29 September 2023 Current affairs in Hindi | 29 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "29 September 2023 Current affairs in Hindi | 29 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 29 September के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

29 September 2023 Current affairs in Hindi

29 September 2023 Current affairs, 29 September 2023 Current affairs in Hindi, 29 September 2023 Current affairs mcq, 29 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 रैंकिंग में भारत किस स्थान पर हैं? 
a) 38वें
b) 40वें
c) 44वें
d) 48वें
Ans :- 40वें

  • विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 रैंकिंग में भारत ने 132 अर्थव्यवस्थाओं में से 40वीं रैंक बरकरार रखी है। 
  • ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत कई सालों से तेजी से आगे बढ़ रहा है। साल 2015 में 81वें स्थान से बढ़कर 2023 में 40वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • जीआईआई दुनिया भर की सरकारों के लिए अपने संबंधित देशों में इनोवेशन के नेतृत्व वाले सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए एक विश्वसनीय डिवाइस है।

Q. हाल ही में किसने इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड्स प्रतियोगिता 2022 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) जगदीप धनकड़
c) नरेन्द्र मोदी
d) हरदीप सिंह पूरी
Ans :- द्रौपदी मुर्मू

  • मध्य प्रदेश के इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 27 सितंबर को आईएसएसी 2022 के चौथे संस्करण के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
  • यह प्रतियोगिता केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आयोजित की जा रही है।       
  • इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड्स प्रतियोगिता 2022 पुरस्कार 5 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों, 31 विशिष्ट शहरों और 7 भागीदार संगठनों को दिए गए हैं।


Q. हाल ही में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट द्वारा जारी वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारत किस स्थान पर रहा हैं?
a) 52वें
b) 54वें
c) 56वें
d) 58वें
Ans :- 56वें

  • इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट द्वारा जारी वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारत 56वें स्थान पर रहा हैं
  • भारत वर्ष 2022 में इस रैकिंग में 52वें पायदान पर रहा था।
  • वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग रिपोर्ट 2023 के मुताबिक भारत में आधारभूत ढांचे में सुधार की सराहना की गई है। लेकिन टैलेंट के प्रतिस्पर्धा में और सुधार करने पर जोर दिया गया है।
  • इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट द्वारा जारी वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग 2023 में स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर है, जबकि लक्जमबर्ग दूसरे स्थान पर है, उसके बाद आइसलैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड की बारी आती है। 

Q. हाल ही में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन किस शहर में किया गया हैं?
a) जोधपुर
b) जयपुर
c) बाड़मेर
d) जैसलमेर
Ans :- जोधपुर

  • जोधपुर में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया हैं। 
  • इसका उद्देश्य राज्य के हर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बौद्धिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर देना है। 
  • इस पहल के तहत, राजस्थान राज्य के कई जिलों में टाउन हॉल का निर्माण किया जा रहा है।
  • मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का लक्ष्य सांस्कृतिक और वैचारिक आदान-प्रदान के केंद्र के रूप में काम करना है।

Q. हाल ही में अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन कार्यक्रम की 20वीं वर्षगांठ समारोह की अध्यक्षता किसने की हैं?
a) नरेन्द्र मोदी
b) अमित शाह
c) पीयूष गोयल
d) निर्मला सीतारमण
Ans :- नरेन्द्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन कार्यक्रम की 20वीं वर्षगांठ समारोह की अध्यक्षता की हैं
  • यह वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2003 में केवल 300 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के साथ अहमदाबाद के टैगोर हॉल से शुरू हुआ।
  • वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की शुरुआत ठीक दो दशक पहले 28 सितंबर, 2003 को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हुई थी।

Q. हाल ही में किस भारतीय टेनिस खिलाड़ी को 2024 टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए नामांकित किया गया हैं?
a) सानिया मिर्जा
b) महेश भूपति
c) लिएंडर पेस
d) रोहन बोपन्ना
Ans :- लिएंडर पेस

