7 November 2022 Current Affairs in Hindi | 07 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "07 November 2022 Current affairs in Hindi | 07 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 7 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

7 November 2022 Current affairs in Hindi

7 November 2022 Current affair,07 November 2022 Current affairs in Hindi,7 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया है। यह किस राज्य में स्थित है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) राजस्थान
(d) गुजरात
Ans :- राजस्थान

Explanation:-
  • राजस्थान के मानगढ़ धाम को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1913 में मानगढ़ में अंग्रेजों द्वारा मारे गए आदिवासियों को श्रद्धांजलि दी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ 'मानगढ़ धाम की गौरव गाथा' कार्यक्रम में शिरकत की।
  • मानगढ़ धाम ब्रिटिश सेना द्वारा मारे गए लगभग 1,500 आदिवासियों का स्मारक है।
  • समाज सुधारक गोविंद गुरु ने 1913 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ मानगढ़ में आदिवासियों और वनवासियों की सभा का नेतृत्व किया था।
  • गुजरात के सीएम ने कहा कि 1913 में मानगढ़ में आदिवासियों का नरसंहार जलियांवाला बाग हत्याओं से भी ज्यादा भीषण था।

Q. हाल ही में सिक्किम के पहले ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) शाहरुख खान
b) जॉन अब्राहम
c) अमिताभ बच्चन
d) ए.आर. रहमान
Ans :- ए.आर. रहमान

Explanation:-
  • सिक्किम सरकार ने जानेमाने संगीतकार ए.आर रहमान को अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। 
  • मुख्य सचिव ए.के श्रीवास्तव की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि रहमान राज्य की उपलब्धियों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करेंगे। बीते दो दशक में सिक्किम विश्व प्रसिद्ध इको - टूरिज्म स्थल के रूप में उभरा है।
  • सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। यह भारतीय राज्यों में दूसरा सबसे छोटा है।
  • गंगटोक सिक्किम की राजधानी और इसका सबसे बड़ा शहर है।
  • दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा को सिक्किम का संरक्षक देवता माना जाता है।
  • प्रेम सिंह तमांग, जिन्हें पी.एस. गोलय के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सिक्किम के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।


Q. इंदौर, मध्य प्रदेश में 8 से 10 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाले 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में निम्नलिखित में से किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे?
a) गुयाना
b) ब्राजील
c) वेनेजुएला
d) कोलंबिया
Ans :- गुयाना

Explanation:-
  • 17 वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी 2023 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।
  • गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
  • ऑस्ट्रेलिया की संसद सदस्य ज़ानेटा मस्कारेन्हास युवा प्रवासी भारतीय दिवस में विशिष्ट अतिथि होंगी।
  • युवा प्रवासी भारतीय दिवस 8 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा।
  • 17वें प्रवासी भारतीय दिवस का विषय “डायस्पोरा: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार” है।

Q. इन्वेस्ट कर्नाटक, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट' के उद्घाटन समारोह को किसने संबोधित किया है?
a) नरेंद्र मोदी
b) अमित शाह
c) राजनाथ सिंह
d) द्रौपदी मुर्मु
Ans :- नरेंद्र मोदी

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट- इनवेस्ट कर्नाटक 2022 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
  • 'इन्वेस्ट कर्नाटक 2022' प्रतिस्पर्धा और सहकारी संघवाद का एक सटीक उदाहरण है।
  • इस बैठक का उद्देश्य था कि संभावित निवेशकों को अपने तरफ आकर्षित करना और अगले 10 सालों के लिए विकास एजेंडा स्थापित करना है।

Q. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) राजेश वर्मा
b) प्रसाद के पनिकर
c) वीआर कृष्णा गुप्ता
d) आर के गुप्ता
Ans :- वीआर कृष्णा गुप्ता

Explanation:-
  • BPCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अरुण कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद, वेत्सा रामकृष्ण गुप्ता ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।
  • BPCL की स्थापना :- 1952 ।
  • BPCL का मुख्यालय :- मुंबई


Q. हाल ही में केरल सरकार द्वारा स्थापित पहले 'केरल ज्योति' पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
a) गोपीनाथ मुथुकाडो
b) कनई कुन्हीरामन
c) डॉ एस डी बीजू
d) एम टी वासुदेवन नायर
Ans :- एम टी वासुदेवन नायर

