14 October 2023 Current affairs in Hindi | 14 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "14 October 2023 Current affairs in Hindi | 14 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 14 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

14 October 2023 Current affairs in Hindi

14 October 2023 Current affairs, 14 October 2023 Current affairs in Hindi, 14 October 2023 Current affairs mcq, 14 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर नई दिल्ली में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी-20) का उद्घाटन किसने किया?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) नरेन्द्र मोदी
c) एस. जयशंकर
d) नरेन्द्र सिंह तोमर
Ans :- नरेन्द्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर नई दिल्ली में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी-20) का उद्घाटन किया हैं।
  • इसका आयोजन 13 से 14 अक्टूबर 2023 तक यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में किया जा रहा हैं।
  • इस शिखर सम्मेलन में जी-20 देशों के अलावा 10 अन्य देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन भाग लेंगे।
  • इस शिखर सम्मेलन में पैन-अफ्रीकी संसद के अध्यक्ष पहली बार भारत में पी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
  • इस पी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान एसडीजी में तेजी लाना, सतत ऊर्जा संक्रमण, महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास और सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन नामक चार उच्च-स्तरीय सत्र आयोजित किये गये।

Q. हाल ही में डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर भारत और किस देश के बीच एक समझौता ज्ञापन को कैबिनेट ने मंजूरी दी हैं?
a) फ्रांस
b) रूस
c) जर्मनी
d) जापान
Ans :- फ्रांस

  • भारत और फ्रांस के बीच डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन को कैबिनेट ने मंजूरी दी।
  • इस समझौते का मुख्य उद्देश्य डिजिटल प्रौद्योगिकियों से संबंधित सूचनाओं के घनिष्ठ सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
  • वर्ष 2019 में घोषित साइबर सुरक्षा और डिजिटल प्रौद्योगिकी पर भारत-फ्रांस रोड मैप के आधार पर, भारत और फ्रांस उन्नत डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर एक महत्वाकांक्षी द्विपक्षीय सहयोग कर रहे हैं।


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया हैं?
a) कर्नाटक
b) राजस्थान
c) उत्तर प्रदेश
d) मध्यप्रदेश
Ans :- उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया हैं।
  • मिशन शक्ति जागरूकता रैली में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
  • स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी निकालेंगे।

Q. हाल ही में विश्व एथलेटिक्स संघ ने वर्ष 2023 के एथलीट ऑफ द ईयर के लिए किस भारतीय एथलीट को नामित किया है?
a) नीरज चोपड़ा
b) पी. वी. सिन्धु
c) बजरंग पुनिया
d) हिमा दास
Ans :- नीरज चोपड़ा

  • विश्व एथलेटिक्स ने पुरुष एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार 2023 के लिए नीरज चोपड़ा को नामांकित किया है। 
  • इसके साथ ही वर्ल्ड एथलेटिक्स अवार्ड 2023 के लिए वोटिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है।
  • नीरज चोपड़ा ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता है।
  • एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए एथलीट का चयन एथलेटिक्स विशेषज्ञों के एक अंतरराष्ट्रीय पैनल द्वारा किया गया, जिसमें विश्व एथलेटिक्स के सभी छह महाद्वीपीय क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल थे।

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने आर्थिक गलियारा परियोजना के लिए 3000 करोड़ रुपये की राशि आवंटन को मंजूरी दी है?
a) असम
b) सिक्किम
c) मेघालय
d) अरुणाचल प्रदेश
Ans :- असम

  • असम राज्य सरकार ने आर्थिक गलियारा परियोजना के लिए 3000 करोड़ रुपये की राशि आवंटन को मंजूरी दी है।
  • इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए मंत्रिमंडल ने 950 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी मंजूरी दी। जिसमे 90 ग्रामीण सड़कों और चार ग्रामीण पुलों का उन्नयन किया जाएगा।

Q. हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी 'वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर्स 2023' की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय पीएसयू कंपनी कौनसी है?
a) TCS
b) ONGC
c) NTPC
d) BHEL
Ans :- NTPC

  • एनटीपीसी फोर्ब्स द्वारा जारी 'वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर्स 2023' सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय पीएसयू कंपनी बन गई है। 
  • एनटीपीसी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 700 कंपनियों में से 261वें स्थान पर है। 
  • फोर्ब्स प्रतिवर्ष शीर्ष 700 कंपनियों की पहचान करने के लिए एक सूची जारी करता है। 


Q. हाल ही में चीन में संपन्न हुए एशियाई खेल 2023 की पदक तालिका में भारत का स्थान कौन सा है?
a) पहला
b) दूसरा
c) तीसरा
d) चौथा
Ans :- चौथा

  • भारत ने इस बार 2023 के एशियाई खेलों में पहली बार 100 पदक का आंकड़ा पार किया है।
  • भारत ने 2023 एशियाई खेलों में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हैं।
  • भारत 107 पदकों के साथ सूची में चौथे स्थान पर है। 
  • चीन 201 स्वर्ण पदक सहित 383 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि जापान और कोरिया को क्रमशः 188 और 190 पदक मिले।

Q. हाल ही में किस देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 'पद्मा ब्रिज रेल लिंक' का उद्घाटन किया हैं?
a) चीन
b) नेपाल
c) भारत
d) बांग्लादेश
Ans :- बांग्लादेश

  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 82 किलोमीटर लंबे 'पद्मा ब्रिज रेल लिंक' का उद्घाटन किया हैं। 
  • यह चीन बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत निर्मित बांग्लादेश की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना है। 
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मुंशीगंज में मावा रेलवे स्टेशन से पद्मा ब्रिज के माध्यम से ढाका और जशोर के बीच रेल मार्ग के ढाका-भांगा खंड का अनावरण किया हैं। 

Q. प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सिनेमा दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 11 अक्टूबर
b) 12 अक्टूबर
c) 13 अक्टूबर
d) 14 अक्टूबर
Ans :- 13 अक्टूबर

  • प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाता हैं। 
  • पहली बार राष्ट्रीय सिनेमा दिवस 2022 में मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मनाया गया था।
  • पिछले साल राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर लगभग 6.5 मिलियन से अधिक लोग सिनेमाघरों में गए थे।

Q. प्रतिवर्ष विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) अक्टूबर के पहले गुरुवार 
b) अक्टूबर के दूसरे गुरुवार 
c) अक्टूबर के तीसरे गुरुवार 
d) अक्टूबर के चौथे गुरुवार 
Ans :- अक्टूबर के दूसरे गुरुवार 

  • प्रतिवर्ष विश्व दृष्टि दिवस अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में यह 12 अक्टूबर को मनाया गया।
  • विश्व दृष्टि दिवस स्वस्थ दृष्टि के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • विश्व दृष्टि दिवस 2023 की थीम :- "काम करते समय अपनी आंखों से प्यार करें"

आप डेली करंट अफेयर्स 14 October 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 14 October 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....