8 September 2023 Current affairs in Hindi | 08 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "8 September 2023 Current affairs in Hindi | 08 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 08 September के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

08 September 2023 Current affairs in Hindi

8 September 2023 Current affairs,08 September 2023 Current affairs in Hindi,8 September 2023 Current affairs mcq,08 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,September 2023 current affairs,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs,Current Affairs In Hindi 2023,8 September 2023 rajasthan current affairs in hindi,current affairs,hindi current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किसके द्वारा चीन और पाकिस्तान सीमाओं पर मेगा सैन्य अभ्यास 'त्रिशूल' आयोजित किया गया हैं?
a) भारतीय थल सेना
b) भारतीय वायु सेना
c) भारतीय जल सेना
d) उपर्युक्त सभी
Ans :- भारतीय वायु सेना

  • भारतीय वायु सेना द्वारा चीन और पाकिस्तान सीमाओं पर मेगा सैन्य अभ्यास 'त्रिशूल' आयोजित किया गया हैं।
  • यह अभ्यास 4 से 14 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा और नई दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के अनुरूप होगा।
  • यह अभ्यास लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ पंजाब सहित उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।
  • इस अभ्यास में राफेल, मिराज 2000 और एसयू-30एमकेआई जैसे प्रमुख लड़ाकू विमान बेड़े की भागीदारी देखी जाएगी।

Q. हाल ही में नई दिल्ली में राजघाट के पास गांधी दर्शन में किसके द्वारा महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची  प्रतिमा का अनावरण किया गया हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) जगदीप धनकड़
c) नरेन्द्र मोदी
d) अमित शाह
Ans :- द्रौपदी मुर्मू

  • नई दिल्ली में राजघाट के पास गांधी दर्शन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया, साथ ही राजघाट के पास गांधी दर्शन में 'गांधी वाटिका' का भी अनावरण किया गया।
  • इस गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की कई मूर्तियाँ हैं जिनमें उन्हें विभिन्न मुद्राओं में दर्शाया गया है।
  • जयपुर के कारीगरों द्वारा मूर्ति और गांधी वाटिका की नक्काशी की गई है और उन्हें एक बेंच पर बैठे हुए ध्यान मुद्रा में दिखाया गया है।


Q. हाल ही में शिक्षक दिवस के अवसर पर कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं?
a) 60
b) 70
c) 75
d) 100
Ans :- 75

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में देश भर के 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
  • यह पुरस्कार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से जुड़े 50 शिक्षकों को दिया गया। 
  • साथ ही उच्च शिक्षा विभाग से 13 और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की ओर से 12 लोगों को यह अवार्ड प्रदान किया गया।
  • इस पुरस्कार में प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये नकद और एक रजत पदक दिया जाता है।

Q. हाल ही में किसके द्वारा मुंबई में पहले राष्ट्रीय केसीसी सम्मेलन का उद्घाटन किया गया हैं?
a) नरेन्द्र मोदी
b) राजनाथ सिंह
c) परषोत्तम रूपाला
d) नरेन्द्र सिंह तोमर
Ans :- परषोत्तम रूपाला

  • मुंबई में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला द्वारा पहले राष्ट्रीय केसीसी सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।
  • पहला राष्ट्रीय किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सम्मेलन मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।
  • केंद्रीय मंत्री ने बैंकों से किसानों को केसीसी के माध्यम से ऋण स्वीकृत करने के लिए न्यूनतम चेकलिस्ट रखने का आग्रह किया।

Q. हाल ही में 19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के ऑफिसियल स्पोंसर के रूप में किसे नामित किया गया है?
a) अमूल
b) टाटा
c) भारत पे
d) BSNL
Ans :- अमूल

  • हांगझू, चीन में आयोजित होने वाले 19वें एशियाई 2022 खेलों के लिए भारतीय दल के ऑफिसियल स्पोंसर के रूप में अमूल को नामित किया गया है।
  • 19वें एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक चीन के हांगझू, में आयोजित किये जायेंगे।
  • 19वें एशियन गेम्स 2022 में 40 खेलों में कुल 482 इवेंट आयोजित किये जायेंगे।


Q. हाल ही में मध्य प्रदेश के सांची में देश की पहली सोलर सिटी का उद्घाटन किसने किया हैं?
a) नरेंद्र मोदी
b) राजकुमार सिंह
c) डॉ. जितेंद्र सिंह
d) शिवराज सिंह चौहान
Ans :- शिवराज सिंह चौहान

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश के सांची में देश की पहली सोलर सिटी का उद्घाटन किया गया हैं।
  • यह सांची सोलर सिटी सालाना लगभग 13 हजार 747 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करेगा, जो 2 लाख से अधिक वयस्क पेड़ों के बराबर है।
  • इससे राज्य सरकार और नागरिकों के ऊर्जा संबंधी खर्चों में सालाना 7 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी।

Q. हाल ही में जम्मू विश्वविद्यालय में अपनी तरह के पहले सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन किसने किया हैं?
a) अमित शाह
b) अनुराग ठाकुर
c) मनोज सिन्हा
d) निर्मला सीतारमण
Ans :- मनोज सिन्हा

  • जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू विश्वविद्यालय के 54वें स्थापना दिवस पर केंद्र शासित प्रदेश में अपनी तरह के पहले सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन किया हैं। 
  • जम्मू विश्वविद्यालय को यूटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के कार्यान्वयन के लिए यूजीसी द्वारा नोडल विश्वविद्यालय घोषित किया गया है।

Q. हाल ही में नैसकॉम ने किसे अपना चेयरपर्सन नियुक्त किया है?
a) कैलाश चौधरी
b) राजेश नांबियार 
c) अनंत माहेश्वरी
d) देबजानी घोष
Ans :- राजेश नांबियार 

  • नैसकॉम ने राजेश नांबियार को अपना चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
  • राजेश नांबियार कॉग्निजेंट इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। देबजानी घोष नैसकॉम के अध्यक्ष हैं।
  • राजेश नांबियार, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के पूर्व अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी का स्थान लेंगे।
  • नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) की स्थापना 1988 में सॉफ्टवेयर उद्योग के एक संघ के रूप में की गई थी।


Q. हाल ही में ब्रिस ओलिगुई न्गुएमा ने किस देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?
a) फिजी
b) केन्या
c) गैबॉन
d) तंजानिया
Ans :- गैबॉन

  • गैबॉन के सैन्य नेता ब्रिस ओलिगुई न्गुएमा ने देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। 
  • गैबॉन के जनरल ब्रिस ओलिगुई न्गुएमा के नेतृत्व में सैन्य अधिकारियों ने गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो को पद से हटाकर सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया था। 
  • गैबॉन, अटलांटिक तट के किनारे स्थित एक मध्य अफ़्रीकी देश है।
  • गैबॉन की राजधानी :- लिब्रेविल

Q. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 4 सितंबर
b) 5 सितंबर
c) 6 सितंबर
d) 7 सितंबर
Ans :- 5 सितंबर

  • प्रतिवर्ष 5 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाया जाता है।
  • मदर टेरेसा की पुण्य तिथि मनाने के लिए 5 सितंबर की तारीख चुनी गई थी।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2012 में 5 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में घोषित किया था।

आप डेली करंट अफेयर्स 08 September  2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 8 September  2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....