4 December 2022 Current Affairs in Hindi | 04 दिसम्बर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "04 December 2022 Current affairs in Hindi | 04 दिसम्बर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 04 December  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

04 December 2022 Current affairs in Hindi

4 December 2022 Current affair,04 December 2022 Current affairs in Hindi,04 दिसम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ Intelligent Transport System के लिए ‘Economic Development Cooperation Fund Loan’ समझौते पर हस्ताक्षर किए?
a) जापान
b) दक्षिण कोरिया    
c) जर्मनी 
d) रूस 
Ans :- दक्षिण कोरिया

Explanation:-
  • भारत और दक्षिण कोरिया ने 245 अरब से अधिक कोरियाई वॉन के आर्थिक विकास सहयोग निधि ऋण (Economic Development Cooperation Fund Loan) के संबंध में व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए। 
  • यह समझौता दिल्ली में नागपुर-मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की स्थापना के लिए है। दक्षिण कोरिया को 2016 में विकास सहयोग के लिए भारत के आधिकारिक विकास सहायता भागीदार के रूप में नामित किया गया था।

Q. हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का 58वां स्थापना दिवस कब मनाया गया?
a) 29 नवम्बर
b) 30 नवम्बर
c) 01 दिसंबर 
d) 02 दिसंबर 
Ans :- 01 दिसंबर

Explanation:-
  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) का 58 वां स्थापना दिवस 01 दिसंबर 2022 को मनाया गया।
  • BSF की स्थापना 1 दिसंबर 1965 को भारत की सीमाओं पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई थी।
  • वर्तमान में, BSF में 2.65 लाख कर्मी शामिल हैं, जो 193 बटालियनों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात हैं।
  • BSF महानिदेशक : पंकज कुमार सिंह
  • BSF मुख्यालय : नई दिल्ली


Q. निम्नलिखित में से कौन सा देश 01 जनवरी, 2023 को एक वर्ष के लिए वासेनार अरेंजमेंट के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता ग्रहण करेगा?
a) भारत
b) पाकिस्तान   
c) नेपाल 
d) मलेशिया 
Ans :- भारत

Explanation:-
  • भारत 01 जनवरी , 2023 को एक वर्ष के लिए वासेनार अरेंजमेंट के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।
  • 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक वियना में आयोजित वासेनार अरेंजमेंट की 26वीं वार्षिक पूर्ण बैठक में , आयरलैंड के राजदूत इयोन ओ’लेरी ने भारत के राजदूत जयदीप मजूमदार को अध्यक्षता सौंपी।
  • भारत दिसंबर 2017 में अपने 42वें भाग लेने वाले देश के रूप में वासेनार अरेंजमेंट में शामिल हुआ।

Q. हाल ही में चेन्नई में पहले तटीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया हैं?
a) अमित शाह 
b) राजनाथ सिंह    
c) गिरीधर अरमाने  
d) सुरेश प्रभु 
Ans :- गिरीधर अरमाने  

Explanation:-
  • रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने 01 दिसंबर 2022 को चेन्नई में भारतीय तट रक्षक द्वारा आयोजित पहले तटीय सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • सम्मेलन में भारत, मालदीव, श्रीलंका और मॉरीशस भाग ले रहे हैं।
  • पहले तटीय सुरक्षा सम्मेलन की थीम : ”कोलेबोरेटिव एफर्ट्स फॉर कोस्टल सिक्यूरिटी ”।
  • CSC की शुरुआत 2011 में भारत, मालदीव और श्रीलंका के बीच एक त्रिपक्षीय समुद्री सहयोग तंत्र के रूप में हुई थी।

Q. हाल ही में भारत और बांग्लादेश के संबंधों को चिन्हित करने वाला पहला सिलहट-सिलचर महोत्सव किस राज्य में शुरू हुआ?
a) अरुणाचल प्रदेश
b) असम
c) मेघालय 
d) त्रिपुरा 
Ans :- असम

Explanation:-
  • 02 दिसंबर 2022 को असम की बराक घाटी के सिलचर में सिलहट महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया गया।
  • केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री जी किशन रेड्डी और बांग्लादेश के विदेश मामलों के मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमन ने इसका उद्घाटन किया।
  • यह 5 दिनों तक चलने वाला उत्सव है जिसे संस्कृति मंत्रालय और इंडिया फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
  • यह कार्यक्रम दक्षिण असम के सिलहट और बराक घाटी के ऐतिहासिक संबंधों के संदर्भ में आयोजित किया जा रहा है।
  • सिलहट पूर्वी बांग्लादेश में स्थित एक शहर है। यह सूरमा नदी पर स्थित है। यह सूफी दरगाहों के लिए जाना जाता है।
  • बराक घाटी असम के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। इसका नाम बराक नदी के नाम पर रखा गया है।


Q. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 01 दिसंबर 2022 को देश के किन हवाई अड्डो के लिए डिजी यात्रा शुरू की?
a) नई दिल्ली
b) वाराणसी 
c) बेंगलुरू 
d) उपर्युक्त सभी
Ans :-  नई दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु

Explanation:-
  • केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 01 दिसंबर 2022 को देश के तीन हवाई अड्डों, नई दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु के लिए डिजी यात्रा शुरू की।
  • डिजी यात्रा परियोजना की कल्पना नागरिक विमानन मंत्रालय के तहत डिजी यात्रा फाउंडेशन द्वारा की गई है।
  • डिजी यात्रा की परिकल्पना हवाई अड्डों पर यात्रियों के चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी के आधार पर संपर्क रहित, निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है।

Q. हाल ही में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) गिरीश कुमार मिश्रा
b) अनीता करवाल  
c) एएस संजय कुमार  
d) संजीव कुमार मित्तल
Ans :- एएस संजय कुमार

Explanation:-
  • एएस संजय कुमार को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया हैं।
  • वह 1990 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और युवा कार्य विभाग, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के पूर्व सचिव थे।
  • उन्होंने 30 नवंबर, 2022 को अपनी सेवानिवृत्ति के बाद आईएएस अनीता करवाल का स्थान लिया।

Q. हाल ही में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?
a) सोनू सूद
b) प्रसून जोशी   
c) ज़ुबिन नौटियाल 
d) ऋषभ पंत 
Ans :- प्रसून जोशी   

Explanation:-
  • मैककैन वर्ल्डग्रुप इंडिया के सीईओ और सीओओ प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
  • प्रसून जोशी भारतीय विज्ञापन और मीडिया बिरादरी के एक सम्मानित सदस्य हैं।
  • प्रसून जोशी एक प्रख्यात कवि, गीतकार और फिल्म प्रमाणन बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
  • प्रसून जोशी को पद्मश्री भी मिल चुका है। कला, साहित्य, संस्कृति और विज्ञापन में उनके योगदान के लिए उन्हें उत्तराखंड गौरव सम्मान से भी नवाजा गया था।


Q. निम्नलिखित में से किस देश में नेत्रहीनों के लिए तीसरे टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा?
a) ऑस्ट्रेलिया
b) दक्षिण अफ्रीका   
c) इंग्लैंड 
d) भारत  
Ans :- भारत

Explanation:-
  • नेत्रहीनों के लिए तीसरा टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 5 से 17 दिसंबर तक भारत में किया जाएगा।
  • टी20 विश्व कप 2022 के भाग लेने वाले देश हैं- ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और मेजबान देश भारत।
  • इसका उद्देश्य विकलांगता के मुद्दों की समझ को बढ़ावा देना और विकलांग व्यक्तियों की गरिमा, अधिकारों और भलाई के लिए समर्थन जुटाना है।

Q. हाल ही में नागालैंड का 60वां स्थापना दिवस कब मनाया मनाया गया? 
a) 01 दिसंबर
b) 02 दिसंबर
c) 03 दिसंबर 
d) 04 दिसंबर 
Ans :- 01 दिसंबर 

Explanation:-
  • नागालैंड ने 01 दिसंबर 2022 को अपना 60वां राज्य दिवस मनाया।
  • 1 दिसंबर 1963 को यह भारत संघ का 16वां राज्य बना था।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने नागालैंड पुलिस की सहयोग परियोजना तथा नागालैंड पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप वाहनों का शुभारंभ किया।
  • नागालैंड के मुख्यमंत्री :- नेफियू रियो
  • नागालैंड के राज्यपाल :- जगदीश मुखी 
  • नागालैंड की राजधानी :- कोहिमा

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 04 दिसम्बर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 04 December 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....