30 November 2022 Current Affairs in Hindi | 30 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "30 November 2022 Current affairs in Hindi | 30 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 30 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

30 November 2022 Current affairs in Hindi

30 November 2022 Current affair,30 November 2022 Current affairs in Hindi,30 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किन भारतीय नौसेना के जहाजों ने ओमान के तट पर द्विपक्षीय अभ्यास ‘नसीम अल बहर‘ के 13वें संस्करण में भाग लिया? 
a) INS त्रिकंड   
b) INS सुमित्रा  
c) INS त्रिकाल 
d) a व b दोनों
Ans :- INS त्रिकंड और INS सुमित्रा  

Explanation:-
  • भारतीय नौसेना के INS त्रिकंड और अपतटीय गश्ती पोत INS सुमित्रा ने ओमान के तट पर द्विपक्षीय अभ्यास ‘नसीम अल बहर‘ के 13वें संस्करण में भाग लिया।
  • यह अभ्यास 19-24 नवंबर 2022 तक आयोजित किया गया था जिसके 3 चरण – बंदरगाह चरण, समुद्री चरण और डीब्रीफ थे।
  • इसका पहला अभ्यास 1993 में आयोजित किया गया था।
  • वर्ष 2022 में IN-RNO (भारतीय नौसेना-ओमान की शाही नौसेना) द्विपक्षीय अभ्यास के 30 वर्ष पूरे हो गए हैं।

Q. भारत सरकार 25 से 30 नवंबर 2022 तक 59वें एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन महासभा 2022 की मेजबानी कर रही है। प्रसार भारती की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
a) 1956 
b) 1982
c) 1989  
d) 1997 
Ans :- 1997

Explanation:-
  • भारत सरकार नई दिल्ली में 25 से 30 नवंबर 2022 तक 59वें एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन महासभा 2022 की मेजबानी कर रही है।
  • प्रसार भारती की स्थापना 1997 में संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी।
  • इस कार्यक्रम में 40 देशों के लगभग 300 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
  • 59वीं एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन महासभा 2022 की थीम - सर्विंग द पीपल : मीडियाज रोल इन टाइम्स ऑफ़ क्राइसिस है।


Q. पंचायती राज मंत्रालय के ई-पंचायत मिशन मोड प्रोजेक्ट (ईग्राम स्वराज और ऑडिट ऑनलाइन) ने ई गवर्नेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों का कौन सा पुरस्कार जीता है?
a) स्वर्ण पुरस्कार  
b) रजत पुरस्कार   
c) कांस्य पुरस्कार 
d) इनमे से कोई नही
Ans :- स्वर्ण पुरस्कार  

Explanation:-
  • पंचायती राज मंत्रालय के ई-पंचायत मिशन मोड प्रोजेक्ट (ईग्राम स्वराज और ऑडिटऑनलाइन) ने ई गवर्नेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों का स्वर्ण पुरस्कार जीता है।
  • यह ”एक्सीलेंस इन गवर्नमेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन” श्रेणी के तहत दिया गया था।
  • यह पुरस्कार 26 नवंबर 2022 को जम्मू में ई-गवर्नेस पर 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान दिया गया।

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर 4 से 7 दिसंबर 2022 तक भारत में पहली G-20 शेरपा बैठक की मेजबानी करेगा?
a) उदयपुर 
b) हैदराबाद  
c) नई दिल्ली
d) शिमला
Ans :- उदयपुर

Explanation:-
  • उदयपुर 4 से 7 दिसंबर 2022 तक भारत में पहली G-20 शेरपा बैठक की मेजबानी करेगा।
  • बैठक का उद्देश्य विकास को बढ़ावा देना और इन बीस देश के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का निर्माण करना है।
  • महत्वपूर्ण गतिविधियों में शहर भर में भारतीय संस्कृति को दर्शाती हुई वॉल पेंटिंग दर्शायी जायेंगी और धरोहर इमारतों में रोशनी की जायेगी।
  • यह सम्मेलन मुख्य G-20 शिखर सम्मेलन से पहले सरकारी प्रतिनिधियों की एक प्रारंभिक बैठक है।

Q. नवीनतम आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर की अवधि में भारत की शहरी बेरोजगारी दर लगातार पांचवीं तिमाही में गिरकर कितने प्रतिशत हो गई?
a) 5.2%
b) 7.2% 
c) 9.2% 
d) 10.2% 
Ans :- 7.2%

