इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 22 June के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
22 June 2023 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
- एनईसी कॉर्पोरेशन इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ आलोक कुमार को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के विकास के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी पर उच्च स्तरीय सलाहकार समूह का सदस्य नियुक्त किया गया है।
- आलोक कुमार 2020 में अध्यक्ष और सीईओ के रूप में एनईसी इंडिया में शामिल होने से पहले, मैकिन्से एंड कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया, और पहले जीई हेल्थकेयर, जीई कैपिटल और एबीएन एमरो बैंक में काम किया हैं।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का चौथा संस्करण प्रदान किया गया है।
- सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मध्यप्रदेश को प्रदान किया गया है। दूसरा पुरस्कार ओडिशा को और तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से बिहार और आंध्र प्रदेश को प्रदान किया गया।
- सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ओडिशा के गंजम जिले को दिया गया। दूसरा पुरस्कार नामक्कल जिला, तमिलनाडु को दिया गया और तीसरा पुरस्कार आदिलाबाद जिला, तेलंगाना को दिया गया।
- राष्ट्रीय जल पुरस्कार लोगों में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता है।
- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
- रवि सिन्हा वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
- रवि सिन्हा, सामंत कुमार गोयल का स्थान लेंगे, जो 30 जून, 2023 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
- रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी है।
- रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) की स्थापना :- 1968
- रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का मुख्यालय :- नई दिल्ली
- 21 जून को जबलपुर में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम से पहले राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया है।
- राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 18 जून 2023 को भोपाल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का उद्घाटन किया। यह पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है।
- राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2016 में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा शुरू किया गया था।
- विदेश सेवा अधिकारी सुमित सेठ को मध्य-अमेरिकी देश पनामा में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
- सुमित सेठ 2005 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है। सुमित सेठ वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं।
- पनामा, कैरेबियन सागर और प्रशांत महासागर दोनों की सीमा पर स्थित है।
- चीन और पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत में 1,200 मेगावाट के परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए $4.8 बिलियन के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- चश्मा-V नामक परमाणु संयंत्र पंजाब के मियांवाली जिले के चश्मा में स्थापित किया जाएगा।
- पाकिस्तान में वर्तमान में छह ऑपरेटिंग परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं। पाकिस्तान का कुल परमाणु ऊर्जा उत्पादन 1400 मेगावाट है।
- प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून मनाया जाता है। इस वर्ष दुनिया भर में नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चिह्नित करने के प्रस्ताव को अपनाया था।
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम - "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग"।
- सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन में पुरुष युगल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
- सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी सुपर 1000 इवेंट जीतने वाली भारत की पहली युगल जोड़ी बन गए हैं।
- इस जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन पुरुष युगल खिताब जीतने के लिए मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिका को 21-17, 21-18 से हराया।
- इसी जोड़ी ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता है।
- साइना नेहवाल (2010, 2012) और किदांबी श्रीकांत (2017) ने एकल स्पर्धाओं में टूर्नामेंट जीता है।
- भारतीय तलवारबाज़ खिलाड़ी भवानी देवी ने इतिहास रचते हुए एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तलवारबाज़ बन गयी है।
- सेमीफाइनल मुकाबले में उज़्बेकिस्तान की ज़ेनाब दयाबेकोवा से 14-15 से हारकर भवानी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
- इससे पहले भवानी ने क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन व जापान की मिसाकी इमूरा को 15-10 से हराया था।
- नुसरत चौधरी अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला संघीय जज बनने वाली हैं।
- नुसरत चौधरी संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बांग्लादेशी-अमेरिकी और महिला मुस्लिम संघीय न्यायाधीश होंगी।
- नुसरत चौधरी इलिनोइस के अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) की कानूनी निदेशक हैं।
- वह 2018 से 2020 तक संगठन के नस्लीय न्याय कार्यक्रम की उप निदेशक थीं।
- नुसरत चौधरी को जनवरी 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा संघीय पीठ के लिए नामित किया गया था।
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 22 June 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....