इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 24 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
24 November 2022 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 नवंबर 2022 से कंबोडिया की दो दिवसीय यात्रा पर है।
- ASEAN रक्षामंत्री प्लस बैठक के अध्यक्ष के रूप में कंबोडिया सीम-रीप में नौवीं वार्षिक बैठक की मेजबानी करेगा।
- भारत और कंबोडिया भारत-ASEAN संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पहली भारत-ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे।
- केंद्रीय सूचना और प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 21 नवंबर 2022 को ‘75 क्रिएटिव माइंड्स‘ के लिए ‘53 ऑवर्स चैलेंज‘ का उद्घाटन किया।
- यह प्रतियोगिता ‘75 क्रिएटिव माइंड्स फॉर टुमॉरो‘ के विजेताओं को चुनौती देगी कि वे अपने आइडिया ऑफ इंडिया@100 पर 53 घंटों में एक लघु फिल्म का निर्माण करें।
- यह राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा संचालित है।
- प्रो. वेणु गोपाल अचंता को 21 नवंबर 2022 को बाट और माप के लिए अंतर्राष्ट्रीय समिति के सदस्य के रूप में चुना गया था।
- प्रो. वेणु गोपाल अचंता को पेरिस, फ्रांस में बाट और माप पर 27 वें आम सम्मेलन की बैठक के दौरान बाट और माप के लिए अंतर्राष्ट्रीय समिति का निर्वाचित सदस्य घोषित किया गया।
- प्रो. वेणु गोपाल अचंता विभिन्न देशों के 18 निर्वाचित सदस्यों में से एक हैं और भारतीय इतिहास में बाट और माप के लिए अंतर्राष्ट्रीय समिति के लिए चुने गए 7वें व्यक्ति हैं।
- बाट और माप के लिए अंतर्राष्ट्रीय समिति एक सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय समिति है जो बाट और माप पर आम सम्मेलन के अधिकार के तहत काम करती है।
- यह पेरिस में 20 मई 1875 को हस्ताक्षर किए गए मीटर कन्वेंशन नामक एक राजनयिक संधि के रूप में बनाया गया सर्वोच्च अंतर सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 26 नवंबर, 2022 को जम्मू कश्मीर में ई-गवर्नेस पर 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
- ई-गवर्नेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार योजना 2022 की पांच श्रेणियों के तहत प्रस्तुत किए जाएंगे।
- इस सम्मेलन की थीम ”ब्रिंगिंग सिटीजन्स, इंडस्ट्री एंड गवर्नमेंट क्लोज़र” है।
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है।
- इन पाठ्यक्रमों के नियम को नवंबर 2022 में सभी विश्वविद्यालयों के साथ साझा किया जाएगा।
- चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम अगले शैक्षणिक सत्र से सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अधिकांश राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में लागू किया जाएगा।
- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 20 नवंबर 2022 को मुंबई में 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स को संबोधित किया।
- 118 वर्षों के अपने इतिहास में पहली बार, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एकाउंटेंट्स ने वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ़ अकाउंटेंट्स की मेजबानी की।
- चार साल में एक बार वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ़ अकाउंटेंट्स का आयोजन किया जाता है।
- 1904 में अमेरिकी शहर सेंट लुइस में पहली बैठक का आयोजन हुआ था।
- भारत ने 21 नवंबर 2022 को फ्रांस से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधी वैश्विक भागीदारी का अध्यक्ष पद ग्रहण किया।
- भारत 2020 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधी वैश्विक भागीदारी के संस्थापक सदस्य के रूप में इसमें शामिल हुआ था।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधी वैश्विक भागीदारी जिम्मेदार और मानव-केंद्रित विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग का समर्थन करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय पहल है।
- यह अमेरिका, UK, यूरोपीय संघ और अन्य देशों सहित 25 सदस्य देशों का एक संगठन है।
- नोवाक जोकोविच ने नवंबर 2022 को इटली के ट्यूरिन में आयोजित छठा ATP फाइनल खिताब जीतने के लिए नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराया।
- यह 2015 के बाद से नोवाक जोकोविच का इस आयोजन में पहला खिताब था और उन्होंने रोजर फेडरर के रिकॉर्ड से बराबरी की।
- 35 साल के नोवाक जोकोविच खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
- उन्होंने ट्रॉफी के साथ $4.7 मिलियन जीतकर, टेनिस के इतिहास में सबसे बड़ा पे-डे भी हासिल किया।
- FIFA विश्व कप 2022 का उद्घाटन समारोह 20 नवंबर 2022 को कतर के अल-खोर के अल-बयात स्टेडियम में आयोजित किया गया।
- पहला मैच कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया।
- विश्व कप का आयोजन 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक किया जा रहा है।
- विश्व कप के 22 वें संस्करण में 32 टीमें 64 मैच खेलेंगी।
- गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को घटाकर 5.9% कर दिया है, जिसका 2022 में 6.9% होने का अनुमान लगाया गया था।
- वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 8.7% हो गया।
- ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, फर्म को उम्मीद है कि 2023 में हेडलाइन खुदरा मुद्रास्फीति कम होकर 6.1% हो जाएगी, जिसका इस साल 6.8% रहने का अनुमान था।
आप डेली करंट अफेयर्स 24 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 24 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....