13 February 2023 Current Affairs in Hindi | 13 फरवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "12-13 February 2023 Current affairs in Hindi | 12-13 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 12-13 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

12-13 February 2023 Current affairs in Hindi

13 February 2023 Current affairs,13 February 2023 Current affairs in Hindi,13 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs


Q. हाल ही में जारी आईसीएओ की एविएशन सेफ्टी ओवरसाइट रैंकिंग में भारत का कौन सा स्थान है?
a) 45 वां
b) 50 वां
c) 55 वां
d) 60 वां
Ans :- 55 वां

Explanation:-
  • हाल ही में जारी आईसीएओ की एविएशन सेफ्टी ओवरसाइट रैंकिंग में भारत 55वें स्थान पर आ गया है।
  • आईसीएओ कोऑर्डिनेटेड वैलिडेशन मिशन (ICVM) को भारत में 9 से 16 नवंबर 2022 तक यूनिवर्सल सेफ्टी ओवरसाइट ऑडिट प्रोग्राम (USOAP) के तहत लागू किया गया था। 

Q. हाल ही में नासा ने किस कंपनी के न्यू ग्लेन को ईएससीएपीएडीई (ESCAPADE) अनुबंध दिया है?
a) ब्लू ओरिजिन
b) वनस्पेस 
c) स्पेसएक्स
d) इसरो
Ans :- ब्लू ओरिजिन 

Explanation:-
  • हाल ही में नासा ने ब्लू ओरिजिन कंपनी के न्यू ग्लेन को ईएससीएपीएडीई (ESCAPADE) अनुबंध दिया है
  • ईएससीएपीएडीई एक ट्विन-स्पेसक्राफ्ट क्लास डी मिशन है। यह मंगल के अद्वितीय हाइब्रिड मैग्नेटोस्फीयर के माध्यम से सौर पवन ऊर्जा के स्थानांतरण का अध्ययन करेगा।
  • ईएससीएपीएडीई नासा के ग्रहों की खोज के लिए लघु अभिनव मिशन (SIMPLEx) कार्यक्रम का हिस्सा है।


Q. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कितने राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गये हैं?
a) 11
b) 12
c) 13
d) 15
Ans :- 13 

Explanation:-
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 फरवरी को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए 13 नए राज्यपाल नियुक्त किए। 
  • लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल, सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया हैं। 


Q. हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के साथ एपीए पर हस्ताक्षर करने वाला पहला पीएसयू कौन बन गया है? 
a) एचपीसीएल
b) गेल 
c) ओएनजीसी
d) एनटीपीसी
Ans :- गेल 

Explanation:-
  • गेल (इंडिया) लिमिटेड ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के साथ अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • एपीए योजना 2022 में भारत में व्यापार करने में आसानी को बेहतर बनाने और गैर-प्रतिकूल कर प्रणाली को बढ़ावा देने के सरकार के लक्ष्य का समर्थन करने के लिए शुरू की गई थी।
  • गेल (भारत) एलएनजी कार्गो की स्थिर आपूर्ति के लिए अमेरिका पर निर्भर है। भारत की स्थानीय गैस मांग का 55 प्रतिशत आयात के माध्यम से पूरा किया जाता है।

Q. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन को आगे बढ़ाने के लिए किसके साथ साझेदारी की? 
a) भारतीय थल सेना
b) भारतीय वायु सेना
c) भारतीय नौसेना
d) उपर्युक्त सभी
Ans :- भारतीय नौसेना

Explanation:-
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के साथ साझेदारी की।
  • भारतीय नौसेना के साथ ISRO ने क्रू मॉड्यूल का शुरुआती रिकवरी परीक्षण किया, जो अंतरिक्ष से पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करने के बाद समुद्र में गिर जाएगा।
  • गगनयान परियोजना तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 किमी की कक्षा में तीन सदस्यों के चालक दल को लॉन्च करके और भारतीय समुद्री जल में उतरकर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने के द्वारा मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता के प्रदर्शन की परिकल्पना करता है।


Q. हाल ही में ICC T-20 महिला विश्व कप 10 फरवरी 2023 को किस देश में शुरू हुआ?
a) भारत
b) इंग्लैंड
c) दक्षिण अफ्रीका 
d) न्यूजीलैंड
Ans :- दक्षिण अफ्रीका

Explanation:-
  • ICC T-20 महिला विश्व कप 10 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुआ।
  • यह टूर्नामेंट पहली बार किसी अफ्रीकी देश में आयोजित हो रहा है।
  • ICC T-20 महिला विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं और आयोजन के दौरान कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

Q. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बने है? 
a) इशांत शर्मा
b) मोहम्मद शमी
c) रविन्द्र जडेजा
d) रविचंद्रन अश्विन
Ans :- रविचंद्रन अश्विन

Explanation:-
  • टेस्ट क्रिकेट में आर. अश्विन सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय व दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए।
  • रविचंद्रन अश्विन फरवरी 2023 में 450 टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे तेज और कुल मिलाकर दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।
  • उन्होंने नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल के दौरान अपना 450 वां टेस्ट विकेट लिया।
  • रविचंद्रन अश्विन ने अनिल कुंबले के 93 टेस्ट मैचों की तुलना में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 89 टेस्ट मैच खेले।

Q. प्रतिवर्ष दलहन फसलों के महत्व को उजागर करने के लिए विश्व दलहन दिवस कब मनाया जाता है?
a) 10 फरवरी 
b) 11 फरवरी
c) 12 फरवरी
d) 13 फरवरी
Ans :- 10 फरवरी

Explanation:-
  • दलहनी फसलों के महत्व को उजागर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस के रूप में नामित किया है।
  • दालें भोजन और चारा दोनों के लिए उगाई जाने वाली फलीदार पौधों के खाद्य बीज हैं।
  • विश्व दलहन दिवस 2023 की थीम :- ” पल्सेस फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर ”। 


Q. हाल ही में विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया हैं?
a) 08 फरवरी
b) 09 फरवरी
c) 10 फरवरी
d) 11 फरवरी
Ans :- 11 फरवरी

Explanation:-
  • प्रति वर्ष 11 फरवरी 2023 को विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में ऐलान किया था।
  • विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के 8वें अंतर्राष्ट्रीय दिवस की थीम :- ‘इनोवेट, दिखाना, ऊपर उठाएं, एडवांस (आईडीईए): सतत और समान विकास के लिए आगे लाना।’

Q. हाल ही में विश्व यूनानी दिवस कब मनाया गया हैं?
a) 09 फरवरी
b) 10 फरवरी
c) 11 फरवरी
d) 12 फरवरी
Ans :- 11 फरवरी

Explanation:-
  • यूनानी दवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है।
  • भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा पहला विश्व यूनानी दिवस 2017 में हैदराबाद के केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIUM) में मनाया गया था।
  • इस दिवस का उद्देश्य यूनानी दवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के बारे में जनजागरूकता फैलाना है।
  • विश्व यूनानी दिवस 2023 की थीम :- “यूनानी मेडिसिन फॉर पब्लिक हेल्थ”

आप डेली करंट अफेयर्स 12-13 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 12-13 February 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....