Explanation:-
  • नवीनतम आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई सितंबर की अवधि में भारत की शहरी बेरोजगारी दर लगातार पांचवीं तिमाही में गिरकर 7.2 प्रतिशत हो गई।
  • सर्वेक्षण नवंबर 2022 में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी किया गया था।
  • वर्तमान साप्ताहिक स्थिति के संदर्भ में यह बेरोजगारी दर 4 से अधिक वर्षों में दर्ज की गयी सबसे कम बेरोजगारी दर है।


Q. कर्नाटक सरकार ने किस राज्य में कन्नड़ माध्यम के स्कूलों को विशेष अनुदान देने का फैसला किया है?
a) महाराष्ट्र 
b) तमिलनाडू  
c) तेलंगाना
d) आंध्र प्रदेश
Ans :- महाराष्ट्र

Explanation:-
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने महाराष्ट्र में कन्नड़ माध्यम के स्कूलों को विशेष अनुदान देने का फैसला किया है।
  • महाराष्ट्र में कन्नडियों को भी पेंशन दी जाएगी जिन्होंने राज्य के एकीकरण के लिए लड़ाई लड़ी।
  • स्वतंत्रता सेनानियों के लिए महाराष्ट्र की पेंशन योजना बेलगावी में उन हिस्सों को कवर करेगी जिन पर महाराष्ट्र दावा करता है।

Q. हाल ही में भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना के बीच द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ”AUSTRA HIND 22 (ऑस्ट्रा हिन्द 22)” किस राज्य में शुरू हुआ?
a) गुजरात
b) राजस्थान 
c) उत्तर प्रदेश 
d) हिमाचल प्रदेश
Ans :- राजस्थान

Explanation:-
  • भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना के बीच द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ”AUSTRA HIND 22 (ऑस्ट्रा हिन्द 22)” 28 नवंबर 2022 को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में शुरू हुआ।
  • यह अभ्यास 28 नवंबर – 11 दिसंबर 2022 तक चलेगा।
  • अभ्यास ”AUSTRA HIND (ऑस्ट्रा हिंद)” एक वार्षिक कार्यक्रम होगा जो भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाएगा।

Q. हाल ही में भारत ने किस स्थान पर G-20 देशों के दूतों के लिए एक वार्ता आयोजित की?
a) लक्षद्वीप समूह
b) मिनीकॉय द्वीप समूह
c) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 
d) कन्नानोर द्वीप समूह 
Ans :- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 

Explanation:-
  • भारत ने 26 नवंबर 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में G-20 देशों के दूतों के लिए एक वार्ता आयोजित की है।
  • भारत ने इंडोनेशिया (जहां हाल ही में बाली में G-20 शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ था) से G-20 समूह का नेतृत्व संभाला।


Q. हाल ही में किस बैंक ने GIFT सिटी में अपनी शाखा में अपने अनिवासी भारतीय ग्राहकों के लिए दो नए उत्पाद, लोन अगेंस्ट डिपॉजिट और डॉलर बॉन्ड लॉन्च किए?
a) AXIS बैंक 
b) HDFC बैंक  
c) KOTAK बैंक  
d) ICICI बैंक 
Ans :- ICICI बैंक 

Explanation:-
  • ICICI बैंक ने GIFT सिटी में अपनी शाखा में अपने अनिवासी भारतीय ग्राहकों के लिए दो नए उत्पाद, लोन अगेंस्ट डिपॉजिट और डॉलर बॉन्ड लॉन्च किए।
  • ICICI बैंक GIFT सिटी में इन उत्पादों की पेशकश करने वाला पहला बैंक है।
  • लोन अगेंस्ट डिपॉजिट, भारत में डिपॉजिट के एवज में विदेशी मुद्रा में लिया गया ऋण है।
  • डॉलर बांड अनिवासी भारतीयों के लिए एक वैकल्पिक निवेश विकल्प है।

Q. राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने किस दिन अपने स्थापना दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनाई? 
a) 26 नवंबर  
b) 27 नवंबर   
c) 28 नवंबर   
d) 29 नवंबर  
Ans :- 27 नवंबर

Explanation:-
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) 27 नवंबर 2022 को अपने स्थापना दिवस की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है।
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) दिवस नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की स्थापना 15 जुलाई 1948 (जो 1948 में नवंबर महीने का चौथा रविवार था) को नई दिल्ली में हुई थी।
  • यह दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 30 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 30 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....