9 September 2023 Current affairs in Hindi | 09 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "9 September 2023 Current affairs in Hindi | 09 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 09 September के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

09 September 2023 Current affairs in Hindi

9 September 2023 Current affairs,09 September 2023 Current affairs in Hindi,9 September 2023 Current affairs mcq,09 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,September 2023 current affairs,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs,Current Affairs In Hindi 2023,9 September 2023 rajasthan current affairs in hindi,current affairs,hindi current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में आकाशवाणी और समाचार सेवा प्रभाग के प्रधान महानिदेशक के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया हैं?
a) निर्मला श्रीवास्तव
b) डॉ. वसुधा गुप्ता
c) विजय सोलंकी
d) आशुतोष शर्मा
Ans :- डॉ. वसुधा गुप्ता

  • भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी और समाचार सेवा प्रभाग में प्रधान महानिदेशक के रूप में पद ग्रहण किया।
  • इससे पहले वसुधा गुप्ता आकाशवाणी में महानिदेशक के रूप में कार्यरत थीं।
  • आकाशवाणी की स्थापना :- 1936
  • आकाशवाणी का मुख्यालय :- नई दिल्ली

Q. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों द्वारा विश्व के पहले रैपिड-रिस्पांस डिजास्टर अस्पताल का अनावरण किया गया हैं?
a) भारत
b) कनाडा
c) जापान
d) अमेरिका
Ans :- भारत

  • भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विश्व के पहले रैपिड-रिस्पांस डिजास्टर हॉस्पिटल का अनावरण किया गया। जो केवल 8 मिनट में पूरी तरह से चालू हो सकता है और जरूरतमंद मरीजों को तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान कर सकता है।
  • इस अस्पताल का नाम 'आरोग्य मैत्री' रखा गया है, जिसमें न केवल एक ऑपरेटिंग थिएटर है बल्कि गंभीर रूप से घायल मरीजों के इलाज के लिए एक मिनी-गहन देखभाल इकाई (ICU) भी है।
  • 'आरोग्य मैत्री अस्पताल' का मूल उद्देश्य दूरदराज और कम सेवा वाले क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करना है, जहां संसाधन दुर्लभ हैं या चिकित्सा सहायता तक पहुंच पाना चुनौतीपूर्ण है।


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री खेल क्षमताओं, पुनर्निर्माण आकांक्षाओं और आजीविका योजना (SABAL) का उद्घाटन किया हैं?
a) राजस्थान
b) पंजाब
c) उत्तराखंड
d) हिमाचल प्रदेश
Ans :- हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के नादौन में मुख्यमंत्री खेल क्षमताओं, पुनर्निर्माण आकांक्षाओं और आजीविका योजना (SABAL) का उद्घाटन किया।
  • सबल योजना का लक्ष्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़कर उनके जीवन में सुधार लाना है।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार का लक्ष्य सबल योजना के माध्यम से 7,000 से अधिक विशेष रूप से विकलांग बच्चों को सशक्त बनाना है।
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल :- शिव प्रताप शुक्ल
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री :- सुखविन्दर सिंह सुक्खू

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अगले दो महीनों के भीतर 'राज्य चयन आयोग' को स्थापित करने की घोषणा की है?
a) हरियाणा
b) राजस्थान
c) मध्य प्रदेश
d) हिमाचल प्रदेश
Ans :- हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगले दो महीनों के भीतर 'राज्य चयन आयोग' को स्थापित करने की घोषणा की।
  • 'राज्य चयन आयोग' के तहत जल्द ही 6,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और राज्य सरकार इस साल 10,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगी।
  • 23 दिसंबर, 2022 को पेपर लीक का खुलासा होने के दो महीने बाद ही फरवरी 2023 में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया गया था।

Q. हाल ही में इंडिया पोस्ट ने ई-कॉमर्स निर्यात इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए किसके साथ साझेदारी की है?
a) ईबे
b) ईकार्ट 
c) फ्लिपकार्ट
d) शिपरॉकेट
Ans :- शिपरॉकेट

  • ई-कॉमर्स निर्यात इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए इंडिया पोस्ट ने शिपरॉकेट के साथ भागीदारी की है।
  • महानिदेशक (डाक सेवा) आलोक शर्मा और शिपरॉकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी साहिल गोयल की उपस्थिति में यह समझौता हुआ।


Q. हाल ही में किस राज्य के कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पेंशन और ओबीसी दर्जे को मंजूरी दी हैं?
a) केरल
b) कर्नाटक
c) झारखंड 
d) मध्यप्रदेश
Ans :- झारखंड 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड कैबिनेट ने राज्य की सार्वभौमिक पेंशन योजना में ट्रांसजेंडर समुदाय को शामिल करने की मंजूरी दी हैं।
  • राज्य में ट्रांसजेंडर व्यक्ति अब 'मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' के तहत 1000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्राप्त करने के पात्र होंगे।
  • झारखंड कैबिनेट ने पेंशन योजना के अलावा, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी में शामिल करने को भी मंजूरी दी।

Q. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में औद्योगिक विकास योजना के लिए कितने करोड़ रुपये मंजूर किये है?
a) 1100 करोड़
b) 1164.53 करोड़ 
c) 1210 करोड़
d) 1259 करोड़
Ans :- 1164.53 करोड़ 

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में औद्योगिक विकास योजना (आईडीएस) 2017 के लिए 1164.53 करोड़ रुपये मंजूर किये है।
  • आईडीएस 2017 को शुरुआत में 2018 में 131.90 करोड़ मंजूर किये गए थे, जिसका पूर्ण उपयोग वित्तीय वर्ष 2021-22 तक किया गया।
  • आईडीएस 2017 के तहत इन राज्यों में विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है।

Q. हाल ही में कोरिया गणराज्य के प्योंगचांग में आयोजित एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 में किस देश की टीम ने कांस्य पदक जीता हैं?
a) भारत
b) सिंगापूर
c) थाईलैंड 
d) चीनी ताइपे
Ans :- भारत

  • कोरिया गणराज्य के प्योंगचांग में आयोजित एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 में भारतीय पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता है।
  • शरथ कमल, हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन की भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम अपने अंतिम चार मैच में 0-3 से हार गई।
  • एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 में चीन ने स्वर्ण पदक जीता जबकि चीनी ताइपे ने रजत पदक जीता।


Q. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 5 सितंबर
b) 6 सितंबर
c) 7 सितंबर
d) 8 सितंबर
Ans :- 8 सितंबर

  • प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर मनाया जाता हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का मुख्य उद्देश्य मानव अधिकारों, गरिमा और टिकाऊ समाजों के विकास के लिए साक्षरता के महत्व को उजागर करना है।
  • अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2023 की थीम :- "संक्रमण में दुनिया के लिए साक्षरता को बढ़ावा देना: टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों के लिए नींव का निर्माण।"

Q. प्रतिवर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 6 सितंबर 
b) 7 सितंबर 
c) 8 सितंबर 
d) 9 सितंबर 
Ans :- 8 सितंबर 

  • प्रतिवर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 8 सितंबर को मनाया जाता है। 
  • विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भौतिक चिकित्सक के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 
  • विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 2023 का थीम :- “Prevention and Management of Osteoarthritis”

आप डेली करंट अफेयर्स 09 September  2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 9 September  2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....