9 November 2022 Current Affairs in Hindi | 09 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "09 November 2022 Current affairs in Hindi | 09 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 9 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

9 November 2022 Current affairs in Hindi

9 November 2022 Current affair,09 November 2022 Current affairs in Hindi,9 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में कौन सा क्रिकेटर एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 T-20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बन गया है?
a) हार्दिक पांड्या
b) विराट कोहली
c) सूर्य कुमार यादव 
d) रोहित शर्मा
Ans :- सूर्य कुमार यादव 

Explanation:-
  • सूर्य कुमार यादव 6 नवंबर 2022 को एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 T-20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गया है।
  • सूर्य कुमार यादव ने मेलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के अंतिम सुपर 12 चरण मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
  • उन्होंने 25 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए।
  • इस साल 28 पारियों में सूर्यकुमार ने 44.60 की औसत से 1,026 रन बनाए हैं।

Q. हाल ही में भारतीय सेना के भविष्य की तैयारी के लिए किस शहर में सेना कमांडरों का सम्मेलन आयोजित किया गया है?
a) नई दिल्ली 
b) भोपाल 
c) हैदराबाद 
d) जयपुर 
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • भारतीय सेना के भविष्य की तैयारी के लिए 7 नवंबर 2022 से नई दिल्ली में सेना कमांडरों का सम्मेलन आयोजित किया गया।
  • यह एक शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम है, जो भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेने के लिए हर साल अप्रैल और अक्टूबर में आयोजित किया जाता है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 नवंबर को सेना कमांडरों को संबोधित करने और उनके साथ बातचीत करने वाले हैं।


Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने ‘ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों के लिए कार्रवाई की कार्य सूची‘ पुस्तिका का अनावरण किया है? 
a) पीयूष गोयल
b) धर्मेंद प्रधान 
c) सुरेश प्रभु 
d) गिरिराज सिंह
Ans :- गिरिराज सिंह

Explanation:-
  • केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, गिरिराज सिंह ने ‘ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों के लिए कार्रवाई की कार्य सूची‘ पुस्तिका का अनावरण किया।
  • इस पुस्तिका के माध्यम से सभी योजनाओं जैसे MGNREGA, दीन दयाल अंत्योदय योजना आदि की जानकारी आम जनता को उपलब्ध होगी।

Q. हाल ही में निम्नलिखित में से कौन सा देश भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है?
a) यूक्रेन 
b) रूस
c) इराक 
d) सऊदी अरब 
Ans :- रूस

Explanation:-
  • अक्टूबर 2022 में रूस पारंपरिक विक्रेताओं सऊदी अरब और इराक को पछाड़कर भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है।
  • रूस, जो 31 मार्च, 2022 तक भारत द्वारा आयात किए गए सभी तेल का सिर्फ 0.2% था, ने अक्टूबर में भारत को कच्चे तेल की 9,35,556 बैरल प्रति दिन की आपूर्ति की – जो अब तक का सबसे अधिक है।
  • यह अब भारत के कुल कच्चे तेल के आयात का 22% है, जो इराक के 20.5% और सऊदी अरब के 16% से अधिक है।

Q. हाल ही में यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा लॉन्च किए गए चैटबॉट का नाम क्या है?
a) आधार धर्म
b) आधार मित्र 
c) आधार कर्म 
d) आधार सेवा
Ans :- आधार मित्र 

Explanation:-
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए नया AI/ML आधारित चैटबॉट, ‘आधार मित्र‘ लॉन्च किया।
  • इसमें आधार नामांकन की जांच/अपडेट स्थिति और नामांकन केंद्र स्थान की जानकारी जैसी उन्नत सुविधाएं हैं।
  • इसके साथ ही, UIDAI को अक्टूबर 2022 के लिए सार्वजनिक शिकायतों के समाधान के लिए सभी सरकारी विभागों में फिर से शीर्ष पर रखा गया है।


Q. हाल ही में भारतीय वायु सेना और रॉयल सिंगापुर वायु सेना के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का 11वां संस्करण किस राज्य में शुरू हुआ है?
a) नागालैंड
b) सिक्किम 
c) पश्चिम बंगाल 
d) असम
Ans :- पश्चिम बंगाल 

Explanation:-
  • भारतीय वायु सेना और रॉयल सिंगापुर वायु सेना के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का 11वां संस्करण कलाईकुंडा, पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ।
  • दोनों वायु सेनाओं ने दो साल के अंतराल के बाद इस प्रशिक्षण को फिर से शुरू किया है।
  • संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का यह संस्करण छह सप्ताह की अवधि में आयोजित किया जाएगा।
  • वायु सेना प्रमुख - विवेक राम चौधरी

Q. हाल ही में मिस्र में होने वाले UNFCCC (COP-27) के दलों के सम्मेलन के 27वें सत्र में भाग लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन कर रहा है?
a) भूपेंद्र यादव 
b) डॉ. वीरेंद्र कुमार 
c) रामचंद्र प्रसाद 
d) मनसुख मंडाविया 
Ans :- भूपेंद्र यादव

Explanation:-
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव UNFCCC (COP-27) के दलों के सम्मेलन के 27वें सत्र में भाग लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे है।
  • यह सम्मेलन 6 से 18 नवंबर 2022 तक मिस्र के शर्म अल शेख में आयोजित हो रहा है।
  • COP-27 में, पेरिस समझौते और सम्मेलन के तहत सहमति अनुसार दुनिया के सामूहिक जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में कार्रवाई करने के लिए देश एक के साथ आएंगे।

Q. हाल ही में फोर्ब्स की विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता रैंकिंग 2022 के अनुसार, कौन सी कंपनी भारत की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के रूप में उभरी है?
a) महेन्द्रा फाइनेंस
b) अडानी समूह 
c) टाटा समूह 
d) रिलायंस इंडस्ट्रीज 
Ans :- रिलायंस इंडस्ट्रीज

Explanation:-
  • फोर्ब्स की विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता रैंकिंग 2022 के अनुसार, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज काम करने के लिहाज से भारत की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और दुनिया की 20वीं सबसे अच्छी फर्म के रूप में उभरी है।
  • 2,30,000 कर्मचारियों के साथ, रिलायंस शीर्ष 100 में एकमात्र भारतीय कंपनी है।
  • वैश्विक रैंकिंग में दक्षिण कोरिया की सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स शीर्ष पर हैं, इसके बाद US ‘माइक्रोसॉफ्ट, IBM, अल्फाबेट और ऐप्पल हैं।


Q. 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2022 में मुख्य अतिथि कौन होंगे?
a) ज़ानेटा मस्कारेनहास 
b) मोहम्मद इरफ़ान अली 
c) ऋषि सुनक 
d) कमला हैरिस 
Ans :- मोहम्मद इरफ़ान अली

Explanation:-
  • गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
  • यह मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 से 10 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
  • ज़ानेटा मस्कारेनहास, ऑस्ट्रेलिया के सांसद, 8 जनवरी 2023 से आयोजित किये जाने वाले यूथ प्रवासी भारतीय दिवस में सम्मानित अतिथि होंगे।
  • 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की थीम:– ‘डायस्पोरा - रिलाएबल पार्टनर्स फॉर इंडियाज प्रोग्रेस इन अमृत काल‘।

Q. भारत में प्रतिवर्ष किस दिन राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है?
a) 5 नवंबर
b) 6 नवंबर
c) 7 नवंबर 
d) 8 नवंबर
Ans :- 7 नवंबर 

Explanation:-
  • कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत में हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • यह पहली बार 2014 में सरकार द्वारा घोषित किया गया था, 7 नवंबर को नोबेल पुरस्कार विजेता मैरी क्यूरी की जयंती के अवसर के लिए चुना गया था।
  • मैरी क्यूरी के कार्यों से कैंसर के इलाज के लिए रेडियोथेरेपी का विकास हुआ।
  • भारत में राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत 1975 में हुई थी।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 09 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 09 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....