इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 23 June के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
23 June 2023 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
- दुनिया के सबसे बड़े मंदिर विराट 'रामायण मंदिर' का निर्माण 20 जून को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुरू हुआ।
- इस मंदिर परिसर के भीतर शैव और वैष्णव देवी-देवताओं को समर्पित 22 मंदिर होंगे।
- 120 एकड़ भूमि वाले इस स्थल को जानकी नगर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें एक आश्रम, गुरुकुल, धर्मशाला और अन्य सुविधाएं होंगी।
- जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में ‘क्रेडाई गार्डन पीपल्स पार्क’ का उद्घाटन किया।
- क्रेडाई गार्डन पीपल्स पार्क 12,000 वर्ग मीटर में फैला एक विशाल पार्क है।
- इस पार्क को मध्यम वर्ग, उच्च मध्यम वर्ग और वंचित बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया हैं।
- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'पॉलिटेक्निक चलो अभियान' शुरू किया गया हैं।
- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।
- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लाखों युवाओं को सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिला दिलाना है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों, जिला विद्यालय निरीक्षकों से प्रचार-प्रसार के लिए विशेष शिविर लगाने का अनुरोध किया गया है।
- ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी को 'जर्मन बुक ट्रेड 2023' के शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- सलमान रुश्दी को अपने साहित्यिक कार्य और निरंतर खतरे के सामने सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए पुरस्कार दिया गया हैं।
- वर्ष 2020 में भारतीय अर्थशास्त्री और दार्शनिक अमर्त्य कुमार सेन यह पुरस्कार दिया गया था।
- जर्मन बुक ट्रेड का शांति पुरस्कार, जर्मन पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स एसोसिएशन द्वारा सालाना दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार है।
- जर्मन बुक ट्रेड का शांति पुरस्कार की स्थापना :- 1950
- केंद्र सरकार ने एसबीआई के प्रबंध निदेशक (MD) स्वामीनाथन जानकीरमन को तीन साल के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।
- स्वामीनाथन जानकीरमन, महेश कुमार जैन की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर :- शक्तिकांत दास
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का मुख्यालय :- मुम्बई
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की स्थापना :- 1 अप्रैल 1935
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 जून को वियतनाम पीपुल्स नेवी को एक स्वदेशी इन-सर्विस मिसाइल कार्वेट, आईएनएस कृपाण उपहार में देने की घोषणा की।
- दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गैंग के बीच हुई वार्ता के दौरान यह घोषणा की गई।
- इस बैठक के दौरान भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की पहल की समीक्षा की गई।
- वियतनाम के प्रधानमंत्री :- फाम मिन्ह चिन्ह
- वियतनाम की राजधानी :- हनोई
- हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत की सबसे मूल्यवान लिस्टेड प्राइवेट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज हैं।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का कुल बाज़ार पूंजीकरण ₹16,37,327 करोड़ है।
- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का स्थान आता है जिसका कुल बाज़ार पूंजीकरण 11.8 लाख करोड़ रुपये है।
- एचडीएफसी बैंक 9.4 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।
- कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पेटेरी ओर्पो को फिनलैंड के प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है।
- राष्ट्रपति साउली निनिस्तो औपचारिक रूप से ओर्पो को नया प्रधान मंत्री नियुक्त करेंगे। पेटेरी ओर्पो, सना मारिन का स्थान लेंगे।
- फ़िनलैंड के राष्ट्रपति :- साउली निनिस्तो
- फ़िनलैंड की राजधानी :- हेलसिंकी
- फ़िनलैंड की मुद्रा :- यूरो
- प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 23 जून को मनाया जाता हैं।
- संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस सार्वजनिक सेवाओं और उनमें काम करने वाले लोगों के महत्व को पहचानने और उनकी सराहना करने के लिए समर्पित है।
- सार्वजनिक सेवाएं समुदाय को आवश्यक सेवाएं प्रदान करके हमारे समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जैसे कि स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, परिवहन और सार्वजनिक सुरक्षा।
- 20 दिसंबर, 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में चुना गया था।
- पाकिस्तान ने अपने सभी यूनिवर्सिटी कैंपस में होली मानने पर बैन लगा दिया है। पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने आदेश जारी किया है।
- पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां देश की सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों से पूरी तरह अलग हैं और ये देश की इस्लामी पहचान के खिलाफ है।
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री :- शाहबाज़ शरीफ़
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति :- आरिफ़ अल्वी
- पाकिस्तान की राजधानी :- इस्लामाबाद
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 23 June 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....