Explanation:-
  • केरल सरकार ने केंद्र के नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों पर आधारित अपने पहले 'केरल पुरस्कार' की घोषणा की है। 
  • प्रसिद्ध लेखक एमटी वासुदेवन नायर को पहले केरल ज्योति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किया गया था, जो राज्य द्वारा स्थापित तीन सम्मानों में से सर्वोच्च है। 
  • केरल प्रभा, दूसरा सर्वोच्च सम्मान अभिनेता ममूटी, पूर्व सिविल सेवा अधिकारी टी माधव मेनन और लेखक ओमचेरी एनएन पिल्लई को दिया जाएगा। 
  • केरल श्री सम्मान के लिए छह व्यक्तियों का चयन किया गया है, जिनमें वन्यजीव संरक्षणवादी डॉ सत्यभामा दास बीजू, जादूगर गोपीनाथ मुथुकड, मूर्तिकार कनाई कुन्हीरमन, उद्योगपति कोचौसेफ चित्तिलापल्ली, इंजीनियर एमपी परमेश्वरन और संगीतकार वैकोम विजयलक्ष्मी शामिल हैं।

Q. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य 25 से 28 नवंबर तक ट्रैक एशिया कप 2022 की मेजबानी करेगा?
a) केरल 
b) महाराष्ट्र
c) ओडिशा
d) आंध्र प्रदेश
Ans :- केरल 

Explanation:-
  • केरल साइकिलिंग के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक ट्रैक एशिया कप 2022 की मेजबानी यहां के पास एलएनसीपीई आउटडोर वेलोड्रोम में 25 से 28 नवंबर तक करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 
  • इस प्रतियोगिता में एशिया के 25 से अधिक देशों के लगभग 200 साइकिलिस्ट प्रतिस्पर्धी हिस्सा लेंगे।
  • पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली से बाहर किया जा रहा है।
  • ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग 2022 को एशियाई साइकिलिंग परिसंघ और भारतीय साइकिलिंग महासंघ ने मान्यता हासिल है। इस टूर्नामेंट का आयोजन एलएनसीपीई के 333.333 मीटर के कंक्रीट वेलोड्रोम में किया जाएगा।

Q. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने भारत का पहला फ्लोटिंग वित्तीय साक्षरता शिविर किस शहर में आयोजित किया है?
a) सूरत
b) श्रीनगर
c) पुणे
d) चेन्नई
Ans :- श्रीनगर

Explanation:-
  • भारत सरकार के स्वामित्व वाले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) ने श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर की विश्व प्रसिद्ध डल झील के आसपास भारत का पहला तैरता हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर शुरू किया। 
  • वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन आईपीपीबी की निवेशक दीदी या महिला डाकिया पहल के तहत किया गया था।
  • निवेशक दीदी '' या महिला डाकिया, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफ),कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के बीच वित्तीय और निवेशक शिक्षा को बढ़ावा देना है।


Q. हाल ही में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने किसे अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है?
a) वरुण कुमार
b) विशाल कपूर
c) दिलीप जोशी
d) रोशन सिंह
Ans :- विशाल कपूर

Explanation:-
  • एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने विशाल कपूर को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है। इससे पहले कपूर ने बिजली मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।
  • एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड मुख्यालय स्थान :- नई दिल्ली
  • एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड की स्थापना :- 2009
  • एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ :- अरुण कुमार मिश्रा।

Q. हाल ही में एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप 2022 में पुरुषों का ओपन खिताब किसने जीता है?
a) आर प्रज्ञानानंद
b) हर्ष भरतकोटि
c) बी अधिबनी
d) अर्जुन एरिगैसी
Ans :- आर प्रज्ञानानंद

Explanation:-
  • एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप 2022 में पुरुषों का ओपन खिताब ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने जीता है।
  • 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने 3 नवंबर को एक और बेहतरीन उपलब्धि हासिल की। 
  • युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप 2022 शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप (World Cup) के लिए भी क्वालीफाई किया है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 07 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 07 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....