  • महान भारतीय टेनिस खिलाड़ी और कई ग्रैंड स्लैम चैंपियन लिएंडर पेस को 2024 में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए ऐतिहासिक नामांकित किया गया हैं। 
  • लिएंडर पेस इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए नामांकन पाने वाले एशिया के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले संभावित पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी भी हैं।
  • लिएंडर पेस के अलावा विश्व के पूर्व नंबर एक स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी कार्लोस मोया, सर्बिया की एना इवानोविच, इटली की फ्लाविया पेनेटा, दक्षिण अफ्रीका की कारा ब्लैक और कनाडा के डेनियल नेस्टर को भी शामिल किया गया हैं।


Q. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस देश के साथ संयुक्त रूप से ग्लोबल कैपेसिटी बिल्डिंग इनिशिएटिव पहल का शुभारंभ किया हैं?
a) भारत
b) चीन
c) इटली
d) अमेरिका
Ans :- भारत

  • भारत और संयुक्त राष्ट्र ने संयुक्त रूप से “भारत-संयुक्त राष्ट्र क्षमता निर्माण पहल” के रूप में जाना जाने वाला एक महत्वपूर्ण क्षमता-निर्माण पहल शुरू की है।
  • यह पहल वैश्विक दक्षिण में भागीदार देशों के साथ भारत के विकास अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं और विशेषज्ञता को साझा करने की सुविधा के लिए डिज़ाइन की गई है।
  • इस पहल की घोषणा न्यूयॉर्क में 23 सितंबर को “ग्लोबल साउथ-डिलिवरिंग फॉर डेवलपमेंट” कार्यक्रम के दौरान हुई।

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा पोमा ग्रुप के साथ 2,000 करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये हैं?
a) पंजाब
b) राजस्थान
c) उत्तराखंड
d) हिमाचल प्रदेश
Ans :- उत्तराखंड

  • उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा पोमा ग्रुप के साथ 2,000 करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये।
  • उत्तराखंड राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • पोमा ग्रुप रोपवे निर्माण के क्षेत्र में एक प्रमुख समूह है। पोमा ग्रुप ने चमोली जिले के औली-रोपवे के लिए काम किया है। 
  • पोमा ग्रुप देहरादून-मसूरी रोपवे और यमुनोत्री रोपवे परियोजनाओं में तकनीकी सहायता भी प्रदान कर रहा है।

Q. हाल ही में किस राज्य में सतत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत का पहला पॉलिथीन कचरा बैंक शुरू किया गया हैं?
a) राजस्थान
b) केरल
c) उत्तराखंड
d) मध्यप्रदेश
Ans :- उत्तराखंड

  • उत्तराखंड में देहरादून कैंट बोर्ड ने सतत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत का पहला पॉलिथीन कचरा बैंक शुरू किया गया हैं।
  • ये पॉलिथीन कचरा बैंक रणनीतिक रूप से रखे गए हैं, जिनमें से दो गढ़ी में और एक प्रेमनगर में है।
  • इन कचरा बैंकों का प्राथमिक उद्देश्य दोहरा है :- अपशिष्ट प्रबंधन और आय सृजन करना हैं।

Q. प्रतिवर्ष विश्व समुद्री दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) सितंबर के अंतिम सोमवार
b) सितंबर के अंतिम मंगलवार
c) सितंबर के अंतिम बुधवार
d) सितंबर के अंतिम गुरुवार
Ans :- सितंबर के अंतिम गुरुवार

  • प्रतिवर्ष विश्व समुद्री दिवस सितंबर के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता हैं। इस वर्ष 28 सितंबर मनाया गया है।
  • विश्व समुद्री दिवस अंतरराष्ट्रीय समुद्री उद्योग के श्रमिकों के अथक परिश्रम का सम्मान करने के लिए मनाया जाता हैं।
  • विश्व समुद्री दिवस 2023 की थीम :- “MARPOL at 50 – Our commitment goes on”
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की स्थापना :- 17 मार्च 1958
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन संस्थापक :- संयुक्त राष्ट्र
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन मुख्यालय :- लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के महासचिव :- किटक लिम

आप डेली करंट अफेयर्स 29 September  2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 29 September  2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद...