International Yoga Day 2023 । अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्त्व

योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मन गया है। योगाभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति भी देता है। भारत में प्राचीनकाल से ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास किया जा रहा है।

International Yoga Day 2023,अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस 2023,अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्त्व,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम,international yoga day 2023 theme in hindi

International Yoga Day 2023

अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्त्व -

योग भारतीय संस्कृति की पहचान है, जिसका प्रचार-प्रसार अब विदेशों तक हो रहा है। विदेशों तक योग के प्रसार का श्रेय योग गुरुओं और योग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगो को जाता है। भारतीय योग गुरुओं ने सम्पूर्ण विश्व में योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में लोगो को जागरूक किया हैं। आज दुनियाभर के लोग योग को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। 


योग की उपयोगिता को देखते हुए सभी को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 21 जून को अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत की पहल के बाद योग को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला और इसे सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया। हालांकि योग दिवस मनाने की शुरुआत किसने, कब और कहां की, ये जानना भी बेहद जरूरी है।


योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई हैं और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। 

योग दिवस का इतिहास -

वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस मनाएं जाने की मांग रखी, जिससे सहर्ष स्वीकार किया गया और 21 जून को अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। 

पहला अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया?

विश्वभर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। जिसके बाद से हर वर्ष 21 जून योग दिवस के रुप में मनाया जाता है।

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाते हैं?

योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का दिन इसलिए तय किया गया, क्योंकि पंचांग के मुताबिक 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं, जिसके बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। सूर्य के दक्षिणायन होने का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम माना गया है। तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुना गया है।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम -

प्रतिवर्ष इस दिन को एक खास थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस की थीम निर्धारित की गयी हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 9वां संस्करण है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम - "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" 


गत वर्षों में मनाये गये अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम - "मानवता के लिए योग"
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम - "योग फॉर वेलनेस"
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम - ''घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ योग करना''
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 की थीम - "क्लाइमेट एक्शन"
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018 की थीम - ''शांति के लिए योग''
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2017 की थीम - ''स्वास्थ्य के लिए योग''
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 की थीम - "युवाओं को जोड़ो"
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 की थीम - "सद्भाव और शांति के लिए योग"

FAQs

Q. अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कब हुई थी?
Ans :- 27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसके तहत साल में किसी भी एक दिन को योग दिवस के रूप में मनाने की मांग की गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया था।

Q. पहला अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया?
Ans :- 21 जून 2015

Q. योग के जन्मदाता किस देश देश को माना जाता है?
Ans :- भारत

Q. योग के पिता के रूप में किसे जाना जाता हैं?
Ans :- महर्षि पतंजलि 


Q. योग की खोज किसने की थी?
Ans :- महर्षि पतंजलि 

Q. योग कितने प्रकार के होते हैं? 
Ans :- योग के मुख्य चार प्रकार होत हैं। राज योग, कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग।

Q. योग के कुल कितने अंग होते हैं?
Ans :- आठ

Q. योग के आठ अंग कौन कौन से हैं?
Ans :- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि

Q. योग सूत्र में कितने सूत्र है?
Ans :- 195 सूत्र

Q. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम क्या हैं?
Ans :- "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग"

Q. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम क्या थी?
Ans :- "मानवता के लिए योग"


आप डेली करंट अफेयर्स की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज International Yoga Day 2023 । अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्त्व का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....