथलीट आयोग में चुने जाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • 8 एथलीट एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया से चुने गए हैं और 2022 से 2026 तक 4 साल के लिए आयोग में काम करेंगे।
  • अचंता शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 के लिए भी चुना गया है।

Q. हाल ही में सरकार ने भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल डॉ. वी. जी. सोमानी का कार्यकाल कितने महीने तक बढ़ा दिया है? 
a) 3 महीने 
b) 4 महीने
c) 5 महीने 
d) 6 महीने
Ans :- 3 महीने

Explanation:-
  • सरकार ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डॉ. वी. जी. सोमानी का कार्यकाल 3 महीने और बढ़ा दिया है।
  • उनका कार्यकाल पहले अगस्त 2022 में विस्तार दिया गया था।
  • डॉ. वी. के. सोमानी को 14 अगस्त, 2019 को तीन साल की अवधि के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन का प्रमुख होता है, जो देश भर में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी होता है।


Q. हाल ही में किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट शुरू किया गया हैं?
a) ईटानगर 
b) आइजोल 
c) पटना 
d) रायपुर 
Ans :- आइजोल

Explanation:-
  • अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट मिजोरम में शुरू किया गया है। 
  • पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा, उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। 
  • राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री डॉ. आर ललथंगलियाना ने आइजोल में असम राइफल्स मैदान में प्रदर्शनी और विभिन्‍न प्रकार के व्‍यंजनों के पवेलियन का उद्घाटन किया गया। 
  • प्रदर्शनी में हथकरघा और हस्तशिल्प और पर्यटन से जुड़ी वस्‍तुओं के सैकड़ों स्टॉल लगाए गए हैं।

Q. हाल ही में किस राज्य ने दुनिया की ‘पहली ड्रोन मध्यस्थता पशुधन टीकाकरण’ सेवा शुरू की है?
a) असम 
b) ओडिशा 
c) अरुणाचल प्रदेश 
d) उत्तराखंड 
Ans :- अरुणाचल प्रदेश

Explanation:-
  • हैदराबाद की टीका बनाने वाली कंपनी भारतीय रोग प्रतिरोधक क्षमता विशेषज्ञ लिमिटेड ने कहा है कि उसने ‘‘दुनिया में पहली बार’’ ड्रोन के जरिये पशुओं के टीकों की आपूर्ति करने का अनूठा कारनामा कर दिखाया है। 
  • भारतीय रोग प्रतिरोधक क्षमता विशेषज्ञ लिमिटेड की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग और अरुणाचल प्रदेश सरकार के कृषि एवं पशुपालन विभाग तथा ड्रोन सेवा प्रदाता के साथ पूर्वोत्तर राज्य में रोइंग से पगलाम तक पहली बार ड्रोन के जरिए टीकों की आपूर्ति की गयी।

Q. कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने किस वर्ड को 2022 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना हैं?
a) होमर 
b) विकास 
c) पर्यावरण 
d) ये सभी 
Ans :- होमर

Explanation:-
  • कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने साल 2022 के लिए अपने शब्द का खुलासा कर दिया है। 
  • डिक्शनरी ने इस साल के लिए होमर के रूप में अपने शब्द का चयन किया है। 
  • डिक्शनरी ने इस शब्द का खुलासा करते हुए कहा कि होमर वैश्विक शब्द गेम सनसनी Wordle से प्रेरित है। 
  • मई 2022 के पहले सप्ताह के दौरान ‘Homer’ शब्द को लगभग 75,000 बार इंटरनेट पर खोजा गया था। 
  • कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि यह शब्द बेसबाल में होम रन के लिए एक अनौपचारिक अमेरिकी शब्द है।


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘बाजरा मिशन’ की शुरुआत की है?
a) हरियाणा
b) असम 
c) राजस्थान 
d) गुजरात 
Ans :- असम

Explanation:-
  • असम राज्य में बाजरा की खेती का विस्तार करने और इसे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम बाजरा मिशन की शुरुआत की। 
  • हिमंत बिस्वा सरमा ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि बाजरा मिशन का लक्ष्य असम में पोषण भागफल और किसानों की आय को दोगुना करना है। 
  • मिशन फसल उत्पादकता में भी वृद्धि करेगा और फसल विविधीकरण में योगदान देगा।

Q. मिर्गी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल भारत में किस दिन को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के रूप में मनाया जाता है?
a) 17 नवंबर  
b) 18 नवंबर
c) 19 नवंबर  
d) 20 नवंबर 
Ans :- 17 नवंबर

Explanation:-
  • भारत में, मिर्गी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • मिर्गी मस्तिष्क का एक पुराना विकार है जो बार-बार होने वाले ‘दौरे‘ या ‘फिट्स‘ के रूप में जाना जाता है।
  • यह किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है।
  • भारत में लगभग 10 मिलियन लोग मिर्गी से जुड़े दौरे से पीड़ित हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस हर साल फरवरी के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 20 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 20 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....