23 November 2022 Current Affairs in Hindi | 23 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "23 November 2022 Current affairs in Hindi | 23 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 23 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

23 November 2022 Current affairs in Hindi

23 November 2022 Current affair,23 November 2022 Current affairs in Hindi,23 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस बैंक ने सौर परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए जर्मन विकास बैंक KFW के साथ 150 मिलियन यूरो (₹ 1,240 करोड़) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) एक्सिस बैंक 
b) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 
c) कोटक बैंक 
d) नाबार्ड 
Ans :- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

Explanation:-
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सौर परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए जर्मन विकास बैंक KFW के साथ 150 मिलियन यूरो (₹ 1,240 करोड़) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • भारत-जर्मनी सौर साझेदारी के तहत दीर्घकालिक ऋण, सौर क्षेत्र में नई और आगामी क्षमताओं की सुविधा प्रदान करेगा।
  • भारत के साथ सौर साझेदारी के हिस्से के रूप में यह KFW से SBI का दूसरा ऋण है और समान राशि का एक और ऋण पहले ही दिया जा चुका है।

Q. हाल ही में वाराणसी में महीने भर चलने वाले कार्यक्रम ‘काशी तमिल संगमम‘ का उद्घाटन किसने किया है?
a) नरेंद्र मोदी 
b) अमित शाह
c) अमिताभ घोष 
d) डॉ. जितेन्द्र सिंह
Ans :- नरेंद्र मोदी 

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को वाराणसी में एक महीने तक चलने वाले ‘काशी तमिल संगमम‘ का उद्घाटन किया।
  • यह आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
  • संगमम 17 नवंबर, 2022 से 16 दिसंबर, 2022 तक निर्धारित किया गया है।
  • कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाला संस्थान है।


Q. निम्नलिखित में से कौन सा मंत्रालय 19 और 20 नवंबर 2022 को इंडिया गेट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है?
a) रक्षा मंत्रालय 
b) परमाणु ऊर्जा विभाग 
c) संस्कृति मंत्रालय 
d) अंतरिक्ष विभाग
Ans :- संस्कृति मंत्रालय

Explanation:-
  • भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संगीत नाटक अकादमी 19 व 20 नवंबर को इंडिया गेट पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
  • ओडिसी नृत्य और कथक नृत्य के साथ-साथ चेंडा मेलम, कठपुतली शो, मणिपुरी नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा।
  • यह महात्मा गांधी, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और राजा राम मोहन राय की स्मृति में आयोजित किया जाता है।

Q. भारत में, भविष्योन्मुख स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के रूप में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान किस शहर में स्थित है?
a) इंदौर 
b) बीकानेर
c) शिमला 
d) पुणे 
Ans :- पुणे

Explanation:-
  • भारत में, 18 नवंबर को भविष्योन्मुखी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के रूप में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इसका मुख्य कार्यक्रम पुणे में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में आयोजित किया गया था।
  • इस वर्ष का प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, प्राकृतिक चिकित्सा एक एकीकृत चिकित्सा विषय के साथ मनाया गया, इस प्रकार पूरे देश में प्राकृतिक चिकित्सा के साथ उपचार के रोगी उन्मुख दृष्टिकोण के संदेश का प्रसार किया गया।

Q. भारतीय तट रक्षक ने किस शहर में 20वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड की बैठक आयोजित की?
a) जूनागढ़ 
b) केवड़िया 
c) सापुतारा 
d) अंकलेश्वर 
Ans :- केवड़िया

Explanation:-
  • भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के केवड़िया में 20वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड की बैठक आयोजित की।
  • राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड, जिसमें विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों के 31 सदस्य, सशस्त्र बलों के सदस्य, सभी तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं, जो नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सालाना बैठक करते हैं।


Q. हाल ही में किस राज्य ने देश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र स्थापित करने के उद्देश्य से नई पर्यटन नीति को मंजूरी दी है?
a) उत्तर प्रदेश 
b) मध्य प्रदेश
c) राजस्थान 
d) उत्तराखंड
Ans :- उत्तर प्रदेश

Explanation:-
  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने नई पर्यटन नीति को मंजूरी दे दी है।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को देश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य की नई पर्यटन नीति को मंजूरी दे दी है।
  • अयोध्या, चित्रकूट, और बिठूर को रामायण सर्किट में शामिल किया जाएगा।
  • कृष्णा सर्किट में मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव और बलदेव शामिल होंगे।

Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया?
a) मिजोरम 
b) अरुणाचल प्रदेश 
c) असम 
d) हिमाचल प्रदेश
Ans :- अरुणाचल प्रदेश

Explanation:-
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
  • यह राज्य का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है।
  • यह सभी मौसमों में संचालन सुनिश्चित करने के लिए अति आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
  • हवाई अड्डे का नाम डोनी और पोलो, यानी सूर्य और चंद्रमा के नाम पर दिया गया है।

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने तीन ट्रांसजेंडरों को सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में चुना है?
a) राजस्थान 
b) गुजरात 
c) कर्नाटक 
d) केरल
Ans :- कर्नाटक

Explanation:-
  • कर्नाटक ने सरकारी स्कूलों में तीन ट्रांसजेंडरों को शिक्षकों के रूप में चुनकर इतिहास रच दिया है।
  • सुरेश बाबू, रवि कुमार वाई आर और अश्वत्थामा सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने वाले पहले ट्रांसजेंडर बन गए हैं।
  • सुरेश बाबू अंग्रेजी पढ़ाएंगे, जबकि रवि कुमार वाई आर और अश्वत्थामा सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के लिए हैं।
  • सरकार ने 15,000 पदों में से 1 फीसदी (150 पद) ट्रांसजेंडरों के लिए आरक्षित किए थे।


Q. तेलंगाना सरकार द्वारा 18 जनवरी, 2023 से पूरे राज्य में कौन सी योजना/योजनाएं फिर से शुरू की जाएंगी?
a) रायथू भीमा पथाकम 
b) जवाहर रोजगार योजना 
c) तेलंगाना टी वॉलेट 
d) कांटी वेलुगु 
Ans :- कांटी वेलुगु

Explanation:-
  • तेलंगाना सरकार कांटी वेलुगु योजना को फिर से शुरू करेगी।
  • तेलंगाना राज्य सरकार 18 जनवरी, 2023 से पूरे राज्य में कांटी वेलुगु योजना को फिर से शुरू करेगी।
  • इस योजना में निःशुल्क आंखों की जांच, सर्जरी, और लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार चश्मे का वितरण शामिल है।

Q. हाल ही में कौन सी राज्य सरकार एक नई नीति लेकर आई है जो निजी भूमि मालिकों को प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की अनुमति देती है?
a) पश्चिम बंगाल 
b) मणिपुर
c) मेघालय 
d) मिजोरम
Ans :- पश्चिम बंगाल

Explanation:-
  • पश्चिम बंगाल सरकार एक नई नीति लेकर आई है जिसके तहत निजी भूमि मालिकों को प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।
  • नई नीति का उद्देश्य ‘मामूली खनिजों‘ के खनन के लिए भूमि अधिग्रहण की बाधाओं को दूर करना और राज्य में अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाना है।
  • यह काले पत्थर के खनन पर लागू होगा, जो प्रदेश में बड़ी मात्रा में उपलब्ध है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 23 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 23 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....